Uttrakhand weekly current affairs 27 October

1. उत्तराखंड में स्पर्श हिमालय महोत्सव का शुभारंभ कहाँ किया गया?

A. रुद्रप्रयाग

B. बागेश्वर

C. देहरादून

D. नैनीताल

Ans. C

• देहरादून के थानो में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह स्पर्श हिमालय महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।

• इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल गुरमीत सिंह, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे।

• यह तीन दिवसीय महोत्सव है।

• उद्देश्य- यह महोत्सव प्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को अद्वितीय मंच प्रदान करेगा।

• यह प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

• इस अवसर पर देश के पहले हिमालयी "लेखक गाँव" का लोकार्पण भी किया।

2. उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थापित होगा?

A. देहरादून

B. नैनीताल

C. भराड़ीसैंण

D. ऋषिकेश

Ans.

Ans - C

• उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के नेतृत्व में उत्तराखंड विधान सभा परिसर, भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी।

• यह निर्णय भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सुझाव के अनुरूप है।

• 18 मई, 2015 को उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रणव मुखर्जी ने संसदीय अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया था।

3- उत्तराखंड के स्थापना दिवस को किस नाम से मनाने की योजना बनाई गई है?

A. उत्तराखंड महोत्सव

B. देवभूमि रजतोत्सवः उत्तराखंड रजतगाथा

C. गढ़वाल महोत्सव

D. उत्तराखंड दिवस उत्सव

Ans. B

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी (पौड़ी गढ़वाल) में नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया।

महोत्सव का उद्देश्य :

• इस उत्सव के माध्यम से क्षेत्र को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी।

• पर्यटन गतिविधियों के कारण व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

• क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रचार-प्रसार होगा।


4. नयार उत्सव-2024 का उद्घाटन किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

B. राज्यपाल गुरमीत सिंह

C. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

D. रेखा आर्य

Ans.c


• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी (पौड़ी गढ़वाल) में नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया।

महोत्सव का उद्देश्य :

• इस उत्सव के माध्यम से क्षेत्र को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी।

• पर्यटन गतिविधियों के कारण व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

• क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रचार-प्रसार होगा।

5. आदिबदरी, खेती और थापली गांव किस उद्देश्य से मॉडल विलेज बनाए जा रहे हैं?

A. पर्यटन विकास

B. मशरूम उत्पादन

C. कृषि विकास

D. उद्योग विकास

Ans. B

• चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के आदिबदरी, खेती और थापली गांवों को मशरूम उत्पादन के मॉडल गांवों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य

• मशरूम उत्पादन बढ़ाना स्थानीय स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहित करना।

• प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता बाहरी क्षेत्रों पर निर्भरता कम करना।

6. किसे हाल ही में ग्लोबल एंटी-रेसिज्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया?
(a) गीता गोपीनाथ
(b) सौम्या स्वामीनाथन
(c) उर्मिला चौधरी
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.c

नेपाल की उर्मिला चौधरी को नस्लीय समानता और मानवाधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए ग्लोबल एंटी-रेसिज्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

7. हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 21 अक्टूबर
(b) 22 अक्टूबर
(c) 23 अक्टूबर
(d) 24 अक्टूबर

Ans.d

इस साल पूरी दुनिया में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 79वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. 24 अक्टूबर 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था. भारत और सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित कई देशों ने मूलभूत दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये थे.   

8. विश्व विकास सूचना दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(a) 22 अक्टूबर
(b) 23 अक्टूबर
(c) 24 अक्टूबर
(d) 25 अक्टूबर

Ans.c

9. भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) जस्टिस संजीव खन्ना
(b) जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
(c) जस्टिस सूर्यकान्त
(d) जस्टिस बेला त्रिवेदी

Ans.a

केंद्र सरकार ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की नियुक्ति को अधिसूचित किया है. न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक लगभग सात महीने का होगा. वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र को पत्र लिखकर दूसरे वरिष्ठ न्यायमूर्ति खन्ना के नाम की सिफारिश की थी.

10. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) मेटा
(b) माइक्रोसॉफ्ट
(c) एनवीडिया
(d) ओपन एआई

Ans.c

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया के साथ एक समझौता किया है. इसकी घोषणा मुंबई में एनवीडिया एआई समिट 2024 के दौरान की गई.   

11. भारत सरकार ने डॉ. नीना मल्होत्रा को किसे देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है?
(a) फ्रांस
(b) अर्जेंटीना
(c) रूस
(d) स्वीडन

Ans d

भारत सरकार ने डॉ. नीना मल्होत्रा को स्वीडन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है

12. एक्सरसाइज सिम्बेक्स 2024 का आयोजन भारत और की देश के बीच आयोजित किया जाता है?
(a) सिंगापुर
(b) श्रीलंका
(c) फ्रांस
(d) पुर्तगाल

Ans.a

एक्सरसाइज सिम्बेक्स (SIMBEX) 2024 का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है. सिम्बेक्स एक्सरसाइज भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाता है. इसका मरीन फेज 28-29 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा.  

