उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 9
1. उत्तराखण्ड राज्य में नृत्य की किस कला शैली में तलवार का प्रयोग किया जाता है ?
(a) छोलिया नृत्य
(b) लंगवीर नृत्य
(c) पांडव नृत्य
(d) बरदा नाती नृत्य
Ans.a
2. कुमाऊँ के किस अंग्रेज कमिश्नर के लिए कहा गया, "न वकील, न अपील न दलील।"?
(a) ई० गार्डनर
(b) जार्ज थॉमस लुशिंगटन
(c) हेनरी रैमजे
(d) जार्ज विलियम ट्रेल
Ans.d
● कुमाऊं का वास्तविक कमिश्नर ट्रेल को कहा जाता है।
● कमिश्नर ट्रेल के द्वारा 1816 में गढ़वाल का पहला भूमि बंदोबस्त कराया गया
● कमिश्नर ट्रेल ने 1823 में एक भूमि बंदोबस्त कराया जिसे 80 साल बंदोबस्त कहा जाता है।
● ट्रेल के द्वारा ही 1819 में पटवारी व्यवस्था को लागू किया गया और 1819 में 9 पटवारी नियुक्त किए गए।
● 1816 में अल्मोड़ा जेल तथा 1821 में पौड़ी जेल की स्थापना की
3. उत्तराखण्ड में 'कण्डवा' है:
(a) त्योहार
(b) औजार
(c) आभूषण
(d) नृत्य शैली
Ans. C
4. "कुमाऊँ भाभर खेतिहर न्यास निधि" की स्थापना की गयी :
(a) 1906 ई० में
(b) 1910 ई० में
(c) 1918 ई० में
(d) 1925 ई० में
Ans.a
5. उत्तराखण्ड क्षेत्र से 'सती प्रथा' कब समाप्त की गयी ?
(a) 1829 ई० में
(b) 1830 ई० में
(c) 1825 ई० में
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
6. महाभारत में उत्तराखण्ड का वर्णन किस रूप में हुआ है ?
(a) अर्थकुरु
(b) विभक्तिकुरु
(c) उत्तरकुरु
(d) नागकुरु
Ans.b
7. निम्नांकित में से कौन सा नाटक राजा 'रुद्रचंद' द्वारा रचित है ?
(a) अरुणिमा रागोदय
(b) ऊषा रागोदय
(c) विहान रागोदय
(d) विहाग रागोदय
Ans.b
● रूद्राचंद ने सामाजिक व्यवस्था सुधार के लिए त्रिवेणिक धर्म निर्णय नामक पुस्तक लिखवाई
● इसने राज्य के कुछ युवाओं को संस्कृत अध्ययन के लिए कश्मीर व काशी भेजा
● इसकी पक्षी आखेट पर आधारित पुस्तक शैयनिक शास्त्र है
8. अंग्रेजों ने 'कम्पैनियन ऑफ इण्डिया' की उपाधि दी थी ?
