Q. राष्ट्रीय शीतकालीन खेल औली चमोली में कब से कब तक आयोजित किए जाएंगे?

A. 29 जनवरी से 2 फरवरी तक 

B. 30 जनवरी से 5 फरवरी तक

C. 1 जनवरी से 10 जनवरी तक 

D. 1 जनवरी से 5 जनवरी तक

Ans. A

व्याख्या -: भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को दे दी है। अब औली में शीतकालीन खेलों का आयोजन 29 जनवरी से दो फरवरी तक किया जाएगा।

Q. हाल ही में किस जनपद के देवराणा मेले को मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने राजकीय मेला घोषित किया है?

A. चमोली

B.  रुद्रप्रयाग 

C. उत्तरकाशी

D. टिहरी 

Ans. C

व्याख्या-: हाल ही में उत्तरकाशी में आयोजित होने वाले देवराना मेले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय मेला घोषित किया है। 

Q. हाल ही में उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक कौन नियुक्त किए गए हैं?

A. अभिनव कुमार 

B. राजीव कुमार

C. दीपम सेठ

D. नरेंद्र जी

Ans. C

व्याख्या-: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। यह राज्य के 13वे पुलिस महानिदेशक नियुक्त हुए हैं 

Qभारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से विरांगना सावित्री बाई फूले नेशनल अवार्ड के लिए पवित्रा टम्टा (पम्मी नवल) को चुना गया है। यह किस जिले से संबंधित है?

A. Chamoli 

B. Rudraprayag 

C. Uttarkashi

D. Pithoragarh

Ans.a

व्याख्या-: भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से विरांगना सावित्री बाई फूले नेशनल अवार्ड के लिए चमोली जिले की पोखरी निवासी पवित्रा टम्टा (पम्मी नवल) को चुना गया है। पवित्रा टम्टा उर्फ पम्मी नवल वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय रडुवा में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है।

• भारतीय दलित साहित्यक अकादमी दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर की ओर से आठ दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Q. उत्तराखंड के कितने लोगों को केदार पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है?

A. 3

B. 4

C. 5

D. 2

Ans. B

व्याख्या-: केदार पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाता है!

• 2024 में यह उत्तराखंड के चार व्यक्तियों को दिया गया
 
 01. कल्याण सिंह रावत
  
 02. मनोज तिवारी

 03. वीरेंद्र दत्त

 04. सत्येंद्र भंडारी

Q. उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?

A. 28 जनवरी से 14 फरवरी

B. 15 फरवरी से 2 मार्च

C. 1 फरवरी से 15 फरवरी

D. 28 फरवरी से 14 मार्च

Ans. A

Q. हाल ही में शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर सम्मान उत्तराखंड के किसी शिक्षक को दिया गया?

A. नितेश बौठियाल

B. हेमा खंडूड़ी

C. नवीन सिंह असवाल को

D. भूपेंद्र सिंह नेगी

Ans. C

व्याख्या-: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की जयंती के उपलक्ष्य में आखर ट्रस्ट की ओर से बिलकेदार में व्याख्यान कार्यक्रम एवं आखर विज्ञान-गणित शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

• इस मौके पर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बमणगांव, रिखणीखाल के गणित अध्यापक नवीन सिंह असवाल को शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान-2024 प्रदान किया गया।

Q. राज्य में आयोजित होने वाले 38वे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ व समापन किन स्थानों पर किया जाएगा?

A. Dehradun Haldwani 

B. Dehradun Rudrapur

C. Haldwani Rudrapur

D. Haldwani Dehradun 

Ans. A

व्याख्या -: राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में  05 स्थानों पर किया जाना है! 

• इन स्थानों पर होंगे खेल

एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, टेबल टेनिसः देहरादून 

हॉकी, कुश्ती : हरिद्वार 

हॉकी: हल्द्वानी 

जल क्रीड़ा: टिहरी 

सलालम: ऋषिकेश

• उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह 

• उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में होगा जबकि समापन कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही एसोसिएशन ने खेल प्रतियोगिताओं के लिए चिह्नित स्थानों पर भी मुहर लगा दी है।

Q. राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत किस जिले के खुरपिया फार्म को उत्तराखंड इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (यूआईटीपी) स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करेगी?

A. उधम सिंह नगर

B. देहरादून 

C. हरिद्वार

D. पौड़ी गढ़वाल

Ans. A

• राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत ऊधमसिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म को उत्तराखंड इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (यूआईटीपी) स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करेगी। इसके लिए 1002 एकड़ भूमि यूआईटीपी के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Q. हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने किसे हराकर खिताब अपने नाम किया?

A. उत्तर प्रदेश 

B. मध्य प्रदेश

C. केरल 

D.तमिलनाडु

Ans. B

• क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित ट्नमेिंट में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया।


Q. 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार किस फिल्म को मिला?
(a) द न्यू ईयर दैट नेवर केम
(b) टॉक्सिक
(c) लाइफ ऑफ पाई
(d) पैरासाइट

Ans.b

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में लिथुआनिया की फिल्म "टॉक्सिक" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार दिया गया , जबकि रोमानिया के निर्देशक बोगदान मुरेसनु को उनकी फिल्म "द न्यू ईयर दैट नेवर केम" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार मिला.   

