उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 12

1.उत्तराखण्ड में निम्न में से किस स्थान पर प्राचीन शिलालेख मिले थे? 

(a) पाण्डुकेश्वर

(b) पलेठी

(c) कालसी

(d) तालेश्वर

Ans. C

2. कुमाऊँ राज्य के चंदवंश का अन्तिम शासक कौन था ?

(a) मोहन चंद

(b) महेंद्र चंद

(c) शिव चंद

(d) प्रद्युम्न चंद

Ans. B

3. गूंठ भूमि' का अर्थ है

(a) मंदिर को प्रदत्त भूमि

(b) सैन्य सेवा हेतु प्रदत्त भूमि

(c) प्रशासनिक सेवा हेतु प्रदत्त भूमि

(d) चारागाह हेतु प्रदत्त भूमि

Ans. A 

●चंद्र शासक बाज बहादुर चंद ने 1673 में गूंठ भूमि दान की

● चरवाहे से राजा बनने वाला एकमात्र चंद्र शासक बाज बहादुर चंद 

● बाज बहादुर चंद को बहादुर की उपाधि शाहजहां ने दी 

● भोटियों व हुणियो सिरती नामक कर लगाया।

4. 'हिमालयन डिस्ट्रिक्ट्स गजेटियर्स' के लेखक कौन थे ?

(a) गार्डनर

(b) एटकिन्सन

(c) शेखर पाठक

(d) मौलाराम

Ans.b

● 1884 में

5. उत्तराखण्ड शासन की "वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना" निम्न में से किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?

(a) शिक्षा

(b) पर्यटन

(c) कृषि

(d) चिकित्सा

Ans.b 

● 1 जून 2002

6. उत्तराखण्ड आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) के अनुसार उत्तराखण्ड के निम्म में से किस जनपद की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक रही ?

(a) ऊधमसिंह नगर

(b) देहरादून

(c) हरिद्वार

(d) नैनीताल

Ans.c

7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म, सही सुमेलित नहीं है ?

   स्थान                     जनपद

(a) खिर्सू                 पौड़ी गढ़वाल

(b) औली                चमोली

(c) कौसानी             पिथौरागढ़

(d) शीतलाखेत        अल्मोड़ा

Ans.c

8. भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखण्ड राज्य-भारतीय राज्यों में किस स्थान पर है? 

(a) उन्नीसवें

(b) सोलहवें 

(c) पन्द्रहवे

(d) अठारहवें

Ans.

9. उत्तराखण्ड राज्य का लिंगानुपात, 2011 की जनगणना के अनुसार है:

(a) 972

(b) 963 

(c) 940

(d) 910

Ans. B

10. नीचे लिखे नामों में उस नेपाली राजा का नाम इंगित कीजिये जिसने बारहवीं सदी के अंत में खश-देश, केदार भूमि और दानव भूतल प्रदेश पर राज्य किया था ।

(a) अशोक चल्ल 

(b) क्राचल्ल 

(c) जितार मल्ल

(d) अजय पाल

Ans.a

11. अल्मोड़ा/आलमनगर का संस्थापक कौन था ?

(a) सोमचन्द

(b) रूद्र चंद

( c) बाज बहादुर चन्द

(d) बालो कल्याण चन्द

Ans.d

12. 1658 ई० में किस मुगल शहजादे ने श्रीनगर (गढ़वाल) में शरण ली थी ?

(a) दारा शिकोह 

(b) सुलेमान शिकोह

(c) मिर्जा मुगल 

(d) नजावत खाँ

Ans.b

13. भारत के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पंतनगर में हुयी थी :

(a) 17 नवम्बर, 1962

(b) 17 नवम्बर 1960

( c) 17 नवम्बर 1964

(d) 17 नवम्बर 1965

Ans.b

● 1972 ईस्वी में विश्वविद्यालय का नाम बदलकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय किया गया 

● इसके प्रथम कुलपति एंथोनी पार्कर स्टीवेंसन थे 

● पंतनगर विश्वविद्यालय को ही हरित क्रांति लाने का श्रेय जाता है

14. उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद, प्रथम बार राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था ?

(a) 18 मार्च 2017 

(b) 18 मार्च 2018 

(c) 27 मार्च 2016 

(d) 22 अप्रैल 2016

Ans. C

● 27 मार्च से 12 मई 2016

15. निम्न में से ब्रिटिश कुमाऊँ के किस कमिश्नर ने, पुलिस व्यवस्था के स्थान पर - सामान्य प्रशासन के लिये पटवारी व्यवस्था लागू की थी ?

