उत्तराखंड करंट अफेयर्स दिसंबर 2024

1. हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सम्मेलन कहां आयजित किया गया?

A. देहरादून

B. ऋषिकेश

C. टिहरी 

D. मसूरी 

Ans. A

• उत्तराखंड में पहल बार अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन आयोजित किया गया।

• आयुष मंत्रालय ने इस बार आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी 

• 12 से 15 दिसंबर तक एफआरआई देहरादून में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

• सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद संस्थानों के विशेषज्ञ, आयुष फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि आयुष चिकित्सा व संभावनाओं पर मंथन करा।


3. हाल ही में केके बिरला फाउंडेशन के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान 2024 से किसे सम्मानित किया गया?

A. सूर्यबाला

B. मोनिका वेदी
 
C. राधा पटेल

D. इन में से कोई नहीं 

Ans. A

• केके बिरला फाउंडेशन के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान-2024 के लिए प्रख्यात लेखिका सूर्यबाला के उपन्यास 'कौन देस को वासी : वेणु की डायरी' को चुना गया है। 

• पुरस्कार स्वरूप चार लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया जाता है।

4. हाल ही में जारी रिर्पोट के अनुसार मत्स्य पालन में हिमालयी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार किस राज्य को मिला?

A. असम 

B. नागालैंड 

C. उत्तराखंड 

D. हिमाचल प्रदेश 

Ans. C

व्याख्या -: मत्स्य पालन में उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह ने उत्तराखंड में विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पुरस्कार सौंपा।

• 21 नवंबर- विश्व मत्स्य पालन दिवस

5. हाल ही में उत्तराखंड के कितने व्यक्तियों को उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया?

A. 4

B. 5

C. 3

D. 7

Ans.B

व्याख्या -: संगीत नाटक क अकादमी की ओर से प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार उत्तराखंड के पांच लोगों को प्रदान किया जाएगा। डा. संजय पांडे को पारंपरिक लोकगायन, व उनकी पत्नी डा. लता तिवारी पांडे को तपारंपरिक शास्त्रीय लोकगायन, पार्थो राय चौधरी हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर), व पुनीत डिमरी और अमित खंडूडी को रंगमंच एवं रामलीला मंचन के लिए दिया जो जाएगा। दिल्ली में आयोजित केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों यह पुरस्कार दिया गए। 

• इस पुरस्कार में ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये का चेक व प्रस्तुति मानदेय देती है।

6. उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत कितने किफायती घर बनाए जाएंगे?

(a) 10,000

(b) 12,000

(c) 16,000

(d) 20,000

Ans.c

•  उत्तराखंड आवास विकास परिषद (यूएचडीसी) और एमडीडीए पीएमएवाई के तहत कम आय वाले परिवारों के लिए 16,000 किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं. यह पहल पीएम मोदी के 'अंत्योदय' के दृष्टिकोण के अनुरूप है. यह परियोजना किफायती आवास और शहरी विकास पर जोर देती है.

7. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान 2024 से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

A. 6

B. 5

C. 4

D. 3

Ans.B

इन्हें मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

• सीडीएस जनरल अनिल चौहान

• लोक गायक प्रीतम भर्तवाण

• समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु माता मंगला

• अभिनेता हेमंत पांडेय

• चिकित्सक महेश कुड़ियाल

8. पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन का नाम परावर्तित कर नया नाम किया रखा गया?

A. केशरी उद्यान

B. बडोनी उद्यान

C. अटल उद्यान

D. मसूरी उद्यान

Ans. C

व्याख्या -: पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा।

• एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया।

• मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

• अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।


9. चमोली जनपद के किन गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा

A. थापली

B. खेती

C. आदिबदरी

D. उपर्युक्त सभी

Ans.d

व्याख्या -: चमोली जिले के आदिबदरी, खेती और थापली गांव मशरूम विलेज बनेंगे।


10. हाल ही में किस जिले में पहली बार ब्रॉडबिल, गोल्डन ओरिओल पक्षी देखा गया?

A. नैनीताल 

B. पौड़ी 

C. टिहरी 

D. चमोली 

Ans. A

व्याख्या -: नैनीताल नगर के आसपास के जंगलों में पक्षियों का अद्भुत संसार है। यहां पहली बार ब्रॉडबिल और गोल्डन ओरिओल पक्षी और दुनिया के सबसे छोटे बाज में शुमार कॉलर्ड फॉल्कोनेट को भी देखा गया है।


11. हाल ही में उत्तराखंड की किस महिला को एशिया पैसिफिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

A. आशारानी पैन्यूली

B. राधा रतूड़ी 

C. कुसुमलता 

D. शीतल राज

Ans.a

व्याख्या -: अपर निदेशक- एससीईआरटी आशारानी पैन्यूली को स्काउट-गाइड के एशिया पैसिफिक लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


12. उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के अंतर्गत किन स्थानों के बीच हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रारंभ की गई हैं?

