Uttarakhand Gk Practice Set 4

1. 1922 ई० में बैरिस्टर मुकन्दी लाल ने तुर्की के युवा तक आंदोलन से प्रभावित होकर किस मासिक समाचार-पत्र का प्रकाशन किया था ?

(a) पुरुषार्थ

(b) गढ़देश

(c) विशाल कीर्ति

(d) तरुण कुमाऊँ

Ans.d

नोट-: तरुण कुमाऊं पत्रिका का संपादन 1922 में बैरिस्टर मुकंदी लाल द्वारा लैंसडाउन से किया गया था।
● 1928 में गढ़ देश समाचार पत्र का प्रकाशन कोटद्वार 
● 1935 में हितैषी समाचार पत्र का संपादन राय बहादुर पातीराम ने लैंसडाउन से
● 1939 में कर्मभूमि का संपादन भक्त दर्शन व भैरव धूलिया द्वारा लैंसडाउन से 
● 1975 में गढ़गौरव समाचार पत्र का संपादन कोटद्वार में कुंवर सिंह द्वारा 
● राष्ट्रीय ज्वाला समाचार पत्र का दुगड्डा से प्रशासन हुआ 
● अंतर ज्वाला- दुगड्डा

2. टिहरी राज्य प्रजामंडल की स्थापना कब हुयी ?

(a) 22 जनवरी, 1939

(b) 23 जनवरी, 1939

(c) 24 जनवरी, 1939

(d) 25 जनवरी, 1939

Ans.b

नोट-: श्री देव सुमन के प्रयासों से 23 जनवरी 1939 को देहरादून में टिहरी राज्य प्रजामंडल की स्थापना की गई।
● गढ़देश सेवा संघ की स्थापना- दिल्ली में 1938 में
● जन्म 25 मई 1916 को टिहरी के जौल गांव में 
● मृत्यु 25 जुलाई 1944
● माता तारा देवी 
● पिता हरिराम बडोनी
● पत्नी विजयलक्ष्मी
● 21 फरवरी 1944 को राजद्रोह का मुकदमा
● 3 मई 1944 को आमरण अनशन शुरू
● 25 जुलाई 1944 को 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद मृत्यु

3. कत्यूरी काल में 'प्रभावतार' कौन थे ?

(a) राजनिवास से संबंधित अधिकारी

(b) कृषि से संबंधित अधिकारी

(c) मंदिर से संबंधित अधिकारी

(d) भूमि की नाप करने वाला अधिकारी

Ans.d

नोट-: ● प्रांत पाल- सीमाओं का रक्षक
● घटृपाल- गिरी द्वारों का रक्षक 
● वर्मपाल- व्यक्तियों पर निगरानी
● नरपति - नदी घाटों पर आगमन सुविधा एवं कर वसूली

4. किस वर्ष उत्तराखण्ड शासन ने जैविक कृषि अधिनियम पारित किया

(a) 2018 में

(b) 2019 में

(c) 2020 में

(d) 2021 में

Ans.b

5. महिम वर्मा (उत्तराखण्ड) का संबंध किससे है ?

(a) छायांकन

(b) पर्वतारोहण

(c) क्रिकेट

(d) औषधीय शोध

Ans.b

★ क्रिकेट के अन्य खिलाड़ी
● तारा रावत पौड़ी गढ़वाल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 
● आशीष सिंह नेगी भारत के दृष्टिहीन क्रिकेटर 
● ऋषभ पंत रुड़की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 
● एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम अल्मोड़ा 
● मनीष पांडे नैनीताल 
● उन्मुक्त चंद पिथौरागढ़ 
● रजत भाटिया 
● महेंद्र सिंह धोनी लवली गांव अल्मोड़ा 
● मानसी जोशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

6. उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अपना पंचायती राज अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया ?

(a) 1992 में

(b) 1993 में

(c) 2007 में

(d) 2016 में

Ans.d

नोट- भारत में पंचायती राज का प्रारंभ 2 अक्टूबर 1959 राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गांव से 
● पंचायती राज का उल्लेख अनुच्छेद 243 (क) से (ण) 
● 73वां संविधान संशोधन 1993 के तहत पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा 
● 11वीं अनुसूची तथा भाग 9 में उल्लेख 
● पंचायती राज व्यवस्था में कुल विषय 29
● 24 अप्रैल 1994 को पंचायती राज को संवैधानिक निकाय के रूप में लागू किया गया 
● जबकि उत्तराखंड में 4 अप्रैल 2016 को पंचायती राज अधिनियम अस्तित्व में आया।

7. नायक समाचार में सुधार हेतु किस वर्ष "नायक बालिका रक्षा' कानून पारित किया गया ?

(a) 1926 में

(b) 1927 में

(c) 1928में

(d) 1929 में

Ans.d

नोट- नायक सुधार समिति की स्थापना 1919 नैनीताल

8. 1917 ई० में कुमाऊँ परिषद के पहले अल्मोड़ा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?

