1. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में ऐतिहासिक 'मोइदम्स' को शामिल किया गया, यह किस राज्य में स्थित है?
(a) बिहार
(b) असम
(c) मेघालय
(d) गुजरात
1. (b) असम
पूर्वी असम में स्थित मोइदम्स (Moidams) को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का टैग प्राप्त हुआ है. इसे लिस्ट में इसके नामांकन के एक दशक से अधिक समय बाद शामिल किया गया है. यह लगभग 700 साल पुराने ये मोइदम्स ईंट, पत्थर का खोखला तहखाना हैं और इनमें राजाओं और राजघरानों के अवशेष हैं.
2. सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में कितने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है?
(a) 15,000
(b) 20,000
(c) 25,000
(d) 30,000
(c) 25,000
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25,000 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने का लक्ष्य रखा है.
3. भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा किस बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी?
(a) पारादीप बंदरगाह
(b) विशाखापत्तनम बंदरगाह
(c) कामराजार बंदरगाह
(d) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
3. (d) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
देश की कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 284 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजना को मंजूरी दे दी है.
4. हाल ही में 'मॉडल कौशल ऋण योजना' को किस केन्द्रीय मंत्री ने लांच किया?
(a) गिरिराज सिंह
(b) अनुप्रिया पटेल
(c) जयंत चौधरी
(d) चिराग पासवान
4. (c) जयंत चौधरी
कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हाल ही में नई दिल्ली में 'मॉडल कौशल ऋण योजना' (Model Skill Loan Scheme) शुरू की. इस योजना का उद्देश्य देश के भविष्य के लिए तैयार कार्यबल को सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत देशभर के 25 हजार युवाओं को शिक्षा और कौशल उन्नयन के अवसर प्रदान किये जायेंगे.
5. हाल ही में जारी वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में भारत की रैंक क्या है?
(a) 81वां
(b) 82वां
(c) 83वां
(d) 84वां
5. (b) 82वां
हाल ही में जारी वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में भारत ने 82वां रैंक हासिल किया है. भारतीय नागरिक इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते है. यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने यह रैंक जारी की है. रैंकिंग में में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है, जिसके नागरिकों को 195 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश की सुविधा प्राप्त है.
1. पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने कौनसा पदक जीता?
(a) स्वर्ण
(b) रजत
(c) कांस्य
(d) इनमें से कोई नहीं
(c) कांस्य
भारत के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर भारत को तीसरा पदक दिलाया. इसके साथ ही भारत 3 मेडल जीत चुका
2. बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास, 'तरंग शक्ति 2024' की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है?
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जर्मनी
(d) फ्रांस
2. (a) भारत
बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास, 'तरंग शक्ति 2024' की मेजबानी करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है. इसमें लगभग 30 देश भाग लेंगे. इसका आयोजन दो फेज में किया जायेगा. पहला फेज 6 अगस्त से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलार में और दूसरा फेज 29 अगस्त से 14 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित किया जाएगा.
3. रोहन बोपन्ना ने किस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद भारतीय टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की?
(a) एशियाई खेल
(b) डेविस कप
(c) पेरिस ओलंपिक
(d) इनमें से कोई नहीं
3. (c) पेरिस ओलंपिक
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने हाल ही में टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है. पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर होने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की
4. रैपिडो इस साल यूनिकॉर्न बनने वाला कौन सा भारतीय स्टार्टअप है?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
4. (c) तीसरा
फिनटेक परफियोस (Perfios) और एआई अपस्टार्ट क्रुट्रिम (Krutrim) के बाद रैपिडो (Rapido) इस साल यूनिकॉर्न बनने वाला तीसरा भारतीय स्टार्टअप है. बता दें कि ओला, उबर के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली रैपिडो ने हर लेनदेन पर बुकिंग शुल्क या कमीशन लेने के बजाय अपने प्लेटफॉर्म पर ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए सदस्यता-आधारित योजनाएं शुरू की हैं.
5. किसने असम राइफल्स के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
(a) विवेक सिंह
(b) विकास लखेरा
(c) पीसी नायर
(d) अखिल आनंद
5. (b) विकास लखेरा
लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया,
6. हाल ही में चिकित्सा सेवा महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) शिवा चौहान
(b) साधना सक्सेना नायर
(c) अवनि चतुर्वेदी
(d) इनमें से कोई नहीं
6. (b) साधना सक्सेना नायर
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा महानिदेशक नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई हैं.
(d) भारत
1. आईपीईएफ के तहत, आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(a) जापान
(b) थाईलैंड
(c) बांग्लादेश
(d) भारत
भारत और 13 अन्य इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) भागीदारों ने हाल ही में ऐतिहासिक इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) समझौते के तहत तीन आपूर्ति श्रृंखला निकायों की स्थापना की है. भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
2. संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
(a) प्रीति सूदन
(b) अजय कुमार सिन्हा
(c) सैयद अकबरुद्दीन
(d) स्तुति सिंह
(a) प्रीति सूदन
हाल ही में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.
3. हाल ही में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में किसने शपथ ली है?
(a) मनोहर सिन्हा
(b) संतोष कुमार गंगवार
(c) गुलाब चंद कटारिया
(d) सतीशचन्द्र चन्द्र मिश्रा
गुलाब चंद कटारिया
4. किस केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षुता और प्रशिक्षण योजना 2.0 पोर्टल लॉन्च किया?
(a) राजनाथ सिंह
(b) अमित शाह
(c) पीयूष गोयल
(d) धर्मेन्द्र प्रधान
Ans.d
5. हाल ही में किस टाइगर रिज़र्व में बिजली उत्पादन के लिए पवन टरबाइन स्थापित की गयी है?
(a) कान्हा टाइगर रिजर्व
(b) पेरियार टाइगर रिजर्व
(c) बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व
(d) मानस टाइगर रिज़र्व
Ans.b
6. हाल ही में पूर्व सैनिकों के लिए ई-सेहत टेली-कंसल्टेंसी सुविधा किसने शुरू की है?
(a) भारतीय सेना
(b) भारतीय वायुसेना
(c) भारतीय नौसेना
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.a
1. आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन है?
(a) पीवी सिंधु
(b) मनु भाकर
(c) मनिका बत्रा
(d) मीराबाई चानू
Ans.b
2. मनिका बत्रा ओलंपिक खेलों की एकल प्रतियोगिता के राउंड 16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं, वह ()किस खेल से जुड़ी है?
(a) टेबल टेनिस
(b) शूटिंग
(c) रेसलिंग
(d) बॉक्सिंग
3. असम के नये राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली?
(a) हिमंत बिस्वा सरमा
(b) विजय बिश्नोई
(c) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
(d) संतोष कुमार गंगवार
Ans.c
4. सादो सोने की खदान को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया, यह किस देश में है?
(a) चीन
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) जापान
(d) भारत
Ans.c
5. साल 2025 में एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
(a) श्रीलंका
(b) पाकिस्तान
(c) भारत
(d) बांग्लादेश
Ans.c
Comments