उत्तराखंड प्रैक्टिस सेट 17
1. कत्यूरियों की राजधानी पाण्डुकेश्वर ताम्रपत्र में वर्णित नाम है?
(a) करवीपुर
(b) कार्तिकेयपुर
(c) टंकणपुर
(d) हर्षपुर
Ans.b
● पांडुकेश्वर ताम्रपत्र- ललित सूर देव (इस अभिलेख में ही ललित सूर देव को कलिकलंक पंक में मग्न धरती उद्धार के लिए "बराहवतार" के समान बताया गया)
● बागेश्वर शिलालेख व बैजनाथ शिलालेखभूदेव
2. उत्तराखण्ड में राज्यस्तरीय डेयरी प्रशिक्षण संस्थान स्थित है-
(a) देहरादून में
(b) अल्मोड़ा में
(c) लालकुआ में
(d) हरिद्वार में
Ans.c
3. सूची-1 का सूची-II से मिलान करें सुमेलित कूट में से सही उत्तर चुनें-
परियोजना. नदी
(a) खटीमा. 1. टोन्स
(b) चीला. II. यमुना
(c) छिबरो. III. शारदा
(d) ढालीपुर. IV. गंगा
4. निम्न में से कौन सा क्षेप/ भ्रंश रेखा लघु हिमालय को महान हिमालय से पृथक करती है-
(a) मुख्य सीमान्त अंश/क्षेप
(b) ट्रांस हिमाद्री अंश/क्षेप
(c) मुख्य केन्द्रीय भ्रंश/क्षेप
(d) हिमालयी अग्रक्षेप/अंश
Ans.c
उत्तराखंड राज्य को आठ भौगोलिक क्षेत्र में बांटा गया है
1. ट्रांस हिमालय क्षेत्र
मध्य-सच्चर जॉन या हिंज लाइन
2. ग्रेटर हिमालय या वृहत हिमालय क्षेत्र
मध्य- मैंन सेंट्रल थ्रस्ट या केंद्रीय भ्रंश रेखा
3. लघु या मध्य हिमालय क्षेत्र (उत्तराखंड का पामीर दुधातोली श्रृंखला)
मध्य- मैंन बाउंड्री फॉल्ट या मुख्य सीमांत रेखा
4. दून या द्वारा क्षेत्र
5. शिवालिक क्षेत्र
6. भाबर क्षेत्र
7. तराई क्षेत्र
8. गंगा का मैदानी क्षेत्र
5. उत्तराखण्ड के निम्न जनपदों को उनकी साक्षरता प्रतिशत 2011 के अनुसार आरोही क्रम मे व्यवस्थित कीजिए-
(a) उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, हरिद्वार
(b) हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर
(c) टिहरी, बागेश्वर, हरिद्वार, उत्तरकाशी
(d) बागेश्वर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी
Ans. b
Note राज्य में सबसे अधिक साक्षरता वाले जिले क्रमशः देहरादून नैनीताल चमोली पिथौरागढ़
6. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है-
(a) दूधातोली शिखर-गढवाल जनपद
(b) भागीरथी नदी टिहरी बांध
(c) खतलिंग ग्लेशियर टिहरी गढ़वाल
(d) रूपकुण्ड-बागेश्वर
Ans.d
दूधातोली श्रखंला- दूधातोली श्रृंखला मध्य या लघु हिमालय क्षेत्र के अंतर्गत आती है जो अल्मोड़ा, चमोली व पौड़ी जिलों में फैली हुई है।
● इसे उत्तराखंड का पामीर कहा जाता है।
● दुधातोली श्रृंखला से पश्चिमी रामगंगा, आटागाड़ वूनो पश्चिमी नायर व पूर्वी नायर नदियों का उद्गम हुआ है।
● दूधातोली श्रृंखला की तलहटी में दुग्ध ताल स्थित है और दूधातोली क्षेत्र के पास ही कोदियाबगड़ में "वीर चंद्र सिंह गढ़वाली" की समाधि स्थित है।
7. निम्न में से सर्वोच्च शिखर कौन सा है-
(a) नन्दा घुघुटी
(b) पंचाचूली
(c) नन्दाकोट
(d) हरदौल
Ans.d
● पंचाचुली पर्वत पिथौरागढ़ जनपद में 6904 मी
● नंदाकोट पर्वत चमोली में पिथौरागढ़ के बीच स्थित है 6861 मी
● हरदौल चोटी पिथौरागढ़ 7151 मी
● नंदाघूंघटी पर्वत चमोली जनपद 6309 मी
8. 2011 की जनगणनानुसार अनुसचित जनजाति का उच्चतम प्रतिशत दर्ज किया गया है-
(a) पिथौरागढ
(b) चमोली में
(c) देहरादून में
(d) ऊधमसिंह नगर
Ans.d
9. उत्तराखण्ड से कितने राज्यसभा सदस्य चुने जाते हैं-
(d) 5
(b) 3
(c) 4
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
• वर्तमान में उत्तराखंड से कल्पना सैनी, नरेश बंसल और महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद हैं।
11. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है-
(a) हरिदत्त भट्ट' शैलश -लेखक
(b) कालू मेहरा-स्वंतत्रता- सेनानी
(c) D. N. वाडिया-पर्वतारोही