Q. 'एकलव्य' ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म हाल ही में किसके द्वारा लांच किया गया?
(a) भारतीय वायुसेना
(b) भारतीय नौसेना
(c) भारतीय थलसेना
(d) भारतीय तटरक्षक बल

Ans.c

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए “एकलव्य” ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है. इस प्लेटफॉर्म को आर्मी डेटा नेटवर्क पर होस्ट किया गया है और इसमें एक स्केलेबल आर्किटेक्चर है. एकलव्य सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म एक ट्रेनिंग प्लेटफ़ॉर्म है.

Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन कहां किया गया?
(a) कॉर्बेट नेशनल पार्क
(b) काजीरंगा नेशनल पार्क
(c) कान्हा नेशनल पार्क
(d) ताडोबा नेशनल पार्क

Ans.b

देश के पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) का 12वां संस्करण 27 नवंबर, 2024 को असम के काजीरंगा में शुरू हुआ. इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है

Q. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास की घोषणा की है?
(a) भुवनेश्वर कुमार

(b) मोहम्मद शमी

(c) दीपक चाहर

(d) सिद्धार्थ कौल

Ans.d

Q. "अब कोई बहाना नहीं" अभियान को किसके सहयोग से शुरू किया गया है?
(a) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(b) संयुक्त राष्ट्र महिला
(c) यूनिसेफ
(d) यूनेस्को

Ans.b

"अब कोई बहाना नहीं" (Ab Koi Bahana Nahi) अभियान को संयुक्त राष्ट्र महिला के सहयोग से शुरू किया गया है. इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया. यह अभियान लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू हुआ है.

Q. आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने है?
(a) श्रेयस अय्यर
(b) ऋषभ पंत
(c) के एल राहुल
(d) वेंकटेश अय्यर    

Ans.b

सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गयी जहां कुल 182 खिलाड़ी खरीदे गए. आईपीएल 2025 की नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे. ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है, उन्हें लखनऊ की टीम ने ख़रीदा. इस बार कुल 395 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. वहीं वेंकटेश अय्यर सबसे महंगे ऑलराउंडर बने उन्हें KKR ने ₹23.75 करोड़ में ख़रीदा.   

Q. आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन है?
(a) नूर अहमद
(b) वैभव सूर्यवंशी
(c) कुमार कुशाग्र
(d) रॉबिन मिन्ज

Ans.b

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.10 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सुर्खियां बटोरी हैं. वैभव आईपीएल नीलामी में साइन किए जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(a) नोबेल शांति पुरस्कार

(b) डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड

(c) गांधी शांति पुरस्कार

(d) इनमें से कोई नहीं 

Ans.b

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के मैरीलैंड में एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन माइनॉरिटीज (एआईएएम) द्वारा डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड से सम्मानित किया. 


Q. भारत में हर साल संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 24 नवंबर

(b) 25 नवंबर

(c) 26 नवंबर

(d) 27 नवंबर

Ans.c

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाता है. यह दिन न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे संवैधानिक मूल्यों पर जोर देता है. पहली बार यह दिवस 2015 में मनाया गया था, तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है. भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था.

Q. नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है?
(a) 60वां
(b) 49वां
(c) 45वां
(d) 33वां

Ans.b

हाल ही में जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (एनआरआई) 2024 इंडेक्स में 11 पायदान की छलांग लगाकर 49वां स्थान हासिल किया है. 2023 में 60वें स्थान से 2024 में 49वें स्थान पर पहुंचना भारत के लिए एक उपलब्धि है. एनआरआई अर्थव्यवस्थाओं को उनके आर्थिक विकास और तकनीकी नवाचार जैसी तैयारियों के आधार पर रैंक करता है.  

Q. राष्ट्रीय अभियान "बाल विवाह मुक्त भारत" को हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने लांच किया?
(a) पीयूष गोयल
(b) निर्मला सीतारमण
(c) अन्नपूर्णा देवी
(d) गिरिराज सिंह

Ans.c

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय अभियान "बाल विवाह मुक्त भारत" शुरू किया. यह अभियान 2047 तक एक विकसित भारत (विकसित भारत) के दृष्टिकोण के अनुरूप है. इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया.     

Q. भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) शिमला
(c) गुवाहाटी
(d) लेह

Ans.d

भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन लेह, लद्दाख में किया गया जो प्रतिदिन 80 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा. 

Q. झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
(a) कल्पना सोरेन
(b) नीतीश कुमार
(c) हेमंत सोरेन
(d) संतोष कुमार गंगवार

Ans.c

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के सीएम के तौर पर शपथ ली है. 

Today Question 

हाल ही में उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक कौन नियुक्त किए गए हैं?

A. अभिनव कुमार 

B. राजीव कुमार

C. दीपम सेठ

D. नरेंद्र जी

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024