20 जुलाई महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स 2024
1. महिला एशिया कप 2024 का आयो,जन कहां किया जा रहा है?
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) श्रीलंका
(d) बांग्लादेश
Ans.c
2. डीएमआरसी ने किस देश के सहयोग से ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स सुविधा का उद्घाटन किया?
(a) जापान
(b) फ्रांस
(c) जर्मनी
(d) यूएसए
Ans. A
3. हाल ही में किसे भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है?
(a) हार्दिक पंड्या
(b) रोहित शर्मा
(c) सूर्यकुमार यादव
(d) शुभमन गिल
Ans. C
4. यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में फिर से किसे चुना गया है?
(a) जॉर्जिया मेलोनी
(b) सौम्या स्वामीनाथन
(c) उर्सुला वॉन डेर लेयेन
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans. C
5. किस भारतीय युद्धपोत की मदद से ओमान तट के पास से भारतीयों को बचाया गया?
(a) आईएनएस टेग
(b) आईएनएस विक्रांत
(c) आईएनएस दिल्ली
(d) आईएनएस खुखरी
Ans.a
6. हाल ही में नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया है, इसके उपाध्यक्ष कौन है?
(a) अमिताभ कान्त
(b) सुमन के बेरी
(c) रघुराम राजन
(d) शक्तिकांत दास
Ans.b
7. यूरोपीय संसद का अध्यक्ष फिर से किसे चुना गया है?
(a) गीता गोपीनाथ
(b) एंटोनियो गुटेरेस
(c) रोबर्टा मेत्सोला
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.c
8. एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान-संबंधी "प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा" का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) गुरुग्राम
(b) फ़रीदाबाद
(c) जयपुर
(d) लखनऊ
Ans.b
9. शिक्षा मंत्रालय ने किसके सहयोग से अस्मिता परियोजना की शुरुआत की है?
(a) यूजीसी
(b) नीति आयोग
(c) कृषि मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.c
10. थॉमस मुलर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया, वह किस देश के खिलाड़ी है?
(a) फ्रांस
(b) स्पेन
(c) इंग्लैंड
(d) जर्मनी
Ans .d
11. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 15 जुलाई
(b) 16 जुलाई
(c) 17 जुलाई
(d) 18 जुलाई
Ans.c
12. हाल ही में किस राज्य ने अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है?
(a) हरियाणा
(b) राजस्थान
(c) बिहार
(d) उत्तर प्रदेश
Ans.a
13. विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय ने कांस्य पदक जीता?
(a) राहुल सिन्हा
(b) शौर्य बावा
(c) कुश कुमार
(d) पंकज अडवाणी
Ans.b
14. हाल ही में चर्चा में रही 'कीर्ति' पहल किस मंत्रालय की पहल है?
(a) खेल मंत्रालय
(b) विदेश मंत्रालय
(c) रक्षा मंत्रालय
(d) शिक्षा मंत्रालय
Ans.a
पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर, सरकार के महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में नए सिरे से बढ़ावा मिलने वाला है. 19 जुलाई को इसके दूसरे चरण की शुरुआत की गई. इससे पहले कीर्ति का पहला चरण इसी साल 12 मार्च को चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया था.
15. पॉल कागामे ने हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति चुनाव जीता है?
(a) केन्या
(b) पुर्तगाल
(c) रवांडा
(d) लेबनान
Ans.c
16. हाल ही में किस राज्य में 'लड़का भाऊ' योजना शुरू की गयी है?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
Ans.a
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 17 जुलाई 2024 को राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना, 'लड़का भाऊ' योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत, 12वीं पास प्रशिक्षु को 6,000 रुपये, डिप्लोमा धारक को 8,000 रुपये और स्नातक डिग्री वाले को 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.
17. पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) राजनाथ सिंह
(c) एस जयशंकर
(d) नितिन गडकरी
Ans.c
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया. मॉरीशस के विदेश मंत्री, मनीष गोबिन भी 16 जुलाई 2024 को ग्राउंडब्रेकिंग समारोह के दौरान उपस्थित थे. डॉ. एस जयशंकर 16 और 17 जुलाई, 2024 को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर थे. साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत के बाहर पहले जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया.
18. पीएम मोदी ने हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे लंबी शहरी सुरंग परियोजना की नींव रखी?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र
Ans.d
19. हाल ही में भारत के लिए ई-मोबिलिटी आर एंड डी रोडमैप पर रिपोर्ट किसने लॉन्च की?
