March 2024 Uttarakhand Current Affairs

1. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी "अंकिता ध्यानी" को निर्वाचन आयोग द्वारा ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया यह उत्तराखंड के किस जिले की निवासी है?

A. देहरादून
B. नैनीताल
C. पौड़ी गढ़वाल 
D. हरिद्वार 

Ans.c

2. हाल ही में प्रधानमंत्री ने "पीयूष पुरोहित" को "नैनो क्रिएटर अवार्ड" से सम्मानित किया इनका संबंध उत्तराखंड के किस जनपद से है?

A. चमोली 
B. पिथौरागढ़ 
C. उत्तरकाशी
D. रुद्रप्रयाग 

Ans. A

● हाल ही में दिल्ली में आयोजित नेशनल क्रिएटर अवार्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कंटेंट क्रिएटर को सम्मानित किया गया 
● पीयूष पुरोहित यह अपने कंटेंट के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति लोक कला परंपराओं को दिखाते हैं

3. हाल ही में उत्तराखंड के कितने साहित्यकारों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. पांच साहित्यकारों को
B. सात साहित्यकारों को
C. आठ साहित्यकारों को
D. दस साहित्यकारों को 

Ans. D

● वर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड के 10 साहित्यकारों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया 
• उत्तराखंड गौरव सम्मान में   एक लाख की राशि दी जाती है 
● यह सम्मान उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा दिया जाता है
● इस सम्मान की शुरुआत 2021 में की गई और पहली बार पांच व्यक्तियों को दिया गया

4. हाल ही में उत्तराखंड में किसे "संगीत नाटक अकादमी सम्मान" से सम्मानित किया?

A. पीयूष पुरोहित
B. जहुर आलम 
C. नरेंद्र सिंह नेगी 
D. हेमंत बिष्ट 

 Ans.b 

● यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2022 और 23 के लिए विभिन्न क्षेत्रों के कुल 94 कलाकारों को प्रदान किया गया

5. उत्तराखंड में "हिमालय कल्चर सेंटर" का आयोजन कहां किया गया है?

A. हरिद्वार
B. देहरादून
C. नैनीताल 
D. अल्मोड़ा 

Ans.b

● इसका उद्घाटन देहरादून राज्यपाल द्वारा

● आयोजन 8 से 10 मार्च को किया गया

6. हाल ही में "हिंदी साहित्य भारती संस्था" का तीन दिवसीय वैचारिक आयोजन दिल्ली में किया गया, इस कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किसके द्वारा किया गया है?
A. मंजू पांडे 
B. राधा जोशी
C. रितु भंडारी
D. रितु खंडूरी

Ans.a

● यह उत्तराखंड की शिक्षा का और साहित्यकार हैं इन्हें 2023 में तीलू रोतैली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

7. उत्तराखंड में UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी ने जन संवाद कहां से शुरू किया था?

A. मुनस्यारी
B. माणा गांव
C. कलाप गावं
D. प्रेमनगर

Ans.b

8. हाल ही में किसे केदार पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया?

A. कल्याण सिंह रावत 

B. वीरेंद्र दत्त 

C. मनोज तिवारी 

D. सत्येंद्र भंडारी 

E. उपयुक्त सभी

Ans.E 

नोट-: यह पुरस्कार 2014 से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रदान किया जाता है।

9. मोनाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उत्तराखंड गौरव सम्मान से किसे सम्मनित किया गया है?

A. प्रो. इला साह

B. डॉ. ललित चंद्र

C. इंद्र मोहन पं

D. डा. कुसुमलता

Ans. प्रो. इला साह

नोट

● अल्मोड़ा के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इला शाह को मोनाल वेलफेयर सोसायटी की और से उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मनित किया गया है।

● रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

● मोनाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में शिक्षा, कला, समाज व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया जाता है।

● इस बार उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही 40 महिलाओं को सम्मान दिया गया।

10. जनरल बिपिन रावत की मूर्ति और पार्क का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?