(a) भवानीशाह को
(b) प्रतापशाह को
(c) कीर्तिशाह को
(d) नरेन्द्रशाह को
Ans.c
● कीर्ति शाह को यह उपाधि अंग्रेजों द्वारा 1898 में प्रदान की गई।
● कीर्ति शाह की संरक्षिका महारानी गुलरिया थी
● इसका कार्यकाल 1886 से 1913 तक रहा
● इसे 1901 में नाइट कमांडर की उपाधि भी दी गई
● दिल्ली दरबार 1903 में कीर्ति शाह को सर या KCSI की उपाधि भी दी गई
● इसे गढ़वाल का अकबर भी कहा जाता है
● कीर्ति नगर की स्थापना 1894
● टिहरी घंटाघर का निर्माण 1897 ऊंचाई 110 मी
● 1910 में टिहरी में किसानों के कल्याण के लिए कृषि बैंक की स्थापना की गई।
9. देहरादून से 'गढ़वाली' नामक पत्र प्रकाशित होना प्रारम्भ हुआ:
(a) 1903 ई० में
(b) 1905 ई० में
(c) 1907 ई० में
(d) 1909 ई० में
Ans.b
● 6 मई 1905 को विश्वम्भर दत्त चंदोला के द्वारा इसका संपादन देहरादून से किया गया।
● भाषा- गढ़वाली
● इस अखबार का रजिस्ट्रेशन नंबर 304 था
10. वारुणी पंचकोसी यात्रा होती है:
(a) जनपद चमोली में
(b) जनपद रुद्रप्रयाग में
(c) जनपद उत्तरकाशी में
(d) जनपद बागेश्वर में
Ans.c
● वरुणी पंचकोश यात्रा श्रावण मास में होती है यह यात्रा भागीरथी वह वरुणा नदी के संगम से शुरू होकर 15 किलोमीटर की यात्रा है।
11 . उत्तराखण्ड में "मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना" शुरु की जा रही है:
(a) नाबालिग बालिकाओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रशिक्षण और पोषण प्रदान करने के लिए
(b) 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने के लिए
(c) बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए
(d) बालिकाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा के लिए
Ans.b
12. ई०टी० एटकिन्सन द्वारा सम्पादित हिमालय क्षेत्रों का गजेटियर प्रकाशित हुआ:
(a) 1880 ई० में
(b) 1882 ई० में
(c) 1884 ई० में
(d) 1886 ई० में
Ans.b
● देहरादून गजेटियर्स एच जी वॉल्टन 1911
● ब्रिटिश गढ़वाल गजेटियर्स एच जी वॉल्टन 1910
●अल्मोड़ा गजेटियर्स एच जी वॉल्टन 1928
13. कुमाऊँ के चौथे कमिश्नर थे :
(a) हेनरी रैमजे
(b) जी०टी० लुशिंगटन
(c) जॉन हैलेट
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
● एक्ट 10 के अधीन बनने वाला पहला कमिश्नर लुशिंगटन था। (1838-48)
14. उत्तराखण्ड में कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गयी :
(a) 1970 ई० में
(b) 1971 ई० में
(c) 1972 ई० में
(d) 1973 ई० में
Ans. C
● केदारनाथ वन्य जीव विहार की स्थापना 1972 में की गई।
15. उत्तरांचल राज्य का प्रथम बजट प्रस्तुत किया गया था ?
(a) बी०सी० खण्डूरी द्वारा
(b) प्रकाश पंत द्वारा
(c) डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक' द्वारा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. C
● रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा 2001 में उत्तराखंड अंतरिम विधानसभा में पहला बजट पेश किया गया जबकि पहली निर्वाचित विधानसभा में पहला बजट नारायण दत्त तिवारी ने पेश किया।
● वर्तमान में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल है
16. 'गुलदस्त तवारीख-इ-कोह टिहरी गढ़वाल' नामक पुस्तक के लेखक है
(a) मुकंदी लाल
(b) प्रताप शाह
(c) मियां प्रेम सिंह
(d) श्यामशाह
Ans.c
17. 1923 ई० में टिहरी रियासत में राज्य प्रतिनिधि सभा' की स्थापना की थी
(a) सुदर्शनशाह ने
(b) मानवेन्द्रशाह ने
(c) नरेन्द्रशाह ने
(d) कीर्तिशाह ने
Ans.c
● नरेंद्र शाह 1913 ई से 1946 ई तक गाद्दी पर बैठा
इसकी संरक्षिका राजमाता नेपोलिया थी
● 1921 में नरेंद्र नगर की स्थापना की और 1925 में इसे अपनी राजधानी बनाया
● नरेंद्र शाह के द्वारा 1924 में डोरी पैमाइश पर आधारित भूमि बंदोबस्त कराया गया।
18. केदारनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) सम्बन्धित होते हैं:
(a) मैसूर के जांगम सम्प्रदाय से
(b) तमिलनाडु के जांगम सम्प्रदाय से
(c) बंगाल के जांगम सम्प्रदाय से
(d) उडीसा के जांगम सम्प्रदाय से
Ans.a
● केदारनाथ के पुजारी का निवास स्थान ऊखीमठ है
● बद्रीनाथ मंदिर में रावल पुजारी द्वारा पूजा की जाती है। रावल शंकराचार्य के वंशज हैं। राबल केरल के नम्बुदरी संप्रदाय के ब्राह्मण हैं।
19. किस पर्व को हवेन संग ने 'मोक्ष पर्व' कहा है ?
