Weekly current affairs 22 September

1. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के कितने गांव को “बेस्ट टूरिज्म विलेज” के लिए चयनित किया गया है?

(a) 3

(b) 4

(c) 5

(d) 13

Ans.b

श्रेणी-साहसिक पर्यटन-जखोल जिला-उत्तरकाशी

श्रेणी-वाइब्रेंट विलेज- हर्षिल जिला-उत्तरकाशी

श्रेणी-वाइब्रेंट विलेज- गुंजी जिला-पिथौरागढ़

श्रेणी-कृषि आधारित पर्यटन- सूपी जिला-नैनीताल


2. खिर्सू ब्लॉक का पोखरी गांव बनेगा आयुष ग्राम यह गांव किस जनपद में स्थित है?

A. उधम सिंह नगर जनपद 

B. देहरादून जनपद 

C. पौड़ी गढ़वाल जनपद

D. नैनीताल जनपद 

Ans.c

3.उत्तराखंड राज्य में राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन कब शुरू हुआ?

A. 20 सितंबर 

B. 21सितंबर

C. 19 सितंबर 

D. 14 सितंबर

Ans.a

4.राजभाषा दिवस के अवसर पर किस राज्य सरकार द्वारा साहित्य भूषण और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने की घोषणा की?

A. उत्तर प्रदेश 

B. उत्तराखंड

C. मध्य प्रदेश

D  छत्तीसगढ़

Ans.b


5. हाल ही में स्पेन के प्रतिष्ठित इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में कंचन पंत को सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का खिताब मिला सम्मान इनका संबंध किस जनपद से है?

A. अल्मोड़ा जनपद 

B. देहरादून जनपद 

C. पौड़ी गढ़वाल जनपद

D. नैनीताल जनपद 

Ans.a

• रानीधारा निवासी युवा फिल्म लेखक- निर्देशक कंचन पंत को स्पेन के प्रतिष्ठित इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का अवार्ड मिला है।

• कंचन को ये अवार्ड उनकी फिल्म 'डियर लतिका' के लिए दिया गया है।

6. हाल ही में वायु सेना के नए चीफ मार्शल कौन बनाए गए हैं

A. अमरप्रीत सिंह

B. कर्मवीर सिंह

C. मनोज सोनी 

D. राहुल सिंह

Ans.a


6. सितंबर को कहां तीन दिवसीय पांचवें 'नदी उत्सव' की हुई शुरुआत की गई है?

A. वाराणसी

B. अयोध्या

C. नई दिल्ली

D. सूरत

Ans c


7. भारत की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

A. नमो रेल

B. नमो वन्दे मेट्रो

C. नमो भारत रेल

D. नमो भारत रैपिड रेल

Ans.d


8. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाँ से 'भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल' का उद्घाटन किया है?

A. नेपाल

B. लखनऊ

C. नई दिल्ली

D. इनमे से कोई नहीं

Ans.c


9. जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 में भारत के धनुष लोगानाथन ने कौनसा पदक जीता?

(a) स्वर्ण
(b) रजत
(c) कांस्य
(d) कोई पदक नहीं

Ans.c


10. मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 टाइटल किसने जीता?
(a) ध्रुवी पटेल
(b) प्रीति कामथ
(c) श्रेया सिन्हा
(d) हरमनप्रीत कौर

Ans.a

11. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कितनी हाईटेक नर्सरी स्थापित करने की घोषणा की है?
(a) 50
(b) 70
(c) 73
(d) 75

Ans.c

12. राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) लंदन
(b) सिडनी
(c) ग्लासगो
(d) रोम

Ans.c

13. प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किये गए है?
(a) 76,156 करोड़
(b) 77,156 करोड़
(c) 78,156 करोड़
(d) 79,156 करो

Ans.d

14. तीसरे वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) मुंबई
(b) चंडीगढ़
(c) नई दिल्ली  
(d) जयपुर

Ans.c

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 19 से 22 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (World Food India) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. भारत सरकार ने साल 2017 में विश्व खाद्य भारत कार्यक्रम का उद्घाटन किया था.

15. हाल ही में शिपिंग मंत्रालय ने किसे अपना ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है?
(a) नीरज चोपड़ा
(b) नवदीप सिंह
(c) मनु भाकर
(d) सूर्यकुमार यादव

Ans.c

पेरिस में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा की.

