1. उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में कितने प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को राजभवन ने मंजूरी दे दी।
A. 5 प्रतिशत
B. 4 प्रतिशत
C. 10 प्रतिशत
D. 2 प्रतिशत
Ans. C
यदि किसी विभाग में 100 पदों पर भर्ती हो रही है तो उसमें मूल आरक्षण के तहत एससी के 19, एसटी के चार, ओबीसी के 14 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 पद आरक्षित हो जाएंगे। इसके बाद शेष बचे 53 पदों पर क्षैतिज आरक्षण लागू होगा, यानी 53 के 30 प्रतिशत पद महिलाओं, पांच प्रतिशत पूर्व सैनिकों, दो प्रतिशत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, चार प्रतिशत दिव्यांगजनों, पांच प्रतिशत खिलाड़ियों, पांच प्रतिशत अनाथ बच्चों और 10 प्रतिशत पद राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के लिए होंगे। इस हिसाब से 100 पदों में राज्य आंदोलनकारियों के हिस्से में पांच पद आएंगे।
2. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उत्तराखंड में नगर पंचायत श्रेणी में किस नगर पंचायत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
A. लालकुआं नगर पंचायत
B. मसूरी नगर पंचायत
C. चकराता नगर पंचायत
D. रामनगर नगर पंचायत
Ans. A
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उत्तराखंड में नगर पंचायत श्रेणी में लालकुआं नगर पंचायत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कहा कि इसके तहत 12,50,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप मिले हैं।
3. हाल ही में राज्य के पायलट बाबा कपिल मुनि का निधन हुआ राज्य में पायलट बाबा आश्रम कहां स्थित है?
A. गेठिया, नैनीताल
B. चकराता देहरादून
C. कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
D. हरिद्वार
Ans. A
4. हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में अगस्तमुनि को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई यह राज्य के किस जनपद में स्थित है?
A. रुद्रप्रयाग
B. चमोली
C. उत्तरकाशी
D. टिहरी
Ans. A
5. उत्तराखंड का पहला विद्युत स्मार्ट मीटर कहां लगाया गया?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. उधम सिंह नगर
D. नैनीताल
Ans. A
• गढ़वाल मंडल में जीनस कंपनी और कुमाऊं मंडल में अडाणी कंपनी को ठेका मिला हुआ है।
• जीन्स कंपनी के कंट्रोल रूम का 15 अगस्त को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने लोकार्पण किया था।
• बुधवार को कंपनी ने प्रदेश का पहला स्मार्ट मीटर लगाया।
6. हाल ही में "मां नंदा लोकजात मेला" को राजकीय मेला घोषित किया इस मेले का आयोजन किस जनपद में किया जाता है?
A. रुद्रप्रयाग
B. चमोली
C. उत्तरकाशी
D. टिहरी
• मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया।
• इस दौरान सीएम ने मां नंद की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने मां नंदा लोकनात की राजकोष मेला घोषित किया।
1 . राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की स्थापना किस मंत्रालय द्वारा की गई है?
(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(b) पर्यावरण मंत्रालय
(c) खान मंत्रालय
(d) ऊर्जा मंत्रालय
Ans. C
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023 प्रदान किए. राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा भूविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों और टीमों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है.
2. पेरिस पैरालंपिक्स2024 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?
(a) नीरज चोपड़ा
(b) देवेंद्र झाझरिया
(c) सुमित अंतिल
(d) मनीष नरवाल
Ans.c
भारत की पैरालंपिक समिति ने आगामी 2024 पेरिस पैरालंपिक्समें देश के प्रतिनिधित्व के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. 25 वर्षीय पैरा-एथलीट सुमित अंतिल को उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहकों में से एक चुना गया है.
3. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'मित्र शक्ति' का आयोजन किया जा रहा है?
(a) श्रीलंका
(b) बांग्लादेश
(c) नेपाल
(d) मंगोलिया
Ans. A
भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, 'मित्र शक्ति' (Mitra Shakti) अभ्यास का 10वां संस्करण 12 से 25 अगस्त, 2024 तक श्रीलंका के मदुरू ओया में आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में हो रहा है. 'मित्र शक्ति' अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है जो 2012 में शुरू हुआ था.
4. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहां पर 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया?
(a) पटना
(b) वाराणसी
(c) रायपुर
(d) लखनऊ
Ans.c
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा के लिए आयोजित किया गया. साल 2012 में अपनी स्थापना के बाद से, मेले का उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना और विकलांग कारीगरों को सशक्त बनाना है.
5. हर साल सद्भावना दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है?