(a) हर गोविन्द पंत

(b) ब्रदीदत्त पाण्डे

(c) जय दत्त जोशी

(d) गोविन्द बल्लभ पंत

Ans.c

नोट-: कुमाऊं परिषद की स्थापना-: 1916-26
कुल अधिवेशन-: 6 
● प्रथम अधिवेशन 23 दिसंबर 1917 
स्थान- अल्मोड़ा 
अध्यक्ष- जयदत्त जोशी 
● दूसरा अधिवेशन 24-25 दिसंबर 1918 
स्थान- हल्द्वानी 
अध्यक्ष- तारा दत्त गैरोला 
● तीसरा अधिवेशन 1919 
स्थान- कोटद्वार 
अध्यक्ष- बद्री दत्त जोशी 
● चौथ अधिवेशन 1920 
स्थान- काशीपुर 
अध्यक्ष- हरगोविंद पंत 
● पांचवा अधिवेशन 1923 
स्थान- टनकपुर 
अध्यक्ष- बद्रीदत्त पांडे 
● छठ अधिवेशन 1926 
स्थान- गनियातौली अल्मोड़ा रानीखेत 
अध्यक्ष- बैरिस्टर मुकंदी लाल

9. "कुटीर ज्योति योजना" सम्बन्धित है :

(a) जल से

(b) विद्युत से

(c) आँखों से

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.b

10. निम्न में से उत्तराखंड की कौन-सी महिला को भारतीय सेना में 2020 में मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया ? 

(a) विजया बर्थवाल

(b) हंसा मनराल

(c) स्मिता देवरानी

(d) हर्षवन्ती बिष्ट

Ans.C

नोट-● हर्षवंती बिष्ट प्रथम अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर्ता
● हंस मनराल प्रथम महिला द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता  
● विजया बर्थवाल उत्तराखंड विधानसभा की प्रथम महिला उपाध्यक्ष

11. निम्न में से भारत के किस प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से उत्तराखंड राज्य निर्माण की घोषणा की गयी थी ?

(a) एच.डी. देवगौड़ा

(b) पी.वी. नरसिम्हा राव

(c) वी.पी. सिंह

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.a

नोट-: 
● उत्तराखंड निर्माण के समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जबकि राष्ट्रपति के आर नारायण थे 
● उत्तराखंड राज्य विधेयक लोकसभा में 1 अगस्त 2000 को पारित हुआ जबकि राज्यसभा में 10 अगस्त 2000 को पारित हुआ 
● इस विधेयक पर राष्ट्रपति ने 28 अगस्त 2000 को स्वीकृति प्राप्त। 

12. उत्तराखंड के 'डोला-पालकी' आंदोलन से संबंधित व्यक्ति है -

(a) विजय जड़धारी

(b) श्री देव सुमन

(c) हरी प्रसाद टम्टा

(d) जयानंद भारती

Ans.d

नोट-: 1930

13. उत्तराखण्ड की निम्नलिखित में से किस तहसील ने 2001 से 2011 के दौरान दशकीय ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक दर्ज की

(a) थलीसैण

(b) भिकियासैण

(c) सतपूली

(d) धूमाकोट

Ans.b

नोट-: अल्मोड़ा जनपद में

14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है ?

(a) कफनी ग्लेशियर - बागेश्वर

(b) रालम ग्लेशियर-पिथौरागढ़

(c) नामिक ग्लेशियर-बागेश्वर

(d) खतलिंग ग्लेशियर-टिहरी

Ans.c

नोट- नामिक ग्लेशियर पिथौरागढ़ में स्थित है।
● सोना ग्लेशियर, बाल्टी ग्लेशियर, पोंटिंग ग्लेशियर, पांछू ग्लेशियर, रकम ग्लेशियर, हीरामणि ग्लेशियर, पिनौरा ग्लेशियर, लसार ग्लेशियर संकल्प ग्लेशियर सभी पिथौरागढ़ में स्थित है

15. कुणिन्द मुद्राएँ प्राप्त हुयी :

(a) थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)

(c) कत्यूर घाटी (कुमाऊँ)

(b) देवढुंगा (उत्तरकाशी)

(d) इन सभी स्थलों में

Ans.d

नोट-:
कुणिन्द वंश की तीन प्रकार की मुद्राएं प्राप्त हुई है-
1. अमोघभूति प्रकार की 
2. अल्मोड़ा प्रकार की
3. छत्रेश्वर प्रकार की

16. निम्न में से कौन 'मैती आंदोलन' के जनक है ?

(a) कल्याण सिंह रावत

(b) सुदंरलाल बहुगुणा

(c) गौरा देवी

(d) चण्डी प्रसाद भट्ट

Ans.a

नोट-: मैती आंदोलन 1996 में बेदानी बुग्याल से शुरू हुआ। इस आंदोलन के प्रवर्तक ग्वालदम इंटर कॉलेज के शिक्षक कल्याण सिंह रावत थे
● इस आंदोलन के तहत विवाह अवसर पर वर वधु पौधा रोपते हैं जिसकी रक्षा लड़की के मायके के वाले करते हैं। 
●इस आंदोलन को मूर्त रूप हिमालय वन्य जीव संस्थान द्वारा दिया गया।

17. उत्तराखंड में 'बेगार प्रथा' किन रूपों में पायी जाती थी ?

