Uttrakhand weekly current affairs 2 June

 1. अबूधाबी में आयोजित जु-जित्सु प्रतियोगिता में नव्या पांण्डे ने कांस्य पदक जीता है, इनका सबंध निम्न में से है?

A. उत्तरप्रदेश

B. तमिलनाडु

C. उत्तराखंड

D. केरल

Ans. C


2. भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान 'नक्षत्र सभा' किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. उत्तरप्रदेश

B. उत्तराखंड

C. पश्चिम बंगाल

D. तमिलनाडु

Ans.b

• उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने नक्षत्र सभा, एक अभिनव खगोल-पर्यटन पहल शुरू करने के लिए स्टारस्केप्स के साथ सहयोग किया है।

• इस पहल का उद्देश्य खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही, साहसी लोगों और यात्रियों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करना है, जिससे उन्हें राज्य की प्राकृतिक भव्यता के बीच ब्रह्मांड का पता लगाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया जा सके।

3. किस राज्य सरकार ने पिरुल लाओ-पैसे पाओ अभियान (Pirul Laao-Paisa Pao campaign) शुरू किया है?

A. उत्तराखंड

B. मध्यप्रदेश

C. हिमांचल प्रदेश

D. अरुणाचल प्रदेश

Ans.a

• उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बाढ़ी जंगल की आग पर नियंत्रण पाने के लिए पिरुल लाओ-पैसा पाओ अभियान शुरू किया है।

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 मई 2024 को रुद्रप्रयाग जिले में पिरुल लाओ-पैसे पाओ का शुभारंभ किया।

4. 'माइक्रो फाइनांस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कहाँ किया गया है?

A. नैनीताल

B. उधमसिंह नगर

C. देहरादून

D. हरिद्वार

Ans.a

• कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में हाल ही में 'माइक्रो फाइनांस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

• संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया है।


5. 'एशियन योग प्रतियोगिता' में उत्तराखंड के मयंक ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

A.1 

B.2

C.3

D.4

Ans.a


6. हाल ही में आये चक्रवात 'रेमल' को किस देश द्वारा नामित किया गया है?

(a) बांग्लादेश 
(b) ओमान 
(c) पाकिस्तान 
(d) ईरान 

Ans.b

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'रेमल' (Cyclone Remal), बंगाल की खाड़ी में पहला प्री-मानसून उष्णकटिबंधीय चक्रवात है. रेमल नाम, जिसका अर्थ अरबी में 'रेत' है. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण की मानक परंपरा के अनुसार, यह नाम ओमान द्वारा चुना गया था.  

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) मध्य प्रदेश 
(c) तेलंगाना 
(d) केरल 

Ans.c

तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध 24 मई, 2024 से शुरू होकर एक वर्ष की अवधि के लिए जारी रहेगा. बता दें कि गुटखा और पान मसाला के सेवन से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. 

8. हाल ही में परमाणु सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICONS-2024) कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली 
(b) न्यूयॉर्क
(c) वियना 
(d) पेरिस

Ans.c

हाल ही में कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की सह-अध्यक्षता में IAEA (ICONS-2024) के तत्वावधान में परमाणु सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Nuclear Security) का आयोजन वियना में किया गया. वर्तमान सम्मेलन में 130 देशों के विदेशी मामलों, ऊर्जा, आंतरिक मामलों और अन्य संबंधित विभागों के मंत्रालयों के प्रमुखों ने भाग लिया. 

9. भारतीय सेना ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) अडानी ग्रीन 
(b) आईओसीएल
(c) एचपीसीएल
(d) बीपीसीएल     

Ans.b

भारतीय सेना ने हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस प्रौद्योगिकी के परीक्षणों के लिए समझौता किया है. यह नवाचार और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में भारतीय सेना का एक और कदम है. कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना को एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस भी प्रदान की गयी. 

10. डीआरडीओ के अध्यक्ष कौन है जिनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
(a) डॉ. समीर वी कामत 
(b) ए के रस्तोगी 
(c) अभिनव जैन 
(d) एस सोमनाथ

Ans.a

केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत का कार्यकाल एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. सरकारी आदेश के अनुसार, डॉ. कामत 31 मई, 2025 तक डीआरडीओ प्रमुख के रूप में अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. कामत को अगस्त 2022 में डीआरडीओ में सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया था और 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे.