(a) एस जयशंकर
(b) अजय कुमार सूद
(c) अमिताभ कान्त
(d) नृपेन्द्र मिश्रा
Ans.b
20. विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का आयोजन किस्क द्वारा किया जा रहा है?
(a) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
(b) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
(c) संस्कृति मंत्रालय
(d) भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद
Ans.a
विश्व धरोहर : युवाओं का क्षमता निर्माण और अवसरों की खोज' विषय पर युवा पेशेवर मंच 2024 (World Heritage Young Professionals Forum 2024) का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नई दिल्ली में किया जा रहा है. बता दें कि भारत में पहली बार 21-31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की प्रतिष्ठित विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा
21. आईसीएआर का 'एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद' कार्यक्रम किस क्षेत्र में अनुसंधान को बेहतर करने के लिए शुरू किया गया है?
(a) जैव प्रौद्योगिकी
(b) कृषि और पशुपालन
(c) पर्यावरण संरक्षण
(d) खाद्य प्रसंस्करण
Ans.b
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए 'एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद' कार्यक्रम किस क्षेत्र में अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया है. आईसीएआर की स्थापना 1929 में हुई थी. यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) के तहत एक स्वायत्त संगठन है.
22. दूसरा एशिया प्रशांत (APAC) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जायेगा?
(a) चीन
(b) जापान
(c) भारत
(d) दक्षिण कोरिया
Ans c
23. भारत सरकार ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए कितने अमेरिकी डॉलर की घोषणा की है?
(a) 3 मिलियन
(b) 5 मिलियन
(c) 7 मिलियन
(d) 9 मिलियन
Ans b
24. विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 14 जुलाई
(b) 15 जुलाई
(c) 17 जुलाई
Ans.b
युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और उनकी कौशल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है. इसकी दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2014 में की गयी थी. इस वर्ष इसका थीम 'शांति और विकास के लिए युवा कौशल' (Youth Skills for Peace & Development) है.
25. गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन किया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) असम
Ans.b
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मध्य प्रदेश में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का वर्चुअली उद्घाटन किया. गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर से राज्य से सभी 55 जिलों में इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे.
26. हाल ही में नेपाल ने नए प्रधानमंत्री कौन बने है?
(a) पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
(b) केपी शर्मा ओली
(c) रामबरन यादव
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-यूएमएल) के नेता केपी शर्मा ओली ने चौथी बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जो नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. ओली की नियुक्ति पूर्व प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' द्वारा विश्वास मत हारने के बाद हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी.
27. हाल ही में विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स 2024 का खिताब किसने जीता?
(a) एम्मा राडुकानु
(b) ऐलेना रयबाकिना
(c) जैस्मिन पाओलिनी
(d) बारबोरा क्रेजिकोवा
Ans.d
28. विंबलडन पुरुष एकल ख़िताब 2024 जीतने वाले कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है?
(a) चेक रिपब्लिक
(b) फ्रांस
(c) स्पेन
(d) इटली
Ans.c
29. यूरो कप 2024 का ख़िताब किसने जीता?
(a) स्पेन
(b) इंग्लैंड
(c) फ्रांस
(d) पुर्तगाल
Ans. A
यूरो कप 2024 के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार यूरो कप का ख़िताब अपने नाम किया. लैमिन यमल (स्पेन) को यंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार, रॉड्री को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार और गोल्डन बूट छह खिलाड़ियों के बीच साझा किया गया. अगले यूरो की मेजबानी इंग्लैंड करेगा.
30. क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव का नया सदस्य कौन बना है?
(a) भूटान
(b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान
(d) ईरान
Ans.b
क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को समूह के पांचवें सदस्य देश के रूप में शामिल कर लिया है. इससे पहले इस समूह में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव शामिल थे. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की स्थापना साल 2020 में की गयी थी.
31. हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) पेरिस
(b) अंकारा
(c) वाशिंगटन
(d) लंदन
Ans.c
वाशिंगटन
हाल ही में सैन्य गठबंधन नाटो के शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया. इस सम्मेलन में यूक्रेन की सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही यूक्रेन को अगले वर्ष के भीतर सैन्य सहायता के रूप में न्यूनतम 40 बिलियन यूरो (43.28 बिलियन डॉलर) की धनराशि प्रदान करने पर विचार किया गया. NATO 32 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है.
32. विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 09 जुलाई
(b) 10 जुलाई
(c) 11 जुलाई
(d) 12 जुलाई
Ans.c
विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है. विश्व जनसंख्या दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था और पहली बार 1989 में मनाया गया था. यह विचार 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या के पाँच अरब तक पहुँचने से प्रेरित था. विश्व जनसंख्या दिवस 2024 का थीम "किसी को पीछे न छोड़ें, सभी को गिनें" (Leave no one behind, count everyone) है.
33. सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) डीवाई चंद्रचूड़
(c) राजनाथ सिंह
(d) अनुराग ठाकुर
Ans b
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में एक नए फाइलिंग काउंटर का उद्घाटन किया. यह एक बहु सुविधा केंद्र है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के न्याय तक पहुंच मिशन के तहत स्थापित किया गया है. साथ ही सीजेआई चंद्रचूड़ ने ब्राजील के न्यायाधीश जस्टिस एंटोनियो बेंजामिन का स्वागत किया और उन्हें भारत का एक महान मित्र बताया.
34. हाल ही में पीएम मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
(a) रूस
(b) फ्रांस
(c) स्पेन
(d) यूक्रेन
Ans.a
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी को कुछ महीने पहले भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' (Order of the Druk Gyalpo) से भी सम्मानित किया गया था.
35. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?
(a) एमएस धोनी
(b) आशीष नेहरा
(c) युवराज सिंह
(d) गौतम गंभीर
Ans. D
36. साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
Ans.a
15वीं कृषि नेतृत्व पुरस्कार समिति ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य को साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया है.
37. किसे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
(b) अभिनव सिन्हा
(c) नृपेन्द्र मिश्रा
(d) गीता गोपीनाथ
Ans.a
38. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हाल ही में खबरों में रहा, यह किस राज्य में स्थित है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) हरियाणा
(d) ओडिशा
Ans.a
39. आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का मुख्य प्रायोजक कौन होगा?
(a) रिलायंस ग्रुप
(b) अडानी ग्रुप
(c) टाटा ग्रुप
(d) भारती एयरटेल
Ans.b
आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के मुख्य प्रायोजक (Principal Sponsor) के रूप में अडानी ग्रुप को चुना गया है. अदानी समूह ने #DeshkaGeetAtOlympics बैनर के तहत एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है. 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जायेगा.
40. सोलहवें वित्त आयोग ने एक सलाहकार परिषद का गठन किया, इसका संयोजक कौन है?
(a) डॉ. डी.के. श्रीवास्तव
(b) नीलकंठ मिश्र
(c) डॉ.पूनम गुप्ता
(d) प्रांजुल भंडारी
Ans c
सोलहवें वित्त आयोग ने हाल ही में एक सलाहकार परिषद का गठन किया है. समिति में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, नीलकंठ मिश्र, डॉ.पूनम गुप्ता, प्रांजुल भंडारी और राहुल बाजोरिया शामिल है. वहीं डॉ. पूनम गुप्ता को सलाहकार परिषद का संयोजक बनाया गया है.
41. पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
(a) पीवी सिंधु
(b) गगन नारंग
(c) शरथ कमल
(d) a और c दोनों
Ans. D
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत के ध्वजवाहक होंगे. वहीं ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने भारत के पेरिस 2024 ओलंपिक दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में मुक्केबाजी की दिग्गज मैरी कॉम की जगह ली.
42. हाल ही में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?
(a) राहुल गांधी
(b) रोशनी नादर मल्होत्रा
(c) मुकेश अंबानी
(d) अमिताभ बच्चन
Ans.b
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी'ऑनर' (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है. नदार ने कहा कि ‘‘यह सम्मान पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और यह भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करता है
43. हाल ही में हरियाणा का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राजीव कुमार
(b) अशोक गांगुली
(c) पंकज अग्रवाल
(d) अजय सिन्हा
Ans. C
44. जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किसने जीता?
(a) रोहित शर्मा
(b) जसप्रीत बुमाराह
(c) हार्दिक पंड्या
(d) अर्शदीप सिंह
Ans.b
टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमाराह को जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
45. टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने हाल ही में 'घर घर सोलर' पहल किस राज्य में शुरू की है?
(a) बिहार
(b) मध्य प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) राजस्थान
Ans.c
टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में 'घर घर सोलर' पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य हर घर को सौर समाधान के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करना है. इस मिशन की शुरुआत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की गयी है.
46. केंद्रीय बजट 2024-25 कब पेश किया जायेगा?
