Uttrakhand weekly current affairs 15 December

1. हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सम्मेलन कहां आयजित किया गया?

A. देहरादून

B. ऋषिकेश

C. टिहरी 

D. मसूरी 

Ans. A

• उत्तराखंड में पहल बार अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन आयोजित किया गया।

• आयुष मंत्रालय ने इस बार आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी 

• 12 से 15 दिसंबर तक एफआरआई देहरादून में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

• सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद संस्थानों के विशेषज्ञ, आयुष फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि आयुष चिकित्सा व संभावनाओं पर मंथन करा।

2. हाल ही में चर्चाओं में रहा बौखनाग देवता का मंदिर किस जनपद में स्थित है?

A. नैनीताल

B. उत्तरकाशी

C. टिहरी

D. चमोली 

Ans. B

• यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड के पास निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से यात्री बौखनाग देवता का आशीर्वाद लेकर गुजरेंगे। 

• इसके लिए सुरंग के निकट देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। 

• बीते वर्ष हुए सिलक्यारा सुरंग हादसे में बौखनाग देवता सुर्खियों में रहे थे।

3. हाल ही में केके बिरला फाउंडेशन के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान 2024 से किसे सम्मानित किया गया?

A. सूर्यबाला

B. मोनिका वेदी
 
C. राधा पटेल

D. इन में से कोई नहीं 

Ans. A

• केके बिरला फाउंडेशन के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान-2024 के लिए प्रख्यात लेखिका सूर्यबाला के उपन्यास 'कौन देस को वासी : वेणु की डायरी' को चुना गया है। 

• पुरस्कार स्वरूप चार लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया जाता है।

4. हाल ही में कहां कर्क रेखा पर देश का पहला साइंस पार्क का लोकार्पण किया जाएगा?

A. गुजरात 

B. राजस्थान 

C. मध्य प्रदेश 

D. झारखंड 

Ans. A

• गुजरात में देश का कर्क रेखा पर स्थित पहला साइंस पार्क साबरकांठा के सलाला गांव में जनवरी 2025 में मकर संक्रांति से आम लोगों के लिए खुल जाएगा

5. हाल ही में जारी रिर्पोट के अनुसार मत्स्य पालन में हिमालयी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार किस राज्य को मिला?

A. असम 

B. नागालैंड 

C. उत्तराखंड 

D. हिमाचल प्रदेश 

Ans. C

व्याख्या -: मत्स्य पालन में उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह ने उत्तराखंड में विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पुरस्कार सौंपा।

• 21 नवंबर- विश्व मत्स्य पालन दिवस

6. हाल ही में उत्तराखंडके कितने व्यक्तियों को उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया?

A. 4

B. 5

C. 3

D. 7

Ans.B

व्याख्या -: संगीत नाटक क अकादमी की ओर से प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार उत्तराखंड के पांच लोगों को प्रदान किया जाएगा। डा. संजय पांडे को पारंपरिक लोकगायन, व उनकी पत्नी डा. लता तिवारी पांडे को तपारंपरिक शास्त्रीय लोकगायन, पार्थो राय चौधरी हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर), व पुनीत डिमरी और अमित खंडूडी को रंगमंच एवं रामलीला मंचन के लिए दिया जो जाएगा। दिल्ली में आयोजित केंद्रीय पर्यटन व मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

• इस पुरस्कार में ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये का चेक व प्रस्तुति मानदेय देती है।

7. उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत कितने किफायती घर बनाए जाएंगे?

(a) 10,000
(b) 12,000
(c) 16,000
(d) 20,000


Ans.c

•  उत्तराखंड आवास विकास परिषद (यूएचडीसी) और एमडीडीए पीएमएवाई के तहत कम आय वाले परिवारों के लिए 16,000 किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं. यह पहल पीएम मोदी के 'अंत्योदय' के दृष्टिकोण के अनुरूप है. यह परियोजना किफायती आवास और शहरी विकास पर जोर देती है.   

8. ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल हर साल किस राज्य में मनाया जाता है?
(a) असम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मेघालय
(d) त्रिपुरा


Ans. B


• अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल के चौथे संस्करण के लिए नए लोगो का अनावरण किया है, जो 17 से 19 जनवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा. 

• यह घोषणा 10 दिसंबर, 2024 को एक समारोह के दौरान की गई थी

• जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और एवियन विविधता का जश्न मनाने वाले त्यौहार को बढ़ावा देना था.