(a) महात्मा गांधी
(b) सुषमा स्वराज
(c) राजीव गांधी
(d) अटल बिहारी वाजपेयी
Ans.c
20 अगस्त को पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री थे. यह दिवस एक समृद्ध, एकजुट और शांतिपूर्ण भारत के लिए उनके दृष्टिकोण की याद दिलाता है.
6. विश्व मानवीय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 18 अगस्त
(b) 19 अगस्त
(c) 20 अगस्त
(d) 21 अगस्त
Ans.केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा के लिए आयोजित किया गया. साल 2012 में अपनी स्थापना के बाद से, मेले का उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना और विकलांग कारीगरों को सशक्त बनाना है.
. पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के शेफ डी मिशन के रूप में किसे नामित किया गया?
(a) अभिनव बिंद्रा
(b) सत्य प्रकाश सांगवान
(c) राज्यवर्धन सिंह राठोर
(d) पीटी उषा
Ans.b
भारत की पैरालंपिक समिति ने उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को पैरालंपिक जाने वाले भारतीय दल के शेफ डी मिशन के रूप में नामित किया है. भारत आगामी पैरालिंपिक के लिए अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है, जिसमें 84 पैरा-एथलीट पेरिस में भारत की चुनौती पेश करेंगे.
2. आगामी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश की जगह अब किस देश में किया जायेगा?
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) यूएई
Ans.d
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बोर्ड बैठक के बाद आगामी महिला टी20 विश्व कप को बांग्लादेश से यूएई में स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली है. दस टीमों का यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर को शुरू होगा जहां शुरूआती मुकाबला इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका से होगा. इसका आयोजन दुबई और शारजाह में किया जायेगा.
3. भारतीय नौसेना ने हाल ही में इंजीनियरिंग उपकरणों के लिए किसके साथ समझौता किया?
(a) रिलायंस पॉवर
(b) बीईएमएल लिमिटेड
(c) टेक महिंद्रा
(d) टाटा स्टील
Ans.b
भारतीय नौसेना ने समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के स्वदेशीकरण के लिए रक्षा और भारी इंजीनियरिंग निर्माता कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के साथ समझौता किया है. यह पहल महत्वपूर्ण समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों और प्रणालियों के स्वदेशी डिजाइन, परीक्षण और उत्पाद के लिए द्विपक्षीय सहयोग के लिए है.
4. हाल ही में ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में A+ रेटिंग किस भारतीय को मिली है?
(a) निर्मला सीतारमण
(b) रघुराम राजन
(c) शक्तिकांत दास
(d) उर्जित पटेल
Ans.c
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे वर्ष ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में "A+" रेटिंग प्राप्त हुई है. सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड की ओर से यह रेटिंग साल 1994 से जारी की जा रही है.
5. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ ग्रीन अमोनिया एक्सपोर्ट एग्रीमेंट किया है?
(a) श्रीलंका
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जापान
(d) यूएसए
Ans.c
भारत और जापान ने हाल ही में ग्रीन अमोनिया एक्सपोर्ट एग्रीमेंट (reen Ammonia Export Agreement) पर हस्ताक्षर किए है. यह समझौता सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज, सोजित्ज़ कॉर्पोरेशन, क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और NYK लाइन के बीच हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद थे.
1. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 21 अगस्त
(b) 22 अगस्त
(c) 23 अगस्त
(d) 24 अगस्त
Ans.c
भारत के लिए 23 अगस्त देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार मनाया जा रहा है. चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत ने मिशन के साथ भेजे गए ‘विक्रम’ लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस स्थान पर लैंड कराया था उसे शिव शक्ति पॉइंट (Shiv Shakti Point) का नाम दिया गया था.
2. महाराष्ट्र के पहले 'सोलर विलेज' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
(a) सांगली
(b) सतारा
(c) सोलापुर
(d) कोल्हापुर
Ans.b
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में पहले 'सोलर विलेज' का उद्घाटन किया. सतारा जिले के पाटन तालुका में मन्याचिवाड़ी गांव महाराष्ट्र का पहला 'सौर गांव' बन गया है. महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) ने प्रत्येक जिले के दो गांवों को 100% सौर ऊर्जा संचालित बिजली प्रदान करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है.
3. हाल ही में नए केंद्रीय गृह सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
(a) गोविंद मोहन
(b) अजय कुमार भल्ला
(c) राजीव सिन्हा
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.a
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने हाल ही में नए केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया है.
4. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) कमलेश कुमार सिंह
(b) एम सुरेश
(c) संजीव कुमार
(d) राजीव कुमार सिन्हा
एम सुरेश को अगस्त 2024 से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. यह बदलाव सरकार द्वारा पिछले अध्यक्ष संजीव कुमार को पद से हटाने के फैसले के बाद आया है,
Comments