11. वर्ल्ड हंगर डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 26 मई 
(b) 27 मई 
(c) 28 मई 
(d) 29 मई 

Ans.c

वर्ल्ड हंगर डे (विश्व भूख दिवस ) प्रतिवर्ष 28 मई को मनाया जाता है. विश्व भूख दिवस, द हंगर प्रोजेक्ट (Hunger Project) की एक पहल है, जिसे पहली बार साल 2011 में शुरू किया गया था. दुनिया भर में कई लोगों के मूक संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है. वर्ल्ड हंगर डे 2024 का थीम 'थ्राइविंग मदर्स, फ्राइविंग वर्ल्ड' (Thriving mothers. Thriving world) है. 

12. एएफसी महिला एशिया कप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
(a) भारत 
(b) जापान 
(c) मलेशिया 
(d) ऑस्ट्रेलिया 

Ans.d

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने हाल ही में महिला एशियाई कप के 2026 और 2029 के मेजबानों की घोषणा कर दी है. साल 2026 में यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और साल 2029 में उज्बेकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा. एएफसी कार्यकारी समिति ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की. 

13. हाल ही में माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला कौन है? 

(a) ज्योति रात्रे  
(b) सोनी कुमारी 
(c) आशालता सिन्हा
(d) अरुणिमा चौधरी 

Ans.a

हाल ही में पर्वतारोही ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गईं है. 55 वर्षीय रात्रे मध्य प्रदेश की रहने वाली है. इससे पहले साल 19 मई, 2018 को 'माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला' 53 वर्षीय संगीता बहल थी. रात्रे का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का यह दूसरा प्रयास था. साल 2023 में, खराब मौसम के कारण उन्हें 8,160 मीटर से वापस लौटना पड़ा था. 

14. हाल ही में किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) श्रीनिवास आर. कुलकर्णी 
(b) अशोक मोहंती 
(c) विवेक आर रंजन 
(d) चंद्रकांत आर नारायण 

Ans.a

खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनकी अभूतपूर्व योगदान के लिए, भारतीय मूल के प्रोफेसर श्रीनिवास आर. कुलकर्णी को 2024 के लिए खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार (Shaw Prize) से सम्मानित किया गया है. वर्तमान में वह कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है. उन्होंने अपनी पीएच.डी. 1983 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से की थी. शॉ प्राइज, खगोल क्षेत्र में दिया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अवार्ड है.  

15. जनरल टू लैम को हाल ही में किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया?
(a) वियतनाम 
(b) केन्या 
(c) थाईलैंड
(d) मंगोलिया 

Ans.a

वियतनामी संसद ने हाल ही में जनरल टू लैम (General To Lam) को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया है. उन्हें वियतनाम की संसद-नेशनल असेंबली द्वारा 2026 तक के कार्यकाल के लिए चुना गया. वियतनाम में एकल पार्टी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम) शासन व्यवस्था है. वियतनाम एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है.

16. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने किस देश के राजदूत को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया?
(a) भारत 
(b) पाकिस्तान 
(c) पराग्वे 
(d) पुर्तगाल 

Ans.c

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने देश में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर पराग्वे के राजदूत जोस अगुएरो अविला (Jose Aguero Avila) को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया. पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका की एक लैंडलॉक्ड कंट्री है.

 17. ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी किया गया?

(a) यूनेस्को 
(b) वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
(c) वर्ल्ड बैंक 
(d) यूएनडीपी

Ans.b

(b) वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम

हाल ही में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत 39वें स्थान पर है. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की इस वार्षिक रिपोर्ट में यूएस शीर्ष पर है. भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में दक्षिण एशिया में टॉप पर है. साल 2021 में जारी इस रैंकिंग में भारत 54वें स्थान पर था. 

18. हाल ही में किन यूरोपीय देश ने फिलिस्तीन को देश का दर्जा दिया है?
 (a) नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन 
(b) नॉर्वे, पुर्तगाल और फ़्रांस 
(c) जर्मनी, ग्रीस और इटली  
(d) नॉर्वे, पुर्तगाल और स्पेन 

Ans.a

नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने हाल ही में एक ऐतिहासिक कदम में फिलिस्तीन को स्टेट (देश) का दर्जा दे दिया है. इस फैसले के विरोध में इज़राइल ने नॉर्वे और आयरलैंड से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का आदेश दिया है. नार्वे के प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोरे ने अपने फैसले में कहा कि 28 मई से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी.  

19. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने कौन-सा पदक जीता?
(a) स्वर्ण 
(b) रजत 
(c) कांस्य 
(d) कोई नहीं   

Ans.a

भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 वर्ग दौड़ में 55.07 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दीप्ति ने पेरिस में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में अमेरिकी ब्रीना क्लार्क के पिछले विश्व रिकॉर्ड (55.12 सेकंड) को तोड़ दिया. तुर्की की आयसेल ओन्डर 55.19 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही. 

20. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 20 मई 
(b) 21 मई 
(c) 22 मई 
(d) 23 मई 

Ans.c

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है. साल 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. पहली बार यह दिवस 22 मई 2001 को मनाया गया था. यह दिवस जैविक संपदा की सुरक्षा और नीति निर्माताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. 

21. हाल ही में किस संस्थान ने 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों पर एक अनुसंधान रिपोर्ट पेश की है?
(a) आईआईटी मुंबई 
(b) आईआईटी दिल्ली   
(c) आईआईटी जयपुर 
(d) आईआईटी वाराणसी 

Ans.c

हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के शोधकर्ताओं  ने नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में एक शोध प्रकाशित किया है, जिसमें उत्तर भारत में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) के स्रोतों और संरचना के बारें में बताया गया है. इस शोध में भारतीय पीएम की ऑक्सीडेटिव क्षमता चीनी और यूरोपीय शहरों से पांच गुना तक अधिक बताई गयी है. 

22. डीआरडीओ ने हाल ही में रुद्रएम-II मिसाइल का सफल परीक्षण किया, यह किस प्रकार की मिसाइल है?
(a) सतह से सतह 
(b) हवा से सतह 
(c) हवा से हवा 
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.b

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-I प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II (RudraM-II) मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफल परीक्षण किया. रुद्र एम-II एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन आधारित वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है.

23. बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'रेड फ्लैग 24' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
(a) भारत 
(b) जापान 
(c) फ्रांस 
(d) यूएसए 

Ans.d

भारतीय वायु सेना (IAF) की एक टुकड़ी हाल ही में प्रतिष्ठित बहु-राष्ट्रीय अभ्यास, रेड फ्लैग 24 (Red Flag 24 Exercise) में भाग लेने के लिए अलास्का के एइलसन एयर फ़ोर्स बेस पर पहुंची. इसका आयोजन दो फेज में नेवादा में नेलिस एयर फ़ोर्स बेस और अलास्का में एइल्सन एयर फ़ोर्स बेस पर आयोजित किया जा रहा है. साल 1975 से रेड फ्लैग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है.  

24. अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक का आयोजन कहां किया गया?
(a) मुंबई 
(b) कोच्चि
(c) चेन्नई
(d) अहमदाबाद  

Ans.b

भारत की मेजबानी में कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (एटीसीएम-46) और पर्यावरण संरक्षण पर 26वीं समिति (सीईपी-26) की बैठक का आयोजन किया गया. इसका आयोजन 20 मई से 30 मई, 2024 तक किया गया. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन, मैत्री- II स्थापित करने की भारत की योजना की घोषणा की.

25. मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम हाल ही में किस मंत्रालय ने शुरू किया है?
(a) गृह मंत्रालय 
(b) जल शक्ति मंत्रालय 
(c) विदेश मंत्रालय 
(d) कृषि मंत्रालय 

Ans.b

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. इस प्रोग्राम के तहत रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों को इंटर्न के रूप में शामिल किया जायेगा. इंटर्नशिप की अवधि छह से नौ महीने की होगी. इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा होने पर उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा

26. हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 28 मई 
(b) 29 मई 
(c) 30 मई 
(d) 31 मई 

Ans.c

हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है. उदन्त मार्तण्ड, भारत में प्रकाशित होने वाला पहला हिन्दी समाचार पत्र था. उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन 30 मई, 1826 को कलकत्ता में हुआ था. इस दिवस के मनाये जाने का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता में योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान करना है.    

27. विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 28 मई 
(b) 29 मई 
(c) 30 मई 
(d) 31 मई 

Ans.d

विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू सेवन के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की थी. विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 का थीम "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" (Protecting children from tobacco industry interference) है. 

28. हर साल विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 19 मई 
(b) 20 मई 
(c) 21 मई 
(d) 22 मई 

Ans.b

29. राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 19 मई 
(b) 20 मई 
(c) 21 मई 
(d) 22 मई 

Ans.c

Today Question 

भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान 'नक्षत्र सभा' किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. उत्तरप्रदेश

B. उत्तराखंड

C. पश्चिम बंगाल

D. तमिलनाडु

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024