9. हाल ही में बीसीसीआई का कार्यवाहक सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
(a) विनोद कांबली
(b) अजय जडेजा
(c) देवजीत सैकिया
(d) मिताली राज

Ans. C

• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है.वह इस पद पर सितंबर 2025 तक काम करेंगे. उन्होंने जय शाह का स्थान लिया है, जो आईसीसी की अध्यक्ष की भूमिका में है।

10. इस साल राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 से देश की कितनी पंचायतों को सम्मानित किया गया?
(a) 30
(b) 40
(c) 45
(d) 50

Ans. C

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किये.  इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत भर की पंचायतों के सफल प्रयासों को मान्यता देते हुए कुल 45 पंचायतों को सम्मानित किया गया. इन पुरस्कारों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है.

11. यूनिसेफ स्थापना दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(a) 10 दिसंबर
(b) 11 दिसंबर
(c) 12 दिसंबर
(d) 13 दिसंबर

Ans. B

• यूनिसेफ स्थापना दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की 78वीं वर्षगांठ का प्रतीक है. साल1946 में स्थापित, यूनिसेफ ने स्वास्थ्य, शिक्षा और शोषण से सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, विश्व स्तर पर बाल कल्याण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

12. संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा?
(a) भारत
(b) जर्मनी
(c) ब्राजील
(d) यूएई

Ans. a

हाल ही में, भारत को संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है. यह नशीली दवाओं से संबंधित मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख नीति-निर्धारक संस्था है. इसकी स्थापना 1946 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के प्रस्ताव द्वारा की गई थी.

13. एसीसी पुरुष अंडर-19  क्रिकेट एशिया कप का टाइटल किसने जीता?
(a) भारत
(b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान
(d) श्रीलंका  

Ans. B

बांग्लादेश ने 8 दिसंबर, 2024 को दुबई में आयोजित फाइनल में भारत को 59 रन से हराकर 2024 एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए, बांग्लादेश ने 198 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 139 रन ही बना सकी. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश का यह लगातार दूसरा खिताब है

14. एशियाई क्रिकेट परिषद का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
(a) जय शाह
(b) राहुल द्रविड़
(c) शम्मी सिल्वा
(d) रोजर बिन्नी

Ans. C

• शम्मी सिल्वा (Shammi Silva) को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वह जय शाह का स्थान लेंगे, जो हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बने हैं. सिल्वा इससे पहले एसीसी की वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष थे.  

15. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कहां किया?
(a) वाराणसी
(b) जोधपुर
(c) जयपुर
(d) पटना

Ans. B

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक विशेष समारोह के दौरान जोधपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर शाह ने भारत के एकीकरण में पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे.   


16. हाल ही में चर्चा में रहा सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
(a) असम
(b) मेघालय
(c) त्रिपुरा
(d) केरल

Ans. B

• असम वन विभाग को सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य में रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य मिला है. यह भारत में असम में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है. इसका क्षेत्रफल 175 वर्ग किमी है. इस क्षेत्र को 1998 में अभयारण्य घोषित किया गया था


17. हाल ही में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किसने किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह
(c) एस जयशंकर
(d) चिराग पासवान

Ans. A

पीएम मोदी ने 6 से 8 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का भारत मंडपम में उद्घाटन किया, जो पूर्वोत्तर भारत की कला, शिल्प और परंपराओं को उजागर करता है. नए आयोजनों में हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है.


18. गुजरात के 'घरचोला' को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग किसके लिए दिया गया है?
(a) पारंपरिक संगीत
(b) पारंपरिक हस्तशिल्प
(c) पारंपरिक नृत्य
(d) पारंपरिक व्यंजन

Ans. B



19. हर साल भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 02 दिसंबर
(b) 03 दिसंबर
(c) 04 दिसंबर
(d) 05 दिसंबर

Ans. C


भारतीय नौसेना दिवस, हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिवस समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय नौसेना की वीरता, उपलब्धियों और अटूट समर्पण का जश्न मनाता है. यह दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता की याद में मनाया जाता है.



20. महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(a) अजित पवार
(b) एकनाथ शिंदे
(c) देवेन्द्र फड़णवीस
(d) आदित्य ठाकरे

Ans. C

21. हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन हर साल किस राज्य में किय जाता है?

(a) नगालैंड
(b) असम
(c) त्रिपुरा
(d) मेघालय

Ans.a

• हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल नागालैंड राज्य में आयोजित किया जाता है। यह त्योहार 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है और इसे "त्योहारों का त्योहार" कहा जाता है. यह नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.


22. विश्व मृदा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(a) 03 दिसंबर
(b) 04 दिसंबर
(c) 05 दिसंबर
(d) 06 दिसंबर


Ans. C

• विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है. इस वैश्विक आयोजन का उद्देश्य मृदा संरक्षण और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. 2002 में अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ (IUSS) ने इस दिवस के लिए सिफारिश की थी.  


Today Question 

Q. महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(a) अजित पवार
(b) एकनाथ शिंदे
(c) देवेन्द्र फड़णवीस
(d) आदित्य ठाकरे



Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024