(a) कैप्टन यंग 

(b) श्री ट्रेल 

(c) श्री फेजर 

(d) उपरोक्त में कोई नहीं 

Ans. b

16. उत्तराखण्ड की विधानसभा में अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिये कितने स्थान आरक्षित रखे गये हैं?

(a) 5

(b) 9

(c) 13 

(d) 17

Ans.c

17. ब्रिटिश गढ़वाल का 1840 में मुख्यालय कहाँ था ?

(a) पौड़ी में 

(b) टिहरी में

(c) देहरादून में 

(d) नैनीताल में 

Ans.a

18. उत्तराखण्ड में पंचायतों की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करने हेतु राज्य वित्त आयोग का गठन कौन करता है ?

(a) राज्यपाल 

(b) मुख्यमंत्री 

(c) गृहमंत्री

(d) वित्तमंत्री

Ans.a

19. "ग्रामीण एवं कृषि विकास समिति" की स्थापना कहाँ की गयी थी ?

(a) देहरादून 

(b) हल्द्वानी 

(c) नैनीताल

(d) पौड़ी

Ans.b

20. नैनीताल में राजभवन की स्थापना किस वर्ष में की गयी थी ?

 (a) 1857 

(b) 1997 

(c) 1987

(d) 1897

Ans.d

● 27 अप्रैल 1897 में नैनीताल राजभवन की नींव पड़ी और 1900 में यह बनाकर पूर्ण रूप से तैयार हो गया

●  इसका निर्माण कर स्टोनी मैकडोनाल्ड ने गोथिक शैली में किया था 

● राज भवन को ही गवर्नर हाउस भी कहा जाता है

● राज भवन के डिजाइन का श्रेय स्टीवंस व ओरेटर को जाता है

21. कुमाऊँ मंडल विकास निगम एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम की स्थापना की गयी थी

(a) 30 मार्च 1971 को

(b) 31 मार्च 1973 को

(c) 31 मार्च 1976 को

(d) 30 मार्च 1980 को

Ans.c

22. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य की कुल जनसंख्या में, अनुसूचित जाति का प्रतिशत है

(a) 12.20% 

(b) 18.76% 

(c) 21.44% 

(d) 30.56%

Ans.b

23.'चिपको आंदोलन' कहाँ से शुरु हुआ?

(a) टिहरी

(b) चमोली 

(c) उत्तरकाशी

(d) अल्मोड़ा 

Ans.b

● शुरू-  वर्ष 15 मार्च 1974

● नेतृत्व- गोरा देवी (जाड़ भोटिया)

● क्षेत्र-  गोपेश्वर चमोली

24. उत्तराखण्ड में सर्वाधिक एवं न्यूनतम जनसंख्या (2011 जनगणना) वाले जनपद है :

(a) हरिद्वार तथा रुद्रप्रयाग

(b) देहरादून तथा चंपावत

(c) ऊधमसिंह नगर तथा बागेश्वर

(d) नैनीताल तथा चमोली

Ans.a

25. झिरोली (बागेश्वर) व चाण्डक (पिथौरागढ़) में कौन सा खनिज मुख्य रूप से पाया जाता है ?

(a) मैग्नेसाइट

(b) ग्रेफाइट

(c) जिप्सम

(d) डोलोमाइट

Ans.a

26. सगन्ध पादप केन्द्र (सी.ए.पी.) उत्तराखण्ड में किस स्थान पर स्थित है

(a) भगवानपुर

(b) रूद्रपुर

(c) काशीपुर

(d) सेलाकुई

Ans.d

27. जनगणना-2011 के अनुसार उत्तराखंड के किस जनपद में महिला साक्षरता न्यूनतम थी ? 

(a) ऊधमसिंह नगर

(b) उत्तरकाशी

(c) टिहरी-गढ़वाल

(d) देहरादून

Ans.a

28. हिमालय के लिये उत्तराखण्ड आजीविका सुधार प्रोजेक्ट (यू एल आई पी एच) प्रबंधित किया जाता है

(a) उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति द्वारा

(b) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा (डी आर डी ए)

(c) पर्वतीय विकास जन समिति द्वारा

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.a

29. निम्नलिखित में से कौन सी मद उत्तराखण्ड राज्य सकल घरेलू उत्पाद के आंकलन में 2019-20 के दौरान प्राथमिक क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है ?

(a) पशुपालन

(b) वानिकी एवं लट्ठा बनाना

(c) खनन तथा उत्खनन

(d) इनमें से कोई नही

And.d

30. उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किस तिथि से "किसान प्रोत्साहन पेंशन योजना" प्रारम्भ की गयी ?

(a) 05 जून 2013

(b) 15 अगस्त 2014

(c) 07 अप्रैल 2016

(d) 18 मई 2016

Ans.b

31. उत्तराखण्ड राज्य की सबसे ऊँची चोटी है ?