(a) 22 जुलाई
(b) 23 जुलाई
(c) 24 जुलाई
(d) 25 जुलाई
Ans.b
18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब सबकी निगाहें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर टिकी हुई है. आपकी जानकारी के लिए बात दें कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र के दौरान 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इसके साथ ही सीतारमण लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी.
47. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक उदयगिरि गुफाओं का दौरा किया, यह किस राज्य में है?
(a) ओडिशा
(b) असम
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
Ans.a
ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफाओं का दौरा कर रही है. उदयगिरि की गुफाएँ हाथीगुम्फा शिलालेख के लिए प्रसिद्ध हैं जो ब्राह्मी लिपि में खुदी हुई है. शिलालेख 'जैन णमोकार मंत्र' से शुरू होता है और ओडिशा के प्राचीन नाम कलिंग के एक महान राजा खारवेल द्वारा किए गए विभिन्न सैन्य अभियानों को दर्शाता है.
48. शंघाई सहयोग संगठन में नए सदस्य के रूप में कौन सा देश शामिल हुआ है?
(a) बेलारूस
(b) अजरबेजान
(c) ऑस्ट्रिया
(d) तुर्किये
Ans. A
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 10वें सदस्य देश के रूप में बेलारूस को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है. इससे एससीओ की क्षेत्रीय सहयोग की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी. एससीओ एक अंतर-सरकारी संगठन है इसकी स्थापना साल 2001 में की गयी थी. वर्तमान में एससीओ में 10 पूर्ण सदस्य, दो पर्यवेक्षक देश और 14 डायलॉग पार्टनर है. भारत भी इसका एक पूर्ण सदस्य है.
49. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मित्र वैन' पहल शुरू की है?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) पंजाब
Ans. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा पर वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के हिस्से के रूप में 'मित्र वन' (Mitra Van) शुरू करने की घोषणा की है. इस पहल के लिए, कम से कम 35 वन प्रभाग 'मित्र वैन' की स्थापना के लिए स्थानों की पहचान करेंगे. इस पहल में वृक्षारोपण जन अभियान में भाग लेने वाले प्रत्येक जिले में 'शक्ति वन', 'युवा वन' और 'बाल वन' जैसे विशेष वन भी स्थापित किये जायेंगे.
50. स्वदेशी लाइट टैंक 'जोरावर' का निर्माण डीआरडीओ ने किसके साथ मिलकर तैयार किया है?
(a) टाटा ग्रुप
(b) रिलायंस इंडस्ट्री
(c) लार्सन एंड टुब्रो
(d) एचएएल
Ans.c
51. मसूद पेज़ेश्कियान को हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?
(a) ईरान
(b) इराक
(c) मोरक्को
(d) क्यूबा
Ans.a
52. यूनाइटेड किंगडम की पहली महिला वित्त मंत्री कौन बनी है?
(a) राचेल रीव्स
(b) लिज ट्रस
(c) प्रीति पटेल
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans a
53. झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसने फिर से शपथ ली है?
(a) हेमंत सोरेन
(b) चंपई सोरेन
(c) तेजस्वी यादव
(d) जीतन राम मांझी
उत्तर:-a
54. भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक खेलों के लिए किसके साथ भागीदारी की है?
(a) बीपीसीएल
(b) रिलायंस इंडस्ट्री
(c) एचपीसीएल
(d) आईओसीएल
Ans a
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक '24 से लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक तक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ ऑफिसियल प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में समझौता किया है. आईओए की अध्यक्ष पी.टी उषा ने इस पार्टनरशिप के लिए बीपीसीएल को धन्यवाद दिया है.
55. 'जीवन समर्थ' पहल हाल ही में किस संस्था ने शुरू की है?
(a) नीति आयोग
(b) विदेश मंत्रालय
(c) एलआईसी
(d) शिक्षा मंत्रालय
Ans. C
56. ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में किस पार्टी ने जीत दर्ज की है?
(a) कंजर्वेटिव पार्टी
(b) लेबर पार्टी
(c) ग्रीन पार्टी
(d) लिबरल डेमोक्रेट
Ans. B
ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है. लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर निवर्तमान प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हराकर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. अभी तक के परिणामों में लेबर पार्टी ने 650 में से 326 सीटें जीत ली हैं.
Today Question
हाल ही में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?
(a) राहुल गांधी
(b) रोशनी नादर मल्होत्रा
(c) मुकेश अंबानी
(d) अमिताभ बच्चन
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?
(a) एमएस धोनी
(b) आशीष नेहरा
(c) युवराज सिंह
(d) गौतम गंभीर
Comments