(a) कुली वर्दायश 

(b) कुली उतार 

(c) कुली बेगार 

(d) ये सभी

Ans.d

नोट-: 
● कुली उतार - अंग्रेजों का सामान उतरना
● कुली बेगार - उसे समान को ढोना 
● कुली बर्दाश्त- अंग्रेजों के खाने की व्यवस्था 

★ कुली बेगार के खिलाफ पहली बार 1903 में अल्मोड़ा के खत्याणी गांव मे आवाज उठाई गई।
और कुली बेगार को 1906 में इलाहाबाद में ले जाया गया और कुली बर्दायश को बंद कर दिया।
● कुली बेगार आंदोलन 13-14 जनवरी 1921 को सरयू नदी के तट पर बागेश्वर में हुआ जबकि कुली वेगार को पूर्ण रूप से 1923 में समाप्त किया गया।

18. उत्तराखंड क्रांति दल का गठन किस वर्ष किया गया ?

(a) 1972 में

(b) 1976 में

(c) 1979 में

(d) 1987 में

Ans.c

नोट-: आठ पर्वतीय जिलों को मिलाकर एक राज्य गठित करने के उद्देश्य से डॉक्टर देवीदत्त पंत की अध्यक्षता में मसूरी में 25 जुलाई 1979 को उत्तराखंड क्रांति दल का गठन किया गया।

19. उत्तराखंड की निम्नलिखित महिलाओं में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला कौन है ?

(a) गीता मनराल

(b) रीना धर्मस्कतु

(c) मधुमिता बिष्ट

(d) हंसा मनराल

Ans.d

20. किस गढ़वाल नरेश ने गुरु रामराय को आश्रय प्रदान किया ?

(a) बलभद्र शाह

(b) फतेहपति शाह

(c) महीपत शाह

(d) मान शाह

Ans.b

नोट-: फतेहशाह के शासनकाल में गुरु राम राय का देहरादून में आगमन हुआ इन्होंने गुरु राम राय को तीन गांव खुड़बुड़ा राजपुर और चामासारी गांव दान में दिए थे।

21. चन्द वंश के शासन काल में 'सीरती' था :

(a) आभूषण

(b) त्योहार

(c) हथियार

(d) भूमिकर

Ans.d


22. श्री देव सुमन का बलिदान दिवस मनाया जाता है ?

(a) 23 जुलाई

(b) 24 जुलाई

(c) 25 जुलाई

(d) 26 जुलाई

Ans.c

23. राइफलमैन गबर सिंह नेगी को किस युद्ध के लिए विक्टोरिया क्रॉस (मरणोपरान्त) प्रदान किया गया था ?

(a) ला बेसी

(c) मकोटकाई (वजीरिस्तान)

(b) न्यूवे चैपल

(d) फेस्टुबर्ट

Ans.b

24. मई 1938 ई० में श्रीनगर (गढ़वाल) में आयोजित राजनैतिक सम्मेलन में किसने भाग लिया ?

(a) श्री देव सुमन

(b) पं. जवाहर लाल नेहरू

(c) श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित

(d) इन सभी ने

Ans.d

25. अनासक्ति आश्रम (कौसानी) सम्बन्धित है

(a) जवाहर लाल नेहरू से

(b) गोविंद बल्लभ पंत से

(c) मोतिलाल नेहरू

(d) महात्मा गाँधी

Ans.d

नोट- अनशक्ति आश्रम बागेश्वर के कौसानी में स्थित है।
● यही गांधी जी ने अनासक्ति योग पुस्तक लिखी थी।
● कौसानी गोमती व गरुड़ नदी के संगम पर स्थित है।
● कौसानी का पुराना नाम बलना
● कौसानी के संस्थापक रैम्जे
● कौसानी को कुमाऊं का कहना भी कहा जाता है।

26. 'मरोज' क्या है ?

(a) एक हथियार

(c) एक जनजातीय त्योहार

(b) एक सिक्का

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans.c

27. उत्तराखंड में 'देव भूमि सॉफ्वेयर' संबंधित है-

(a) सिंचाई से

(b) जैव प्रौद्योगिकी से

(c) भू-अभिलेखों से

(d) मापने की इकाई

Ans.c

नोट- 9 नवंबर 2006

28. उत्तराखंड के किस जनपद में 'धौली गंगा जल विद्युत परियोजना' स्थित है? 

(a) चम्पावत

(b) रुद्रप्रयाग

(c) टिहरी

(d) पिथौरागढ़

Ans.d

नोट-: पूर्वी धौली गंगा उत्तराखंड की सबसे लंबी नदी काली की सहायक है।

Today Questions

उत्तराखंड में 'बेगार प्रथा' किन रूपों में पायी जाती थी ?

(a) कुली वर्दायश 

(b) कुली उतार 

(c) कुली बेगार 

(d) ये सभी

अनासक्ति आश्रम (कौसानी) सम्बन्धित है

(a) जवाहर लाल नेहरू से

(b) गोविंद बल्लभ पंत से

(c) मोतिलाल नेहरू

(d) महात्मा गाँधी

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024