A. देहरादून

B. पौड़ी

C. पिथौरागढ़

D. चमोली

Ans. पौड़ी

● उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के तल्ला बनास गांव में देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं 80 फीट तिरंगा झंडा एवं पार्क का उद्घाटन किया गया है।

● जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं पार्क का उद्घाटन रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं जनरल बिपिन रावत की बेटी तारिणी रावत ने किया।

● इस इको पार्क को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की थीम पर बनाया गया है।

11. लखनऊ में आयोजित 22वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

A.1

B.2

C. 3

D.4

Ans-C

12. House of Himalayas के E Commerce Portal को किसके द्वारा Launch किया गया है?

A. गणेश जोशी

B. रेखा आर्य

C. पुष्कर सिंह धामी

D. अजय भट्ट

Ans.C

● मुख्यमंत्री pushkardhami ने सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल (E-Commerce Portal) का शुभारंभ किया।

● वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को लांच किया था।

● यह उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है।

13. यूथ बॉक्सिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक निम्न में से किसने हासिल किया है?

A. निकिता चंद

B. ब्रिजेश टम्टा

C. A व B दोनों

D. हिमेश भट्ट

Ans- C

● मोंटेनेग्रो की राजधानी बुडया में पांच से 10 मार्च तक हुई यूथ विश्व कप में पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद और ब्रिजेश टम्टा ने स्वर्ण पदक जीता है।

● प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन लुधियाना में 16 और 17 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

14. स्वतंत्रता के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

A. आंध्रप्रदेश

B. उत्तराखंड

C. असम

D. उत्तरप्रदेश

Ans. b

● 13 मार्च 2024 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 201 के तहत उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को अपनी सहमति दे दी है।

● उत्तराखंड विधान सभा ने 07 फरवरी 2024 को विधेयक पारित किया।

● विधेयक के कानून बनने के साथ, उत्तराखंड स्वतंत्रता के बाद यूसीसी को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया।

● हालाँकि, उत्तराखंड से पहले, गोवा समान समान नागरिक संहिता वाला पहला राज्य था। पुर्तगालियों ने 1867 में एक पुर्तगाली नागरिक संहिता लागू की और 1869 में पुर्तगाली राजा ने इसे गोवा सहित अपने विदेशी क्षेत्र में विस्तारित किया। यह कानून विवाह, तलाक, उत्तराधिकार आदि पर समान कानून प्रदान करता है।

15. हाल ही में उत्तराखंड का गृह सचिव किसे नियुक्त किया गया?

A. शैलेश बगौली

B. दिलीप जावलकर

C. अमीश तिवारी

D. आदित्य बढ़ोनी

Ans.b

16. हाल ही में उत्तराखंड में किसे आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया?

A. प्रोफेसर मधु थपलियाल

B. निकिता चंद

C. रेखा आर्य

D. इनमें से कोई नहीं

Ans.a

● पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. मधु थपलियाल को आउटस्टैंडिंग वुमन साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। 

● उन्हें यह अवार्ड हरियाणा के पानीपत स्थित गीता विश्वविद्यालय में पादप विज्ञान शोधकर्ता राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।


17.पौड़ी गढ़वाल में निर्मित तारामंडल एवं पर्वतीय संग्रहालय का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई?

(A) महात्मा गांधी 

(B) CDS बिपिन रावत 

(C) अनिल चौहान

(D) पंडित गोविंद बल्लभ पंत

Ans.b

18. हाल ही में सुखबीर सिंह संधु को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया यह उत्तराखंड में किस पद पर रह चुके हैं?

(A) राज्यपाल 

(B) मुख्य सचिव

(C) मुख्य चुनाव आयुक्त

(D) सूचना आयुक्त

Ans.b

19. हाल ही में किसे "राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण" के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया?

(A) पुष्पक ज्योति

(B) वाई एस थपलियाल 

(C) राधा रतूड़ी 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans.a

20. हाल ही में किसे उत्तराखंड "चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड" का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

(A) पुष्पक ज्योति

(B) वाई एस थपलियाल 

(C) राधा रतूड़ी 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans.b

21. उत्तराखंड में इसरो का नोडल सेंटर कहाँ बनाया जा रहा है?

A. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की

B. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

C. वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी

D. ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय

Ans.c


Today questions

1. House of Himalayas के E Commerce Portal को किसके द्वारा Launch किया गया है?

A. गणेश जोशी

B. रेखा आर्य

C. पुष्कर सिंह धामी

D. अजय भट्ट


2.पौड़ी गढ़वाल में निर्मित तारामंडल एवं पर्वतीय संग्रहालय का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई?

(A) महात्मा गांधी 

(B) CDS बिपिन रावत 

(C) अनिल चौहान

(D) पंडित गोविंद बल्लभ पंत 

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024