(a) नन्दा देवी

(b) चौखँबा

(c) त्रिशूल

(d) नन्दाकोट

Ans.a

32. उत्तराखण्ड राज्य में, निम्नलिखित में से किस जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल सबसे अधिक है ?

(a) पिथौरागढ़

(b) उत्तरकाशी

(c) पौड़ी गढ़वाल

(d) टिहरी

Ans.a

33. अलकनन्दा की कौन सी सहायक नदी कर्ण प्रयाग में मिलती है ?

(a) भागीरथी

(b) पिण्डर

(c) मन्दाकिनी

(d) धौली गंगा

Ans.b

34. 2011 की जनगणना के आधार पर निम्नलिखित जिलों को जनसंख्या के आधार पर आरोही क्रम में लिखिए :

1. उत्तरकाशी

2. बागेश्वर

3. रूद्रप्रयाग

4. चम्पावत

(d) 2, 4, 3, 1

(a) 1, 2, 3, 4

(b) 3, 2, 4, 1

(c) 3, 4, 2, 1

Ans.c

36. उत्तराखण्ड में सर्वाधिक नगरीकृत जिला है :

(a) देहरादून

(b) नैनीताल

(c) हरिद्वार

(d) अल्मोड़ा

Ans.a

37. उत्तराखण्ड के जनमानस पर सर्वाधिक व्यापक प्रभाव किस सम्प्रदाय का पड़ा है ?

(a) वैष्णव संप्रदाय

(b) शैव और शाक्त संप्रदाय

(c) नाग संप्रदाय

(d) नाथ संप्रदाय

Ans.b

38. निम्नलिखित में से कौन सी एक लोकगाथा नहीं है ?

(a) हारूल

(b) जागर

(c) लाडी शाह 

(d) रमोला

Ans.a

39. निम्नलिखित में से किस जनपद में 'हिलजात्रा' लोक नाट्य का आयोजन होता है ?

(a) ऊधमसिंह नगर

(b) देहरादून

(c) पिथौरागढ़

(d) बागेश्वर

Ans.c

40. उत्तराखण्ड में निम्न स्थानों में से कहाँ दुर्योधन और कर्ण की पूजा की जाती है ?

(a) अल्मोड़ा

(b) चम्पावत

(c) नेटवाड़ (उत्तरकाशी)

(d) श्रीनगर

Ans.c

41. निम्न में से किस जाति की गणना हिमालय की प्रागैतिहासिक जातियों में नहीं की जाती है ?

(a) गंधर्व

(b) यक्ष

(c) किन्नर

(d) शक

Ans.d

42. तालेश्वर ताम्र पत्र में किस राजवंश एवं राजधानी का पता चलता है ?

(a) पँवार वंश और राजधानी श्रीनगर

(b) पौरव वंश और राजधानी ब्रह्मपुर

(c) चंद वंश और राजधानी अल्मोड़ा

(d) कत्यूरी वंश और राजधानी कार्तिकेयपुर

Ans.b

● तालेश्वर तम्रपत्र की खोज 1915 में अल्मोड़ा से बाई के गुप्ते द्वारा की गई।

43. निम्नलिखित में से ब्राह्मणों की कौन सी उपजाति स्थान के नाम पर आधारित नहीं है?

(a) जोशी

(b) छिमवाल

(c) कपोली

(d) सनवाल

Ans.a

44. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति उत्तराखण्ड से सम्बन्धित नहीं है ?

(a) जौनसारी

(b) थारू

(c) बुक्सा

(d) बैगा

Ans.d


Today Questions


Q. निम्नलिखित में से किस जनपद में 'हिलजात्रा' लोक नाट्य का आयोजन होता है ?

(a) ऊधमसिंह नगर

(b) देहरादून

(c) पिथौरागढ़

(d) बागेश्वर

Q. उत्तराखण्ड में सर्वाधिक नगरीकृत जिला है :

(a) देहरादून

(b) नैनीताल

(c) हरिद्वार

(d) अल्मोड़ा

Comments

शेखर said…
बहुत अच्छा प्रैक्टिस सैट है सर। एक सुझाव देना चाहूंगा कि प्रश्नों के उत्तर सैट के अंत मे देंगे तो प्रैक्टिस करने वाले बच्चों को उत्तर सोचने का टाइम मिलेगा और वो उत्तर सोचने के लिए बाध्य होंगे। प्रश्न के ठीक बाद उत्तर देने से उस पर नजर पड़ ही जाती है न चाहते हुए भी। बाकी आपके इस सराहनीय कार्य के लिए कोटिशः धन्यवाद और आभार। जय श्री राम।

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024