Uttarakhand weekly current affairs 20 october

1. हाल ही में शीतल ने तिब्बत की माउंट चो ओयु को फतह किया यह किस जनपद से सम्बंधित हैं?

A. पिथौरागढ़ 

B. नैनीताल

C. चमोली

D. उत्तरकाशी

Ans.a

2. हाल ही में किस राज्य की सरकार संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में घोषित करने जा रही है?
(a) उत्तराखंड
(b) उत्तर प्रदेश
(c) असम
(d) गुजरात

Ans. A

3. उत्तराखंड में बर्ड फेस्टिवल (पक्षी उत्सव) का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

A. देहरादून

B. नैनीताल

C. मसूरी

D. रुड़की

Ans.c

• विनोग हिल वन्य जीव विहार (Benog Hill Wildlife) में तीन दिवसीय आठवां उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन मसूरी वन विभाग द्वारा किया गया।

• कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया

• बर्ड फेस्टिवल में देश के विभित्र राज्यों से लगभग 250 पक्षी प्रेमी और पक्षी विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

• पहली बार पहाड़ी क्षेत्र में बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।

• पूरे देश में लगभग 1300 प्रजाति के पक्षी हैं, जिनमें से 729 उत्तराखंड में पाये जाते हैं

4. हाल ही में किसके द्वारा लेडी ऑफ जस्टिस की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

A. भारतीय सुप्रीम कोर्ट

B. नीति आयोग

C. विधि आयोग

D. केंद्रीय मंत्रिमंडल

Ans.a

परिधानः भारतीय शास्त्रीय नृत्य का परिधान।

दायां हाथ:-समाज में बराबरी का प्रतीक तराजू बरकरार रखा गया।

बायां हाथः तलवार की जगह संविधान की किताब रखी गई।

आंखें: आंखों पर बंधी पट्टी हटाई गई।

रंग: मूर्ति सफेद रंग की है, जो सफेद स्क्वायर प्लेटफॉर्म पर रखी गई है।

5. भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) ने कहां लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पूरी की?

(a) दुबई
(b) कुवैत सिटी
(c) मनामा
(d) अबू धाबी

Ans.c

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) - आईएनएस तीर और आईसीजीएस वीरा ने 16 अक्टूबर 2024 को मनामा, बहरीन में अपनी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पूरी की

6. भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसके नाम की सिफारिश की गई है?
(a) जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
(b) जस्टिस राजकुमार सिन्हा
(c) जस्टिस संजीव खन्ना
(d) जस्टिस सूर्यकांत

Ans. C

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है. बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 को रिटायर हो रहे है. वहीं  जस्टिस खन्ना 13 मई, 2025 को रिटायर होने वाले है

7. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने उच्च स्तर के उद्यमों के लिए व्यक्तिगत वित्तपोषण के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है?  
(a) 05
(b) 06
(c) 08
(d) 10

Ans.d

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने उच्च स्तर के उद्यमों के लिए व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत नौ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एक निजी बैंक के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया गया है.

8. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
(a) मनोहर लाल खट्टर
(b) नायब सिंह सैनी
(c) अनिल विज
(d) सुनील जाखड़

Ans.b

9. हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया?
(a) अनुष्का शर्मा
(b) कृति सैनॉन
(c) विराट कोहली
(d) रश्मिका मंदाना

Ans.d

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को हाल ही में गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है. 

10. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ 3.5 अरब डॉलर के ड्रोन डील पर हस्ताक्षर किए?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) कनाडा
(d) यूएसए

Ans d

11. भारत की पहली हवाई अड्डा आधारित स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता निगरानी सुविधा कहां शुरू की गयी?
(a) जयपुर
(b) तिरुवनंतपुरम
(c) मुंबई
(d) वाराणसी

Ans.b

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की पहली हवाई अड्डा आधारित स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता निगरानी सुविधा पावना चित्र (Pavana Chitra) का अनावरण किया

12. आईएसएसएफ विश्व कप पुरुष फाइनल में किसने रजत पदक जीता?
(a) श्रेयांश सिन्हा
(b) सौरभ सिंह
(c) विवान कपूर
(d) विजय कुमार

Ans.c

13. भारतीय नौसेना के नए जहाज 'समर्थक' का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
(a) हिंदुस्तान शिपयार्ड
(b) एलएंडटी शिपयार्ड
(c) मज़गांव डॉक शिपबिल्डर्स
(d) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स

Ans.b

भारतीय नौसेना के नए बहुउद्देश्यीय पोत (एमपीवी) 'समर्थक' (Samarthak) का निर्माण एलएंडटी शिपयार्ड द्वारा किया गया है. यह जहाज कट्टुपल्ली शिपयार्ड में स्वदेशी निर्माण के तहत बनाया गया, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है. इसका लॉन्च भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

14. हाल ही में एस परमेश को किसके प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
 (a) बीएसफ
(b) एनआईए
(c) सीआरपीएफ
(d) भारतीय तटरक्षक बल

Ans.d

हाल ही में केंद्र सरकार ने एस परमेश को भारतीय तटरक्षक बल का नया प्रमुख नियुक्त किया है.

15. आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली 2024 का उद्घाटन किसने किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह  
(c) एकनाथ शिंदे  
(d) चिराग पासवान

Ans.a

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली 2024 का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण का भी उद्घाटन किया. इंडिया मोबाइल कांग्रेस, एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है.

16. जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप कौन शपथ लेंगे?
(a) फारुख अब्दुल्ला
(b) उमर अब्दुल्ला
(c) महबूबा मुफ़्ती
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.b

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नई सरकार का गठन जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को हटाने के बाद हुआ है, जो 2019 में पूर्व राज्य के पुनर्गठन के बाद से लागू था.

17. सितंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया?
(a) विराट कोहली
(b) कामिंदु मेंडिस
(c)  संजु सैमसन
(d) जो रूट

Ans.b

हाल ही में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को सितंबर के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है. मेंडिस अपने टेस्ट करियर के पहले आठ मैचों में से प्रत्येक में पचास का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए. वहीं इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को सितंबर के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

18. अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार किस अध्ययन के लिए डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया?
(a) आर्थिक विकास के मॉडल
(b) संस्थान कैसे बनते हैं और समृद्धि को प्रभावित करते हैं
(c) वित्तीय बाजारों का विश्लेषण
(d) जलवायु परिवर्तन और अर्थव्यवस्था

Ans.b

डारोन एसेमोग्लू (Daron Acemoglu), साइमन जॉनसन (Simon Johnson) और जेम्स ए रॉबिन्सन (James A. Robinson) को "संस्थान कैसे बनते हैं और समृद्धि को प्रभावित करते हैं" (for studies of how institutions are formed and affect prosperity) के अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र में 2024 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है.

19. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) महारत्न का दर्जा प्राप्त करने वाला कौन-सा केंद्रीय उद्यम बना है?
(a) 10वां
(b) 12वां
(c) 14वां
(d) 15वां

Ans.c

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को महारत्न का दर्जा दिया गया है, जिससे यह भारत सरकार से यह प्रतिष्ठित वर्गीकरण प्राप्त करने वाला 14वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) बन गया है. 

20. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर किस टीम ने बनाया?
(a) भारत  
(b) पाकिस्तान
(c) इंग्लैंड
(d) ऑस्ट्रेलिया

Ans.a

भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया, संजू सैमसन के पहले टी20 शतक की बदौलत टीम ने 297/6 का विशाल स्कोर बनाया. जो T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है.

21. जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री (DCM) के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A) उमर अब्दुल्ला
B) मनोज सिन्हा
C) सुरिंदर कुमार चौधरी
D) फारूक अब्दुल्ला

Ans.c

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (16 अक्टूबर 2024) को श्रीनगर में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस मौके पर जम्मू क्षेत्र के एक प्रमुख चेहरे सुरिंदर कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री (DCM) के रूप में नियुक्त किया गया. यह समारोह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

22.  23वीं एससीओ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
A) नरेंद्र मोदी
B) एस जयशंकर
C) राजनाथ सिंह
D) पीयूष गोयल

Ans.b

16 अक्टूबर 2024 को इस्लामाबाद में आयोजित 23वीं एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया. इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की, जिसमें चीन, रूस, ईरान और मध्य एशियाई देशों के नेता भी शामिल हुए. क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को बढ़ाने के लिए 2001 में एससीओ की स्थापना की गई थी.

23. आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल की गई भारतीय महिला क्रिकेटर कौन हैं?
A) मिताली राज
B) झूलन गोस्वामी
C) नीतू डेविड
D) हरमनप्रीत कौर

Ans.c

आईसीसी ने हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में तीन दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है. इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक, भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी नीतू डेविड और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को इसमें शामिल किया गया है.  

Today Question 

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
(a) मनोहर लाल खट्टर
(b) नायब सिंह सैनी
(c) अनिल विज
(d) सुनील जाखड़

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024