13. 'राष्ट्रीय लर्निंग वीक' या 'कर्मयोगी सप्ताह' कब से कब तक आयोजित किया जा रहा है?
(a) 18 से 24 अक्टूबर
(b) 19 से 25 अक्टूबर
(c) 20 से 26 अक्टूबर
(d) 21 से 27 अक्टूबर

Ans.b

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार को 'राष्ट्रीय लर्निंग वीक' या 'कर्मयोगी सप्ताह' का शुभारंभ किया, जो 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा. राष्ट्रीय लर्निंग वीक (NLW) का उद्देश्य व्यक्तिगत और सरकारी निकायों, जैसे मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के भागीदारी के माध्यम से सीखने की क्षमता का विकास करना है.  

14.  हाल ही में लुओंग कुओंग किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए है?
(a) वियतनाम
(b) चीन
(c) थाईलैंड
(d) मलेशिया

Ans. A

15. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को मलेरिया मुक्त घोषित किया?
(a) केन्या
(b) मिस्र
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) मोरक्को

Ans.b

16. BRICS शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी कौनसा देश कर रहा है?
(a) भारत
(b) रूस
(c) चीन
(d) दक्षिण अफ्रीका

Ans.b

वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य के बदलते दौर में, रूस के कज़ान में 22 से 24 अक्टूबर 2024 तक BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी रूस कर रहा है. इस शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका और पांच नए सदस्य मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और इथियोपिया  भाग ले रहे है.

17. उड़ान योजना के तहत यूपी के किस जिले में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया?
(a) हापुड़
(b) सहारनपुर
(c) बाराबंकी
(d) जौनपुर

Ans. b

18. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' को किस देश ने नाम दिया है?
(a) बांग्लादेश
(b) थाईलैंड
(c) क़तर
(d) भारत

Ans.c

चक्रवाती तूफान 'दाना' के गुरुवार सुबह ओडिशा तट से टकराने की आशंका है और हवा की गति 120 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा तैयार उष्णकटिबंधीय चक्रवात नामकरण प्रणाली के अनुसार कतर द्वारा चक्रवात दाना का नाम रखा गया था.

19. राष्ट्रमंडल खेलों के 2026 संस्करण से कई खेलों को बाहर कर दिया गया है, इसका आयोजन कहां होगा?
 (a) गोल्डकोस्ट
(b) बर्मिंघम
(c) ग्लासगो
(d) नई दिल्ली

Ans. C

साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने जिन 12 खेलों में पदक जीता था, उनमें से छह को 2026 संस्करण से बाहर कर दिया गया है. जिनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस और कुश्ती शामिल है. राष्ट्रमंडल खेलों का 2026 संस्करण ग्लासगो में आयोजित किया जायेगा. साल 2022 CWG में भारत ने 22 स्वर्ण सहित 61 पदक जीते थे.

20. राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(a) स्मृति ईरानी
(b) विजया किशोर राहतकर
(c) नेहा सिन्हा
(d) बांसुरी स्वराज

Ans. B

केंद्र सरकार ने हाल ही में विजया किशोर राहतकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का अध्यक्ष नियुक्त किया. उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत की गई है. उनका कार्यकाल तीन साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए की गयी है. राहतकर NCW के 9वें अध्यक्ष हैं जो वह रेखा शर्मा का स्थान लेंगी.  

21. इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(a) मुकेश अंबानी
(b) अदार पूनावाला
(c) कुमार मंगलम
(d) अभ्युदय जिंदल

Ans.d

राष्ट्रीय व्यापार संघ, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल को नियुक्त किया गया है. 



22. भारतीय सेना 'स्वावलंबन शक्ति अभ्यास' का आयोजन किस राज्य में कर रही है?
(a) राजस्थान
(b) हरियाणा
(c) असम
(d) उत्तर प्रदेश

Ans d

भारतीय सेना की सुदर्शन कोर झाँसी के पास बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में "स्वावलंबन शक्ति अभ्यास" का आयोजन कर रही है. इस अभ्यास में लगभग 1,800 सैनिक, 210 बख्तरबंद वाहन और विमान भाग ले रहे हैं. 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य नई और उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके सेना की युद्ध क्षमताओं में सुधार करना है.

23. टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौन है?
(a) कगिसो रबाडा
(b) जसप्रीत बुमराह
(c) टिम साउदी
(d) कुलदीप यादव

Ans.a

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए है. कगिसो रबाडा ने जब अपना 300वां टेस्ट विकेट लिया तब उन्होंने 11,817 बॉल फेंकी थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार यूनिस के नाम था. उन्होंने 12,602 बॉल पर ये कारनामा किया था.   


Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024