Uttrakhand weekly current affairs 25 November 25 November

1. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान 2024 से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

A. 6

B. 5

C. 4

D. 3

Ans.B

इन्हें मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

• सीडीएस जनरल अनिल चौहान

• लोक गायक प्रीतम भर्तवाण

• समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु माता मंगला

• अभिनेता हेमंत पांडेय

• चिकित्सक महेश कुड़ियाल


2. हाल ही में उत्तराखंडके कितने व्यक्तियों को उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया?

A. 4

B. 5

C. 3

D. 7

Ans.B

व्याख्या -: संगीत नाटक क अकादमी की ओर से प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार उत्तराखंड के पांच लोगों को प्रदान किया जाएगा। डा. संजय पांडे को पारंपरिक लोकगायन, व उनकी पत्नी डा. लता तिवारी पांडे को तपारंपरिक शास्त्रीय लोकगायन, पार्थो राय चौधरी हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर), व पुनीत डिमरी और अमित खंडूडी को रंगमंच एवं रामलीला मंचन के लिए दिया जो जाएगा। दिल्ली में आयोजित केंद्रीय पर्यटन व मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

• इस पुरस्कार में ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये का चेक व प्रस्तुति मानदेय देती है।

2. हाल ही में जारी रिर्पोट के अनुसार मत्स्य पालन में हिमालयी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार किस राज्य को मिला?

A. असम 

B. नागालैंड 

C. उत्तराखंड 

D. हिमाचल प्रदेश 

Ans. C

व्याख्या -: मत्स्य पालन में उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह ने उत्तराखंड में विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पुरस्कार सौंपा।

• 21 नवंबर- विश्व मत्स्य पालन दिवस

3. पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन का नाम परावर्तित कर नया नाम किया रखा गया?

A. केशरी उद्यान

B. बडोनी उद्यान

C. अटल उद्यान

D. मसूरी उद्यान

Ans. C

व्याख्या -: पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा।

• एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया।

• मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

• अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।


4. चमोली जनपद के किन गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा

A. थापली

B. खेती

C. आदिबदरी

D. उपर्युक्त सभी

Ans.d

व्याख्या -: चमोली जिले के आदिबदरी, खेती और थापली गांव मशरूम विलेज बनेंगे।


5. हाल ही में किस जिले पहली बार ब्रॉडबिल, गोल्डन ओरिओल पक्षी देखा गया?

A. नैनीताल 

B. पौड़ी 

C. टिहरी 

D. चमोली 

Ans. A

व्याख्या -: नैनीताल नगर के आसपास के जंगलों में पक्षियों का अद्भुत संसार है। यहां पहली बार ब्रॉडबिल और गोल्डन ओरिओल पक्षी और दुनिया के सबसे छोटे बाज में शुमार कॉलर्ड फॉल्कोनेट को भी देखा गया है।


6. हाल ही में उत्तराखंड की किस महिला को एशिया पैसिफिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

A. आशारानी पैन्यूली

B. राधा रतूड़ी 

C. कुसुमलता 

D. शीतल राज

Ans.a

व्याख्या -: अपर निदेशक- एससीईआरटी आशारानी पैन्यूली को स्काउट-गाइड के एशिया पैसिफिक लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


7. उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के अंतर्गत किन स्थानों के बीच हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रारंभ की गई हैं?

A. देहरादून - हरिद्वार

B. सहस्त्रधारा गौचर और सहस्त्रधारा जोशियाडा

C. पिथौरागढ़ ऋषिकेश

D. देहरादून - दिल्ली

Ans.B

व्याख्या -: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गोचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

8. उत्तराखंड के पहले प्रवासी सम्मेलन का उ‌द्घाटन किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

B. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

C. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

D. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


Ans.B

व्याख्या -: उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

• 7 नवम्बर 2024 को उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन उद्घाटन किया गया देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रवासी सम्मेलन में देश और दुनिया में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों को बुलाया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखण्डियों को राज्य के विकास से जोड़ना और उनके सुझावों पर कार्य करना है। इस आयोजन में उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन की संभावनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जाएगा।

10. निम्न में से वीटल्स आश्रम स्थित है?

A. देहरादून 

B. ऋषिकेश

C. नैनीताल

D. हरिद्वार

Ans.B

व्याख्या -: बीटल्स आश्रम को चौरासी कटिया के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना महर्षि महेश योगी ने एक ध्यान केंद्र के रूप में की थी।

• हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने गुजरात की एक वास्तुकला कंपनी HCP डिजाइन प्लानिंग एंड मैनजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को इसके जीर्णोद्धार की जम्मेदारी दी।

11. प्रदेश की पहली टाउनशिप के लिए किस स्थान का चयन किया गया है?

A. अल्मोड़ा

B. श्रीनगर

C. पिथौरागढ़

D. हल्द्वानी

Ans.B

व्याख्या -: आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उडा की 19वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

• बैठक में प्रदेश की पहली टाउनशिप पौड़ी जिले के श्रीनगर के पास बसाने का फैसला लिया गया है।

12. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

(a) भारत
(b) फ्रांस
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) दक्षिण अफ्रीका

Ans.a

भारत और फ्रांस को 2024 से 2026 तक दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

13. पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
(a) काठमांडू
(b) बैंकॉक
(c) नई दिल्ली
(d) टोक्यो

Ans.c

एशियाई एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में 5-6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है. पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का थीम "एशिया को मजबूत बनाने में बुद्ध धम्म की भूमिका" है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी.      

14. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
(a) दिनेश कार्तिक
(b) अक्षर पटेल
(c) हार्दिक पंडया
(d) ऋद्धिमान साहा

Ans.d

15. ड्यूमा बोको किस देश के राष्ट्रपति चुने गये है?
(a) केन्या
(b) मलेशिया
(c) जिम्बाब्वे
(d) बोत्सवाना

Ans.d

16. अंतरराष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव 2024 का आयोजन कहां किया गया?
(a) वाराणसी
(b) उज्जैन
(c) लखनऊ
(d) नई दिल्ली

Ans.d

17. उत्तर प्रदेश के किस शहर में राज्य की पहली डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया?
(a) वाराणसी
(b) कानपुर
(c) लखनऊ
(d) गाजियाबाद

Ans.c

17. भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे शपथ ली है?
(a) जस्टिस संजीव खन्ना
(b) जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
(c) जस्टिस हृषिकेश रॉय
(d) जस्टिस सूर्यकांत

Ans.a

जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. सोमवार, 11 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट में दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे, उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है. बता दें कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए, वह 9 नवंबर 2022 से इस पद पर थे.

18. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 09 नवंबर
(b) 10 नवंबर
(c) 11 नवंबर
(d) 12 नवंबर

Ans.c

19. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
(a) संदीप सिंह
(b) मनदीप सिंह
(c) तैय्यब इकराम
(d) दिलीप तिर्की

Ans.c

20. ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी हाल ही में किस सम्मेलन के दौरान जारी किया गया?
(a) जी7
(b) जी20
(c) ब्रिक्स
(d) एससीओ

Ans.b

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने रियो डी जनेरियो में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पॉवर्टी (Global Alliance Against Hunger and Poverty) को लांच किया

21. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) असम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) सिक्किम
(d) हिमाचल प्रदेश

Ans.b

हाल ही में भारत की तीनों सेनाओं ने अरुणाचल प्रदेश में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' का आयोजन किया. यह आयोजन 14-17 नवंबर, 2024 तक प्रदेश के शि-योमी जिले में हुआ.

22. भारत का पहला नाइट सफारी पार्क किस शहर में विकसित किया जा रहा है?
(a) मुंबई
(b) लखनऊ
(c) जयपुर
(d) भोपाल

Ans.b

भारत का पहला नाइट सफारी पार्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विकसित की जा रही है. यह दुनिया की पांचवीं ऐसी सफारी बन जाएगी. कुकरैल नाइट सफारी पार्क और वन्यजीव केंद्र 900 एकड़ में तैयार किया जा रहा है.

23. एक्सरसाइज 'संयुक्त विमोचन 2024' का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) जयपुर
(c) अहमदाबाद
(d) हैदराबाद

Ans.c

हाल ही में, भारतीय सेना ने 18-19 नवंबर 2024 को अहमदाबाद और पोरबंदर में एक्सरसाइज 'संयुक्त विमोचन 2024' (Sanyukt Vimochan 2024) का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल ने भाग लिया. यह एक बहुपक्षीय वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास था.

25. कौन सा देश पहले 'खो खो' विश्व कप की मेजबानी करेगा?
(a) नेपाल
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) पाकिस्तान  

Ans.b

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में पहले 'खो खो' विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी, 2025 तक किया जायेगा. भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खो खो महासंघ इसका आयोजन कर रहा है.  

27. साल 2025 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) बिहार
(d) असम  

Ans.c

साल 2025 के प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) और खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) की मेजबानी बिहार राज्य करने जा रहा है. इस पहल से बिहार में खेलों को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि अभी हाल ही में राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया.  

28. हाल ही में इसरो ने 'गगनयान' मिशन' के लिए किस देश की स्पेस एजेंसी के साथ समझौता किया है?
(a) जापान
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) चीन
(d) जर्मनी   

Ans.b

इसरो और ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए चालक दल और मॉड्यूल रिकवरी पर सहयोग करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए 

29. हाल ही में किसे देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया?
(a) नृपेन्द्र मिश्रा
(b) राजीव सिन्हा
(c) राघव गोयल
(d) संजय मूर्ति    

Ans.d

केंद्र सरकार ने हाल ही में आईएएस के संजय मूर्ति को गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया. मुर्मू पहले जम्मू और कश्मीर के नए केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद जम्मू और कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे. वर्तमान में, मूर्ति शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

30. भारत का 56वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
(a) काजीरंगा टाइगर रिजर्व
(b) गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व
(c) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
(d) रणथंभौर टाइगर रिजर्व

Ans.b

छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी है.  गुरु घासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2800 वर्ग किलोमीटर से अधिक विस्तार के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा.

31. हाल ही में भारत के किस संचार उपग्रह को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया है?
(a) जीसैट-एन2 (GSAT-20)
(b) जीसैट-12
(c) जीसैट-30
(d) जीसैट-6

Ans.a

भारत के जीसैट-एन2 (GSAT-20) संचार उपग्रह को हाल ही में स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. यह भारत का उन्नत संचार उपग्रह है

31. हाल ही में किस देश ने एक नए संविधान को मंजूरी दी है?
(a) केन्या
(b) गैबॉन
(c) मालदीव
(d) श्रीलंका

Ans.b

गैबॉन में एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह का आयोजन किया गया, जिसमें 91% मतदाताओं ने नए संविधान के पक्ष में मतदान किया. इस संविधान का उद्देश्य 55 वर्षों से जारी वंशानुगत शासन को समाप्त कर, लोकतांत्रिक नागरिक सरकार की बहाली सुनिश्चित करना है। अगस्त 2023 में तख्तापलट के जरिए सत्ता में आई सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा ने यह जनमत संग्रह कराया है. यह कदम देश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का प्रतीक है.

Today Question 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान 2024 से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

A. 6

B. 5

C. 4

D. 3

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024