(d) एकता बिष्ट-क्रिकेट- खिलाड़ी
Ans. C
12. उत्तराखण्ड पंचायत राज में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रतिशत है-
(a) 33
(b) 50
(c) 40
(d) 52
Ans.b
• 12 मार्च 2008 को मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी द्वारा महिलाओं को 33% से बढ़कर 50% आरक्षण दिया गया।
14. उत्तराखण्ड में भारतीय रिजर्व बैंक का उप-कार्यालय स्थापित किया गया था-
(a) अप्रैल 2002 में
(b) मई 2004 में
(c) जून 2006 में
(d) जुलाई 2007 में
Ans.c
● भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1934 अधिनियम के तहत हिल्टन यंग कमिशन द्वारा 1 अप्रैल 1935 में कोलकाता में की गई
● 1937 में आरबीआई का मुख्यालय स्थाई रूप से मुंबई में स्थापित किया गया
● आरबीआई के पहले गवर्नर ओसवोर्न अर्कल स्मिथ थे जबकि प्रथम भारतीय सर सीडी देशमुख थे
● वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा है।
15. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है-
(a) सी०बी०आर आई० रूढ़की
(b) उच्चन्यायालय-नैनीताल
(c) फूलों की घाटी-चमोली
(d) भैरो घाटी-पिथौरागढ़
Ans.d
● केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1947 में रुड़की में की गई
● भैरव घाटी उत्तरकाशी जनपद में स्थित है भैरवघाटी में जाह्नवी व भागीरथी नदी का संगम होता है।
17. उस चन्द राजा का नाम बताइए जिसने खसियाटोला डांडा में आलमनगर नामक राजधानी बसायी-
(a) सोमचंद
(b) थोहरचंद
(c) बालो कल्याणचंद
(d) रूद्रचंद
Ans.c
• भीष्म चांद का दत्तक पुत्र बालों कल्याण चंद्र के द्वारा 1563 में चंपावत से अल्मोड़ा राजधानी को स्थानांतरित किया गया था।
18. श्रीनगर में अपनी राजधानी किसने बनाई थी-
(a) मानशाह
(b) अजयपाल
(c) भानुप्रताप
(d) महिपति शाह
Ans.
• अजयपाल (37वां) द्वारा पावर वंश की राजधानी देवलगढ़ 1512 में स्थापित की गई तथा देवलगढ़ से राजधानी श्रीनगर 1517 में स्थानांतरित की गई।
19. उस नदी का नाम बताइए जिसको अपनी सीमा बनाने के लिए गढ़वाल और कुमाऊँ के राजा युद्धरत रहते थे-
(a) काली
(b) पूर्वी रामगंगा
(c) कोसी
(d) पश्चिमी रामगंगा
Ans.d
20. निम्न में से कौन उत्तराखण्ड से सम्बन्धित नहीं है-
(a) किरात
(b) खश
(c) जाड
(d) संथाल
Ans.d
21. उत्तराखण्ड क्रान्तिदल की स्थापना किस वर्ष हुई थी-
(a) 1976 ई०
(b) 1979 ई०
(c) 1984 ई०
(d) 1989 ई०
Ans.b
● आठ पर्वतीय जिलों को मिलाकर एक राज्य गठित करने के उद्देश्य से डॉक्टर देवी दत्तपंत की अध्यक्षता में मसूरी में "उत्तराखंड क्रांति दल" का 25 जुलाई 1979 को गठन किया गया।
● उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्य त्रिवेंद्र पवार द्वारा 1987 में संसद में पत्र बम फेंका गया
22. निम्न में से कौन सा स्थान उत्तराखण्ड में स्थित नहीं है-
(a) मतिपुर-मण्डावर
(b) लाखामण्डल
(c) लाखामण्डल-जौनसार
(d) हरिपुर
Ans.a
23. उत्तराखण्ड में अशोक का शिलालेख स्थित है-
(a) ऋषिकेश में
(b) हल्द्वानी में
(c) कालसी में
(d) काशीपुर में
Ans.c
• अशोक ने 257 ईसवी पूर्व कालसी देहरादून में प्राकृत भाषा व ब्राह्मी लिपि में एक अभिलेख लिखवाया था इस अभिलेख में यहां के निवासियों को पुलिंदा तथा क्षेत्र के लिए अपरांत शब्द का प्रयोग किया गया है
● कालसी अभिलेख की खोज 1860 में जोन फॉरेस्ट द्वारा की गई।
● लाखामंडल शिलालेख राजकुमारी ईश्वरा का शिलालेख है।
Today Questions
Q. उत्तराखण्ड से कितने राज्यसभा सदस्य चुने जाते हैं-
(d) 5
(b) 3
(c) 4
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. श्रीनगर में अपनी राजधानी किसने बनाई थी-
(a) मानशाह
(b) अजयपाल
(c) भानुप्रताप
(d) महिपति शाह
Comments