A. देहरादून - हरिद्वार

B. सहस्त्रधारा गौचर और सहस्त्रधारा जोशियाडा

C. पिथौरागढ़ ऋषिकेश

D. देहरादून - दिल्ली

Ans.B

व्याख्या -: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गोचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

13. उत्तराखंड के पहले प्रवासी सम्मेलन का उ‌द्घाटन किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

B. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

C. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

D. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Ans.B

व्याख्या -: उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

• 7 नवम्बर 2024 को उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन उद्घाटन किया गया देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रवासी सम्मेलन में देश और दुनिया में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों को बुलाया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखण्डियों को राज्य के विकास से जोड़ना और उनके सुझावों पर कार्य करना है। इस आयोजन में उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन की संभावनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जाएगा।

14. निम्न में से वीटल्स आश्रम स्थित है?

A. देहरादून 

B. ऋषिकेश

C. नैनीताल

D. हरिद्वार

Ans.B

व्याख्या -: बीटल्स आश्रम को चौरासी कटिया के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना महर्षि महेश योगी ने एक ध्यान केंद्र के रूप में की थी।

• हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने गुजरात की एक वास्तुकला कंपनी HCP डिजाइन प्लानिंग एंड मैनजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को इसके जीर्णोद्धार की जम्मेदारी दी।

15. प्रदेश की पहली टाउनशिप के लिए किस स्थान का चयन किया गया है?

A. अल्मोड़ा

B. श्रीनगर

C. पिथौरागढ़

D. हल्द्वानी

Ans.B

व्याख्या -: आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उडा की 19वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

• बैठक में प्रदेश की पहली टाउनशिप पौड़ी जिले के श्रीनगर के पास बसाने का फैसला लिया गया है।

16. देश व दुनिया की पहली हर्बल वैली बनी किस राज्य में विकसित की जा रही हैं?

A हिमाचल प्रदेश 

B. गुजरात

C. केरल

D. उत्तराखंड

Ans.d

• विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में महिलाओं का एक समूह औषधीय पौधों के साथ शामिल हुआ। यह समूह आत्मनिर्भर संस्था के प्रतिनिधियों का था, जिनकी अगुवाई कर रहे संस्थापक रंजीत चतुर्वेदी ने बताया, इस साल 62 औषधीय पौधों के लक्ष्य के साथ यह शुरुआत की गई थी।

• आयुष मंत्रालय ने इस साल विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी

• यह सम्मेलन 12 से 15 दिसंबर तक देहरादून स्थित एफआरआई में सम्मेलन का अयोजन किया गया

17. उत्तराखंड के किस समाजसेवी को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A सुशील बहुगुणा

B. विजय बहुगुणा 

C. सुरेश भाई

D. नरेंद्र नेगी

Ans. A

• गोल्डन स्पैरो ट्रस्ट नई दिल्ली ने सामाजिक कल्याण में बेहतर योगदान के लिए 'शराब नहीं संस्कार मुहिम' चलाने वाले समाज सेवी सुशील बहुगुणा को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2024 सम्मानित किया!

18. उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा कब अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है?

A. 7 November 

B. 12 November

C. 12 January

D. 31 January

Ans.c

• उत्तराखंड के विकास में प्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य में पहली बार अगले वर्ष 12 जनवरी को देहरादून में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन को आयोजित किया जाएगा!

19. हाल ही में राज्य का कौन सा विश्वविद्यालय और परिषद पेपरलैस घोषित हुआ है?

A. कुमाऊं विश्वविद्यालय

B. गढ़वाल विश्वविद्यालय

C. शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय

D. श्री देव सुमन विश्विद्यालय

Ans.d

• सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में आयोजित ई- आफिस प्रशिक्षण कार्यशाला में परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि विवि और परिसर जल्द ई- आफिस सिस्टम से जुड़ेगा। विश्वविद्यालय के सारे काम पेपरलेस होंगे। सारी जानकरी एक क्लिक में मिलेगी

20. हाल ही में किसे डा. गोविंद चातक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा?

