उत्तराखंड साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 21 अप्रैल
1. फिनटेक फर्म भारतपे ने किसे पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है?
(a) सुहैल समीर
(b) नलिन नेगी
(c) राजीव सिन्हा
(d) रवि सिंह
Ans. B
2. दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की लिस्ट में दिल्ली एयरपोर्ट की रैंक क्या है?
(a) 9वां
(b) 10वां
(c) 11वां
(d) 12वां
Ans.10वां
एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड ने हाल ही में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की लिस्ट जारी की है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) की 10वीं रैंक है. अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शीर्ष स्थान पर है और इसके बाद पहली बार दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो डलास फोर्थ वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा किया है. इस रैंकिंग में लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा चौथे और टोक्यो का हानेडा हवाई अड्डा पांचवें स्थान पर है.
3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) आईआईटी वाराणसी
(b) आईआईटी मुंबई
(c) आईआईटी दिल्ली
(d) आईआईटी मंडी
Ans.आईआईटी मंडी (हिमाचल प्रदेश)
4. आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड किस टीम ने तोड़ा?
(a) सनराइजर्स हैदराबाद
(b) दिल्ली कैपिटल्स
(c) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
(d) चेन्नई सुपर किंग्स
Ans (a) सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287/3 का स्कोर बनाया जो एक नया रिकॉर्ड टोटल है. इसी सीजन हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277/3 का रिकॉर्ड बनाया था.
5. हाइब्रिड पिच तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला स्टेडियम कौन-सा है?
(a) नरेंद्र मोदी स्टेडियम
(b) वानखेड़े
(c) धर्मशाला
(d) सवाई मानसिंह
Ans.धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) क्रिकेट में तकनीकी का उपयोग करने में हमेशा आगे रहा है. इसी कड़ी में एचपीसीए ने अपनी अभ्यास सुविधाओं में हाइब्रिड पिच तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है. धर्मशाला में पहली बार हाइब्रिड पिच इंस्टॉलेशन भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा.
6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की एमडी कौन है, जिन्हें दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया?
(a) सौम्या स्वामीनाथन
(b) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
(c) गीता गोपीनाथ
(d) अंशुला कांत
Ans. (b) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने वाले दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) को प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है. बुल्गारिया की क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने 2019 से आईएमएफ की एमडी के रूप में कार्यरत है.
Comments