(a) नन्दा देवी पर्व को
(b) श्रावणी पर्व को
(c) सोमनाथ पर्व को
(d) कुम्भ पर्व को
Ans.d
● कुंभ मेले को 7 दिसंबर 2017 को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया.
20. श्री गुरु राम राय को किस राजा ने अपने राज्य में आश्रय दिया ?
(a) फतेहपतिशाह
(b) अजय पाल
(c) मानशाह
(d) उपेन्द्रशाह
Ans.a
● फतेहशाह ने गुरुद्वारा की आय हेतु खुड़बुड़ा, चमासारी, राजपुर गांव भी दान में दिए।
22. निम्न में से कौन-सा/से किला/किले अल्मोड़ा में चन्द शासकों द्वारा निर्मित किया गया/किए गए ?
(a) लालमण्डी किला
(b) मल्ला महल किला
(c) खगमरा किला
(d) उपर्युक्त सभी
Ans. d
● खगमरा किला- राजा भीष्म चंद
● लालमण्डी किला- कल्याण चंद
23. 'गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड' की स्थापना 1941 ई० में हुयी थी
(a) पौड़ी में
(b) देहरादून में
(c) कोटद्वार में
(d) कर्णप्रयाग में
Ans.c
● जबकि कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की स्थापना 1939 में की गई।
24. निम्न में से कौन-सा दर्रा उत्तरकाशी और तिब्बत को जोड़ता है ?
(a) ट्रेल पास
(b) मूलिंग ला
(c) लिपुलेख
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
● थांगला दर्रा, मुलिंगला दर्रा, सागचोकला दर्रा, नेलंग दर्रा ( नेलंग घाटी को उत्तराखंड का लद्दाख व पहाड़ का रेगिस्तान भी कहा जाता है)
● ट्रेलपास दर्रा बागेश्वर व पिथौरागढ़ के बीच स्थित है इसकी खोज 1830 में की गई थी।
● लिपुलेख दर्रा पिथौरागढ़ व चीन को जोड़ता है
25. निम्न में से कौन-सी नदी गर्म जल स्रोत से उद्गमित होती है ?
(a) भिलंगना
(b) नन्दाकिनी
(c) धौली गंगा (पूर्वी)
(d) यमुना
Ana.d
● महान हिमालय के बंदर पूछ पर्वत के यमुनोत्री कांठा हिमनद से यमुना नदी निकलती है जिससे कालिंदी नदी भी कहा जाता है।
● यमुना नदी की लंबाई राज्य में 136 किलोमीटर जबकि इलाहाबाद तक इसकी लंबाई 1384 किलोमीटर है
● यमुना की सहायक नदियां ऋषिगंगा, हनुमानगंगा, बनाड़ गाढ़, कमलगाढ़ खतनूगाढ़ बरनी गाड़, भद्रगाढ़, मुंगरागाढ़, गडोली गाड़।
26. उत्तराखण्ड में 'बीज बचाओ आन्दोलन' के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है:
(a) वंदना सिंह को
(b) विजय जड़धारी को
(c) शमशेर सिंह बिष्ट को
(d) समर पाल सिंह को
Ans.b
27. '36 रकम 32 कलम' राजस्व प्रणाली थी:
(a) चन्द शासन काल में
(b) कत्यूर शासन काल में
(c) गोरखा शासन काल में
(d) पंवार शासन काल में
Ans.a
● चंदकाल की 36 रकम 32 कलाम राजस्व प्रणाली का उन्मूलन गोरखों के द्वारा किया गया।
28. अक्टूबर, 2007 ई० से जून, 2009 ई० तक उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल थे:
(a) सुदर्शन अग्रवाल
(b) मारग्रेट अल्वा
(c) अज़ीज कुरैशी
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. d
● अक्टूबर 2007 से जून 2009 ई तक उत्तराखंड के राज्यपाल व जोशी रहे।
● पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला
● दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल सबसे लंबा कार्यकाल (8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक)
● तीसरी राज्यपाल बीएल जोशी
● चौथ राज्यपाल माग्रेट अल्वा
● पांचवी राज्यपाल डॉक्टर अजीज कुरैशी
● सातवें राज्यपाल डॉक्टर कृष्णकांत पाल
● सातवें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
● आठवी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
29. नैनीताल जनपद को दो जनपदों में विभक्त किया गया:
(a) सन् 1997 ई० में
(b) सन् 1993 ई० में
(c) सन् 1999 ई० में
(d) सन् 1995ई० में
Ans.d
● 30 सितंबर 1995 को उधम सिंह नगर की स्थापना हुई जबकि नैनीताल जनपद की स्थापना 1891 में की गई।
30. उत्तराखण्ड के किस जनपद में सर्वाधिक ग्राम पंचायत है ?