A. महेशानंद गौड़

B. नागेंद्र रावत

C. भूपेंद्र सिंह नेगी

D. गीतेश नेगी

Ans.a

• मूर्धन्य साहित्यकार डा. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान इस बार कालजयी गीतों के रचनाकार वरिष्ठ गीतकार और कोटद्वार निवासी महेशानंद गौड़ को दिया जाएगा।

• इस वर्ष का सम्मान महेशानंद गौड़ को 22 दिसंबर को श्रीकोट गंगानाली में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। 11 हजार रुपये की धनराशि के साथ ही अंगवस्त्र, आखर स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

21. राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को कितने रुपये की इनामी राशि राज्य सरकार द्वारा दी गई?

A. 10 लाख

B. 12 लाख

C. 15 लाख

D. 20 लाख

Ans.b

• राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को अब बारह लाख रुपये तक की इनामी राशि मिलेगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों में शामिल राज्य के खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने यह प्रावधान किया है।

22. राज्य में कहां 12 से 15 दिसंबर के मध्य विश्व आयुर्वेदिक सम्मेलन आयोजित किया गया?

A. देहरादून

B. हरिद्वार

C. ऋषिकेश

D. टिहरी

Ans.a

 आयुष मंत्रालय ने इस साल विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी

• यह सम्मेलन 12 से 15 दिसंबर तक देहरादून स्थित एफआरआई में सम्मेलन का अयोजन किया गया।

23. 38वे राष्ट्रीय खेलों की टैगलाइन किया है?

A. संकल्प से शिखर तक"

B. विकसित यवा 

C. संकल्प से खेल तक 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

24. हाल ही में आयोजित किये गए राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर क्या है?

A. फ्रीज 

B. सोमिटी

C. मौली

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

25. 38वे राष्ट्रीय खेलों के मिसाल में उतराखंड के किस राज्य चिन्ह शामिल किया गया है? 

A. बुरांश 

B. कस्तूरी मृग

C. मोनाल 

D. ब्रह्म कमल

Ans. D

• राष्ट्रीय खेलों की मशाल बेहद आकर्षक है। यह उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्म कमल से प्रेरित है

26. 38वे राष्ट्रीय खेलों के मस्कट उतराखंड के किस राज्य चिन्ह को प्रदर्शित कर रहा है? 

A. बुरांश 

B. कस्तूरी मृग

C. मोनाल 

D. ब्रह्म कमल

Ans. C

• उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को प्रदर्शित कर रहा है।

27. 38वे राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों में जोश पैदा करने के लिए किस एंथम को लांच किया गया? 

A. आन बान शान दे, शौर्य का प्रमाण दे'

B. खेल से शिखर तक

C. सत्यमेव जयते 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

28. 38वे  राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा 26 दिसंबर को कहा से शुरू हुई?

A. हरिद्वार

B. हल्द्वानी

C. देहरादून

D. नैनीताल

Ans b

• खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के लोगों को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू हुई। यह यात्रा 13 जनपदों से होकर गुजरेगी।

29. प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को पहली बार सौर कौथिक का आयोजन कहा किया गया है।

A. देहरादून

B. चमोली 

C. उत्तरकाशी

D. चंपावत

Ans a

• प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को पहली बार सौर कौथिग होने जा रहा है। इसमें देशभर से सौर ऊर्जा से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। घर पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने वालों को यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा

30. उत्तराखंड ने नई सौर ऊर्जा नीति 2023 के तहत 2027 तक कितनी मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

A. 2000 मेगावाट

B. 2400 मेगावाट

C. 1400 मेगावाट

D. 1000 मेगावाट

Ans. C

31. निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक सुधार, संसाधन विकास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कितने स्कूलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया?

A. 65

B. 60

C. 50

D. 75

Ans. A

32. ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी की रैकिंग में उत्तराखंड सभी राज्यों में किस स्थान पर है?

A सातवें 

B. पांचवे 

C. आठवें

D. दसवें 

Ans. C

• वन नेशन वन आईडी कार्यक्रम के तहत शुरू हुए इस अभियान में 67.46 प्रतिशत के साथ चमोली का राज्य में पहला स्थान है

33. शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में निम्न में से किसे उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान दिया गया है?

