Uttarakhand Weekly Current affairs 15 September

 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत कितने करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है?

(a) 8,900 करोड़
(b) 9,900 करोड़
(c) 10,900 करोड़
(d) 11,900 करोड़

Ans.c

2. किस राज्य में हाल ही में जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) असम
(d) महाराष्ट्र

Ans.d

3. सीताराम येचुरी का निधन हो गया वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध हस्ती थे?
(a) चिकित्सा
(b) राजनीति
(c) पत्रकारिता
(d) कृषि विज्ञान

Ans c

4. भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कितने लाख रूपये की स्वास्थ्य बीमा को मंजूरी दी है?
(a) 1 लाख
(b) 3 लाख
(c) 4 लाख
(d) 5 लाख

Ans.d

5. हाल ही में किस देश ने 79वें महासभा सत्र में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में सीट ग्रहण की?
(a) श्रीलंका
(b) पाकिस्तान
(c) फिलिस्तीन
(d) सूडान

Ans. C

6. केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री ने हाल ही में कौन-सा ऐप लांच किया?
(a) 'सजावट मछली'
(b) 'जलधारा'
(c) 'रंगीन मछली'
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.c

7. विदेश मंत्रालय ने आर रवींद्र को हाल ही में किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) यूक्रेन
(c) ब्राजील
(d) आइसलैंड

Ans.d

8. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अल नजाह' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जायेगा?
(a) यूएई
(b) कतर
(c) बहरीन
(d) ओमान

Ans.d

9. किस केन्द्रीय मंत्री ने विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 से जुड़े एक वेब पोर्टल को लांच किया?
(a) ज्योतिरादित्य सिंधिया  
(b) जयंत चौधरी
(c) डॉ. जितेंद्र सिंह
(d) चिराग पासवान

Ans.c

10. अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) नई दिल्ली
(b) जयपुर
(c) गुवाहाटी
(d) वाराणसी

Ans.a

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में कल यानी राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित किया जायेगा. यह सम्मेलन का चौथा संस्करण है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह हीरक जयंती विशेष संस्करण का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तहत भारतीय भाषा प्रभाग का भी उद्घाटन किया जाएगा.

11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से कितने लोगों को सम्मानित किया गया?
(a) 5
(b) 10
(c) 15
(d) 20

Ans.c

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए. इस बार यह अवार्ड 15 नर्सों को कर्तव्य और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया. यह अवार्ड भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साल 1973 में शुरू किया गया था.        

12. राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) नेपाल
(b) भारत
(c) चीन
(d) श्रीलंका

Ans d

13. एशियन किंग वल्चर के संरक्षण के लिए भारत का पहला केंद्र किस राज्य में शुरू किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) असम
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) गुजरात

Ans.a

14. हाल ही में अरुण गोयल को किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया?
(a) मंगोलिया
(b) अर्जेंटीना
(c) रूस
(d) क्रोएशिया

Ans.d

15. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत में सी-130जे सुपर हरक्यूलिस कार्यक्रम के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) बोइंग एयर
(b) लॉकहीड मार्टिन
(c) हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
(d) रिलायंस डिफेन्स

Ans.b

16. सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन पीएम मोदी ने किस राज्य में किया?
(a) गुजरात
(b) तमिलनाडु
(c) उत्तर प्रदेश
(d) हरियाणा

Ans.c

17. हाल ही में संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया?
(a) रामनाथ कोविंद
(b) मल्लिकार्जुन खडगे
(c) अमित शाह
(d) गिरिराज सिंह

Ans.c

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सर्वसम्मति से संसदीय राजभाषा समिति का पुनः अध्यक्ष चुना गया है. नई सरकार के गठन के बाद संसदीय राजभाषा समिति के पुनर्गठन के लिए नई दिल्ली में समिति की बैठक हुई थी जहां गृहमंत्री को अध्यक्ष चुना गया.

18. प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना का शुभारंभ किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) राजीव रंजन सिंह
(c) राजीव प्रताप रूडी
(d) गिरिराज सिंह

Ans.b

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना का शुभारंभ करेंगे और मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्पादन और प्रसंस्करण क्लस्टरों पर मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेंगे. 

19. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने किस शहर में एक तंबाकू निवारण क्लिनिक (टीसीसी) का उद्घाटन किया?
(a) मुंबई

(b) कोलकाता
(c) नई दिल्ली
(d) बेंगलुरु

Ans.c

20. पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह के लिए किन्हें भारतीय ध्वजवाहक बनाया गया है?
(a) कपिल परमार और हरविंदर सिंह
(b) हरविंदर सिंह और प्रीति पाल
(c) प्रीति पाल और नवदीप सिंह
(d) नवदीप सिंह और कपिल परमार

Ans.b

पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह के लिए स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और धाविका प्रीति पाल को भारतीय ध्वजवाहक चुना गया है. प्रीति पाल दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा एथलीट बनी है.  

21. 54वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर घटाकर कितना कर दिया गया है?
 (a) 18%
(b) 28%
(c) 12%
(d) 5%

Ans.d

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 54वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक के दौरान, कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई. इसके अलावा, नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों पर जीएसटी दर भी 18% से घटाकर 12% कर दी गई.

22. एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन है?
(a) रणधीर सिंह
(b) गगन नारंग
(c) पीटी उषा
(d) जय शाह

Ans.a

23. भारत के नए वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) नृपेन्द्र मिश्रा
(b) आशुतोष सिन्हा
(c) विनय कुमार सिंह
(d) तुहिन कांत पांडे

Ans.d

24. यूएस ओपन 2024 चैंपियनशिप ट्रॉफी का महिला एकल ख़िताब किसने जीता?
(a) इगा स्विटेक

(b) जेसिका पेगुला
(c) आर्यना सबालेंका
(d) ऐलेना रयबाकिना

Ans.c

25. भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में कुल कितने मेडल जीते?
(a) 27
(b) 28
(c) 29
(d) 30

Ans.c

भारत ने पेरिस 2024 खेलों में पैरालंपिक इतिहास में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक  जीते है. भारतीय खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य हासिल किए. बता दें कि टोक्यो 2020 में भारत ने पांच स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीते थे, जिसे भारत ने इस बार पीछे छोड़ दिया है.

26. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
 (a) भारत
(b) थाईलैंड
(c) चीन
(d) मलेशिया

Ans.c  

27. संयुक्त राष्ट्र महासभा 2024 के आम सत्र को भारत की ओर से कौन संबोधित करेगा?
(a) जगदीप धनखड़
(b) नरेंद्र मोदी
(c) राजनाथ सिंह
(d) एस जयशंकर

Ans.d

28. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(a) 7 सितंबर
(b) 8 सितंबर
(c) 9 सितंबर
(d) 10 सितंबर

Ans.b

29. मिशेल बार्नियर ने हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है?
(a) जर्मनी
(b) पुर्तगाल
(c) इटली  
(d) फ्रांस

Ans.d

Today Question

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(a) 7 सितंबर
(b) 8 सितंबर
(c) 9 सितंबर
(d) 10 सितंबर

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024