(a) टिहरी गढ़वाल में
(b) पौड़ी गढ़वाल में
(c) अल्मोड़ा में
(d) पिथौरागढ़ में
Ans.b
31. उत्तराखण्ड में सूचना प्रौद्योगिकी जैव प्रौद्योगिकी (आई०टी०बी०टी०) पार्क स्थापित किया गया है:
(a) सहस्रधारा में
(b) पन्तनगर में
(c) हरिद्वार में
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
32. टिहरी गढ़वाल में नवनिर्मित डोबरा चांठी पुल की लम्बाई है:
(a) 1.965 किलोमीटर
(b) 1.948 किलोमीटर
(c) 2.230 किलोमीटर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.d
● पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें से 440 मीटर झूला पुल है वहीं 260 मीटर डोबरा साइड और 25 मीटर का एप्रोच पुल चांठी की तरफ बनाया गया है।
● इसका उद्घाटन 8 नवंबर 2020 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
33. 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' से सम्मानित होने वाली उत्तराखण्ड की प्रथम महिला है:
(a) सुशीला डोभाल
(b) हिमानी शिवपुरी
(c) डॉ० हर्षवन्ती बिष्ट
(d) हंसा मनराल
Ans.
● हंसा मनराल पिथौरागढ़ निवासी प्रथम भारोतोलक महिला खिलाड़ी हैं जिन्हें 2001 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
● राज्य की प्रथम महिला देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता रेनू कोहली 2015
● राज्य की प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता हर्षवंती बिष्ट
● राज्य की प्रथम महिला कुलपति सुशीला डोभाल
34. उत्तराखण्ड राज्य की निम्नलिखित प्रमुख नदियों का उनकी लम्बाई के अनुसार बढ़ता हुआ क्रम होगा:
1. कोसी 2. काली 3. भागीरथी 4. अलकनन्दा
(a) 1, 4, 3, 2
(b) 3, 2, 1, 4
(c) 1, 2, 3, 4
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
●कोसी नदी का उद्गम कौसानी के धारपानी धार से हुआ है जो अल्मोड़ा नैनीताल व उधम सिंह नगर में 168 किलोमीटर तक ।
● भागीरथी नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद के गोमुख नामक स्थान से हुआ है जिसकी कुल लंबाई 205 किलोमीटर है।
● अलकनंदा का उद्गम सतोपंथ शिखर के अलकापुरी बांक हिमनद से हुआ है जिसकी कुल लंबाई 195 किलोमीटर है।
● काली नदी का उद्गम पिथौरागढ़ के कालापानी व्यास आश्रम नामक स्थान से हुआ है जिसकी कुल लंबाई 252 किलोमीटर है।
Today Questions
1. केदारनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) सम्बन्धित होते हैं:
(a) मैसूर के जांगम सम्प्रदाय से
(b) तमिलनाडु के जांगम सम्प्रदाय से
(c) बंगाल के जांगम सम्प्रदाय से
(d) उडीसा के जांगम सम्प्रदाय से
2. उत्तराखण्ड के किस जनपद में सर्वाधिक ग्राम पंचायत है ?
(a) टिहरी गढ़वाल में
(b) पौड़ी गढ़वाल में
(c) अल्मोड़ा में
(d) पिथौरागढ़ में
Comments