Uttarakhand weekly current affairs 14 October
1. 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) राजस्थान
Ans.c
राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड राज्य में किया जायेगा. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा इस सिलसिले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी. कार्यक्रम को आईओए महासभा से मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसकी बैठक 25 अक्टूबर, 2024 को होने वाली है.
2. हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बहारी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्यन्यायाधीश किसे नियुक्त किया है?
A. रितु खंडूरी
B. मनोज तिवारी
C. अशोक अभ्यंकर देसाई
D. राधा रातूरी
Ans.b
3. उत्तराखंड के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी के पश्चात अगले मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?
A. नरेंद्र जी
B. मनोज तिवारी
C. अशोक अभ्यंकर देसाई
D. राधा रातूरी
Ans.b
4. हाल ही में हुए परिसीमन में बदले आकड़ों के पश्चात नगर निकाय की संख्या बड़कर कितनी हुई?
A. 105
B. 100
C. 102
D. 100
Ans. C
5. हाल ही में हुए परिसीमन में बदले आकड़ों के पश्चात वर्तमान में नगर निगम की संख्या बड़कर कितनी हुई?
A. 12
B. 9
C. 11
D. 10
Ans.c
6. हाल ही में हुए परिसीमन में बदले आकड़ों के पश्चात वर्तमान में नगर पालिकाओं की संख्या बड़कर कितनी हुई?
A. 40
B. 42
C. 45
D. 44
Ans.c
7. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य में पहली बार प्रवासी सम्मेलन मनाने की घोषणा की गई यह कब आयोजित किया जाएगा
A. 9 नवंबर
B. 8 नवंबर
C. 6 नवंबर
D. 7 नवंबर
Ans.d
8. हाल ही में राज्य में गढ़भोज दिवस कब मनाया गया
A. 9 अक्टूबर
B. 8 अक्टूबर
C. 6 अक्टूबर
D. 7 अक्टूबर
Ans.d
9. राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में नागरिक सिविल संहिता उच्च को लागू करने की मंजूरी दी गई यह कब लागू किया जाएगा?
A. 9 नवंबर
B. 8 नवंबर
C. 6 नवंबर
D. 7 नवंबर
Ans. A
10. हाल ही में जारी किए गए वैश्वीक नवाचार सूचकांक में भारत को कौन सी रैंक प्राप्त हुई?
A. 42
B. 39
C. 50
D. 45
Ans.b
11. हाल ही में जारी किए गए वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का कौन सा स्थान है?
A. 127
B. 130
C. 105
D. 111
Ans.c
12. टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) लिया टाटा
(b) माया टाटा
(c) नोएल टाटा
(d) एन चंद्रशेखरन
Ans.c
नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह में गहरी भागीदारी रखते हैं. वह टाइटन सहित टाटा की कई कंपनियों में बोर्ड मेंबर है.
13. बिहार के किस जिले में स्थापित किया जायेगा राज्य का दूसरा टाइगर रिज़र्व?
(a) कैमूर
(b) मुजफ्फरपुर
(c) गया
(d) भागलपुर
Ans.a
केंद्र सरकार ने बिहार राज्य के दूसरे टाइगर रिजर्व को अस्थायी मंजूरी दे दी है. यह रिज़र्व राज्य के कैमूर जिले में स्थापित किया जायेगा. यह निर्णय बिहार राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के बाद आया और इसका उद्देश्य क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण में सुधार करना है. कैमूर के जंगल बिहार में सबसे बड़े हैं, जिनका क्षेत्रफल 1,134 वर्ग किमी है.
14. हाल ही में किस टेनिस स्टार ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा की?
(a) कार्लोस अल्कारेज
(b) राफेल नडाल
(c) नोवाक जोकोविच
(d) एंडी मरे
Ans.b
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने 22 बार ग्रैंड स्लैम का ख़िताब अपने नाम किया है. साथ ही वह करियर में गोल्डन स्लैम हासिल करने वाले भी खिलाड़ी है. नडाल ने अपने करियर में 92 एटीपी एकल खिताब जीते है, जिसमें एक ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल है.
15. साल 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार हान कांग को प्रदान किया गया, वह किस देश की है?
(a) स्पेन
(b) थाईलैंड
(c) दक्षिण कोरिया
(d) जापान
Ans. C
साल 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग (Han Kang) को सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार हान को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया. स्वीडिश अकादमी ने इस अवार्ड की घोषणा की है, इसके साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन की राशि भी प्रदान की जाएगी.
16. राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की स्थापना किस राज्य में की जाएगी?
(a) असम
(b) गुजरात
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
Ans. B
भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को संरक्षित करने उद्देश्य से गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex) के विकास को केन्द्रीय मंजूरी मिल गयी है. मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दी है.
17. एशियाई टेबल टेनिस महिला चैंपियनशिप 2024 का कांस्य पदक किस देश ने जीता?