A. स्वास्तिका जोशी

B. अमृता जोशी

C. आरोही सिंह

D. दीपिका भट्ट

Ans. A

• शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में हल्द्वानी की स्वास्तिका जोशी को उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान दिया गया है।

• देहरादून में बाल संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खत्रा ने सम्मानित किया है। 

34. खेल उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड बाल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. अमन तिवारी

B. अनिकेत अवस्थी

C. हर्षित शाह

D. विनय पाठक

Ans. B

• गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अनिकेत अवस्थी को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड बाल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

35. हाल ही में भारत गौरव पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. पुष्कर सिंह धामी

B. रेखा आर्य

C. प्रेमचंद अग्रवाल

D. गणेश जोशी

Ans c

• उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

• यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें राजनीति में उनके लंबे अनुभव, कार्यक्षेत्र में सक्रियता, सामाजिक योगदान और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

• भारत गौरव पुरस्कार के आठवें अधिवेशन का आयोजन नई दिल्ली में हुआ

36 . हाल ही में यंग वुमेन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड (Young Woman Scientist Excellence Award) से निम्नलिखित में से किसे नवाजा गया है?

A. तनुजा आर्या

B. पूजा तिवारी

C. आकांक्षा सिंह

D. तनिष्का रॉय

Ans. A

• नैनीताल जिले के कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर (Department of Chemistry at DSB campus of Kumaon University) स्थित रसायन विज्ञान विभाग में शोध कार्य कर रही तनुजा आर्या को यंग वुमेन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है

• यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र Uttarakhand Science Education and Research Center (USERC) की ओर से देहरादून में आयोजित चतुर्थ महिला वैज्ञानिक कॉनक्लेव 2024 में दिया गया।

37 उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया?

A. 15 जनवरी से 30 जनवरी 2025

B. 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025

C. 1 फरवरी से 20 फरवरी 2025

D. 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025

Ans. B

• उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। इसमें 32 स्वीकृत और 4 प्रदर्शनी खेलों समेत कुल 36 खेल गतिविधियां होंगी।

• पहली बार राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने के साथ ही इसमें योग और मलखेब को शामिल किया गया है

• ये हैं चार प्रदर्शनी खेल

1. योगासन

2. मलखंभ

3. कलरीप्पयडू

4. राफ्टिंग

शुभंकर "मौली"

• उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित ।

• यह क्षेत्र की विशिष्टता का प्रतीक है और युवा एथलीटों को ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

38. किस राज्य ने 'वैश्विक योग केंद्र' बनने के लिए भारत की पहली योग नीति का अनावरण किया?

A उत्तराखंड

B. Maharashtra 

C. Gujarat

D. Madhya Pradesh

Ans.a


39. 38वे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

A. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

B. राज्यपाल गरमीत सिंह 

C. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

D. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. C

40. 38वे राष्ट्रीय खेलों का समापन किसके द्वारा किया गया?

A. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

B. गृहमंत्री अमित शाह 

C. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

D. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. D

• 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी आएंगीं। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

41. गणतंत्र दिवस परेड 2025 में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी किस थीम पर आधारित है?

A. महिला सशक्तिकरण

B. बढ़ता भ्रष्टाचार

C. साहसिक खेलो 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

• उत्तराखंड की झांकी में इस बार अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला की दिखाया गया है। झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेल रकि क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है।

42. उत्तराखंड के किन खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

A. राघवी बिष्ट

B. नंदिनी कश्यप

C. स्नेहा राणा

D. राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप

Ans. D

43. हाल ही में ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

B. राज्यपाल गुरमीत सिंह

C. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Ans.b

• राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया।

• देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ देहरादून में शुरू हो गया है।

44. दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. गुरमीत सिंह संधावालिया

B. गुहनाथन नरेन्द्र

C. पूर्ण सिंह पंवार

D. गणेश तिवारी

Ans. B

• न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र की नियुक्तिः

• भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर 2024 को न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

• न्यायमूर्ति गुहाथन नरेंद्र पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

हाल ही में चर्चाओं में रहा बौखनाग देवता का मंदिर किस जनपद में स्थित है?

A. नैनीताल

B. उत्तरकाशी

C. टिहरी

D. चमोली 

Ans. B

• यमुनोत्री हाईवे (NH-134) पर सिलक्यारा बैंड के पास निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से यात्री बौखनाग देवता का आशीर्वाद लेकर गुजरेंगे। 

• इसके लिए सुरंग के निकट देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। 

• बीते वर्ष हुए सिलक्यारा सुरंग हादसे में बौखनाग देवता सुर्खियों में रहे थे।


Today Question 

हाल ही में भारत गौरव पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. पुष्कर सिंह धामी

B. रेखा आर्य

C. प्रेमचंद अग्रवाल

D. गणेश जोशी



Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024