16. केन्द्रीय कैबनेट ने चंद्रयान-4 मिशन के लिए कितने करोड़ रूपये आवंटित किये है?
(a) 2,004.06 करोड़
(b) 2,104.06 करोड़
(c) 2,204.06 करोड़
(d) 2,304.06 करोड़

Ans.b

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो अब चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी में है. केंद्र सरकार ने हाल ही में चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दी है. इस मिशन का कुल बजट ₹2,104.06 करोड़ है, जिसमें अंतरिक्षयान का विकास, दो LVM3 लॉन्च, डीप स्पेस नेटवर्क समर्थन और विशेष परीक्षण शामिल हैं. कैबिनेट ने साथ ही शुक्र ऑर्बिटर मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और नेक्स्ट-जेनरेशन लॉन्च वाहन विकास योजना को भी स्वीकृति दी है.    

17. केंद्र ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए कितने रुपये आवंटित किये है?
(a) 10,554 करोड़
(b) 12,554 करोड़
(c) 14,554 करोड़
(d) 16,554 करोड़

Ans.b

केंद्र सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए इस वर्ष अब तक विभिन्न राज्यों को 12,554 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण योजना के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच राज्यों को उनकी अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और मजबूती में मदद के लिए 890.69 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं.

18. हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
(a) अनुराग गर्ग
(b) राजीव कुमार
(c) अजय श्रीवास्तव
(d) कुलदीप सिन्हा

Ans.a

19. 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' किस समिति की सिफारिश पर किया गया है?  
(a) राम नाथ कोविंद
(b) राजकिशोर सिंह
(c) प्रतिभा पाटिल
(d) अनुराग ठाकुर

Ans.

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' (One Nation, One Election) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका प्रस्ताव, लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था.

20. अमेज़न इंडिया ने हाल ही में किसे नया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है?
(a) समीर कुमार
(b) राधिका माथुर
(c) विवेक कुमार
(d) अनुराग सिन्हा

Ans.a

21. भारतीय वायु सेना के विशिष्ट 18 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट कौन है?
(a) अवनि चतुर्वेदी
(b) राधिका माथुर
(c) मोहना सिंह
(d) अदिति चौहान

Ans.c

22. हाल ही में किसने एनपीएस वात्सल्य योजना को लांच किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) राजनाथ सिंह
(c) एस जयशंकर
(d) निर्मला सीतारमण

Ans.d

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एनपीएस वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) को लांच किया, जो बच्चों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अमल में लायी गयी है. NPS वात्सल्य योजना, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का एक विस्तारित रूप है.

23. हाल ही में किस केद्रीय मंत्री ने 'भास्कर' पोर्टल लांच किया?
(a) एस जयशंकर
(b) राजनाथ सिंह
(c) पीयूष गोयल
(d) निर्मला सीतारमण

Ans.c

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 'स्टार्टअप इंडिया' कार्यक्रम के तहत 'भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री' (BHASKAR) पहल का शुभारंभ किया

24. पीएम मोदी ने किस राज्य में सुभद्रा योजना की शुरुआत की?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) ओडिशा  

Ans.d

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया. राज्यभर में करीब एक करोड़ महिलाओं को सुभद्रा योजना का लाभ होगा. इसके तहत महिलाओं को 2 किस्त में 10 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे. यह आर्थिक मदद 5 साल तक दी जाएगी.

25. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री कौन बनी है?
(a) सुनीता केजरीवाल
(b) बांसुरी स्वराज  
(c) आतिशी मार्लेना
(d) स्मृति ईरानी

Ans.c

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम घोषित कर दिया है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और स्वतंत्रता के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी.

26. टॉपगन कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक किस भारतीय ने जीता?
(a) सौरभ चौधरी
(b) अनमोल जैन
(c) अभिनव सिन्हा
(d) राहुल खन्ना

Ans.b

27. भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी किस जहाज से दुनिया का चक्कर लगाने के अभियान पर रवाना होंगी?
(a) आईएनएसवी तारिणी
(b) आईएनएसवी वर्धा
(c) आईएनएस विजय
(d) आईएनएस मुंबई

Ans.a

28. किसे हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(a) उदयवीर सिंह
(b) रामकुमार त्यागी
(c) अजय कुमार लाल
(d) अमृत मोहन प्रसाद

Ans.d

Today Question 

सितंबर को कहां तीन दिवसीय पांचवें 'नदी उत्सव' की हुई शुरुआत की गई है?

A. वाराणसी

B. अयोध्या

C. नई दिल्ली

D. सूरत

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024