(a) मलेशिया
(b) चीन
(c) भारत
(d) जापान
Ans.c
भारतीय महिला टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता है. इस टाइटल का आयोजन साल 1972 से किया जा रहा है. बता दें कि महिला टीम वर्ग में यह देश का पहला पदक है. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर पदक हासिल किया.
18. पीएम मोदी ने हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स का उद्घाटन कहां किया?
(a) लखनऊ
(b) जयपुर
(c) मुंबई
(d) शिमला
Ans c
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. साथ ही पीएम मोदी ने मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (आईआईएस) का भी उद्घाटन किया.
19. 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) मनीला
(b) लाओस
(c) मुंबई
(d) कोलंबो
Ans.b
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए वियनतियाने, लाओस का दौरा करेंगे. यह उनका 10वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन होगा. बता दें कि इसके साथ ही पीएम मोदी 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे.
20. साल 2024 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज से कितने वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
Ans.c
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने साल 2024 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा कर दी है. यह अवार्ड आधा डेविड बेकर को और दूसरा आधा संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को दिया गया है. इन्होने प्रोटीन साइंस के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.
21. किसे हाल ही में फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया?
(a) संजीव कुमार सिंगला
(b) राजीव कुमार
(c) अभिषेक कुमार
(d) आलोक कुमार जोशी
Ans.a
22. इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) एलन ट्यूरिंग और रिचर्ड फाइनमैन
(b) जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन
(c) स्टीफन हॉकिंग और एल्बर्ट आइंस्टाइन
(d) पियरे क्यूरी और मेरी क्यूरी
Ans.c
इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन हॉपफील्ड (John J. Hopfield) और ज्योफ्री हिंटन (Geoffrey E. Hinton) को प्रदान किया गया, जिसका ऐलान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम, स्वीडन में किया. इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने फिजिक्स के उपकरणों का उपयोग कर उन विधियों का विकास किया है, जो आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग का आधार हैं.
23. विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 07 अक्टूबर
(b) 08 अक्टूबर
(c) 09 अक्टूबर
(d) 10 अक्टूबर
Ans.c
विश्व डाक दिवस (World Post Day) प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस वर्ष इस दिवस का थीम "संचार को सक्षम करने और राष्ट्रों में लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष" है. इस वर्ष 1874 में बर्न, स्विट्जरलैंड में स्थापित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की 150वीं वर्षगांठ भी है.
24. साल 2024 के मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से विक्टर एम्ब्रोज़ और गैरी रूवकुन को किस खोज के लिए सम्मानित किया गया?
(a) डीएनए फिंगरप्रिंटिंग
(b) माईक्रोआरएनए (miRNA) की खोज
(c) जीन एडिटिंग
(d) प्रोटीन संश्लेषण
Ans.b
साल 2024 के मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से विक्टर एम्ब्रोज़ (Victor Ambros) और गैरी रूवकुन (Gary Ruvkun) को सम्मानित किया गया. उन्हें माईक्रोआरएनए (miRNA) की खोज और इसके पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेगुलेशन में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया.
25. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए 'निजुत मोइना' योजना शुरू की?
(a) असम
(b) महाराष्ट्र
(c) उत्तर प्रदेश
(d) हरियाणा
Ans a
असम राज्य सरकार ने हाल ही में छात्राओं के लिए वजीफा योजना 'निजुत मोइना' की शुरुआत की है. इसके तहत कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक की छात्राओं को मासिक वजीफा प्रदान की जा रही है. उच्च माध्यमिक के लिए ₹1,000, डिग्री के लिए ₹1,250 और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ₹2,500 की पहली किस्त एक राज्यव्यापी कार्यक्रम में वितरित की गई.
26. आगामी महाकुंभ मेला 2025 का लोगो, वेबसाइट और ऐप किसने लांच किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) आनंदीबेन पटेल
(c) योगी आदित्यनाथ
(d) केशव प्रसाद मौर्य
Ans.c
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के दौरान महाकुंभ आगामी 2025 का लोगो, वेबसाइट और ऐप लांच किया. इस लोगो में धार्मिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक 'अमृत कलश' को दर्शाया गया है, जो समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है.
27. बीसीसीआई ने किसे अपनी एंटी करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(a) शरद कुमार
(b) अलोक जोशी
(c) राजीव सिन्हा
(d) अभय कोहली
Ans.a
28. पीएम मोदी ने किस राज्य में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया?
(a) असम
(b) महाराष्ट्र
(c) उत्तर प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
Ans.b
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम के पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जहां बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया गया है. उन्होंने आध्यात्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि संत सेवालाल और संत रामराव महाराज बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु हैं.
Today Question
21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) मनीला
(b) लाओस
(c) मुंबई
(d) कोलंबो
Comments