उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 8
1. 'भारत रत्न' से सम्मानित उत्तराखण्ड की एकमात्र विभूति का नाम बताइए
(a) भीमसेन जोशी
(b) जनरल बी.सी. जोशी
(c) गोविन्दबल्लभ पंत
(d) एच.एन. बहुगुणा
Ans.c
● जन्म 10 सितंबर 1887 अल्मोड़ा खुंट ग्राम
● हिमालय पुत्र - जवाहरलाल नेहरू द्वारा
● उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 1946 से 1954 तक
● भारत रत्न 1957 में
● काशीपुर में प्रेम सभा की स्थापना 1914
● अल्मोड़ा में हैप्पी क्लब की स्थापना 1903
2. 'टिहरी' रियासत का भारतीय संघ में विलीनीकरण वर्ष में हुआ ।
(a) 1920
(b) 1932
(c) 1949
(d) 2000
Ans.c
● 1 अगस्त 1949 को टिहरी रियासत को उत्तर प्रदेश का 50 वां जिला बनाया गया।
● टिहरी नगर की स्थापना 28 दिसंबर 1815 सुदर्शन शाह द्वारा
● भागीरथी व भिलंगना नदी के संगम पर पुराना टिहरी बसा हुआ था पुराना टिहरी 29 अक्टूबर 2005 में टिहरी डैम में विलीन हो गया।
● वर्तमान नई टिहरी को बुराड़ी गांव में बसाया गया है।
● राशि- सिंह
3. उत्तराखण्ड की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?
(a) कोसी
(b) काली
(c) भागीरथी
(d) सरयू
Ans.b
● काली नदी राज्य की सबसे पूर्वी नदी है इसका उद्गम लिपुलेख के पास काला पानी नामक स्थान से हुआ है।
● स्कंदपुराण में इसे श्यामा नदी कहा गया।
● लंबाई 252 किलोमीटर
● काली नदी में मिलने वाली अंतिम नदी लधिया नदी है।
4. 'रम्माण' को किस वर्ष विश्व विरासत घोषित किया गया ?
(a) 2009
(b) 2011
(c) 2008
(d) 2012
Ans.a
5. 'गणिका नाटक' के लेखक कौन थे ?
(a) मौलाराम
(b) ज्वालाराम
(c) शिवराम
(d) मंगतराम
Ans.a
● मोलाराम तोमर गढ़वाली शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
● जिनका जन्म 1743 ईस्वी में श्रीनगर में हुआ
● इन्हें प्रदीपशाह, ललित शाह, जयकृत शाह, प्रद्युम्न शाह और सुदर्शन शाह का संरक्षण प्राप्त था।
● मोलाराम की चित्रशाला श्रीनगर में थी।
● गढ़ राजवंश (ब्रजभाषा), श्रीनगर दुर्दशा, मन्मथ सागर, ऋतु वर्णन, रुक्मणी-मंगल, गढ़ गीता संग्राम
● मयंक मुखी चित्र प्रौढ़ काव व मोरप्रिया चित्र मोलाराम का प्रारंभिक अवस्था का चित्र है।
6. अवतार सिंह पंवार प्रसिद्ध हैं एक ..............के रूप में ।
(a) कवि
(b) मूर्तिकार
(c) राजनेता
(d) लोकगायक
Ans.b
7. नागेन्द्र सकलानी किस तिथि को शहीद हुए थे ?
(a) 6 सितम्बर, 1932
(b) 9 जून, 1930
(c) 11 जनवरी, 1948
(d) 23 अप्रैल, 1930
Ans.c
● 11 जनवरी 1948 को हुए कीर्ति नगर आंदोलन में नागेंद्र सकलानी और भोलू राम दो व्यक्ति शहीद हुए थे
8. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहने वाले उत्तराखण्ड के प्रथम न्यायविद कौन थे ?
(a) न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया
(b) न्यायमूर्ति एम.एम. घिल्डियाल
(c) न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चन्द्र पंत
(d) न्यायमूर्ति वी. के. बिष्ट
Ans.c
9. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने सबसे पहले किस नदी को जीवित प्राणी का दर्जा दिया है ?
(a) यमुना
(b) गंगा
(c) काली नदी
(d) पिण्डर
Ans.b
● गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा 4 नवंबर 2008 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिया गया।
10. पुरोला में उत्खनित यज्ञ वेदिका स्थल पर किस वंश से सम्बन्धित ताँबे का सिक्का प्राप्त हुआ है ?
(a) कत्यूरी
(b) कुषाण
(c) पौरव वर्मन
(d) कुणिन्द
Ans.d
● पुरोला देवदुंगा से कुणिंद शासक अमोघभूति की यज्ञ वेदिका प्राप्त हुई थी।
11. उत्तराखण्ड में प्राप्त सबसे प्राचीन अभिलेख निम्नांकित में से कौन सा है
(a) बैजनाथ
(b) पलेठी
(c) कालसी
(d) पाण्डुकेश्वर
Ans.c
● अशोक ने एक अभिलेख अपने राज्य की उत्तरी सीमा पर 257 ईसवी पूर्व में कलसी (कालकूट) देहरादून टोंस और यमुना के संगम पर स्थापित कराया था
● राजा अशोक ने राज्य में हर स्थान पर मनुष्य एवं पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था और लोगों से हिंसा को त्याग ने तथा अहिंसा को अपनाने की बात भी कही है।
● कलसी अभिलेख में यहां के निवासियों के लिए पुलिंद तथा इस क्षेत्र के लिए अपरांत शब्द प्रयुक्त किया गया है।
12. उत्तराखण्ड के किस जनपद का भौगोलिक क्षेत्रफल सर्वाधिक है ?
a) उत्तरकाशी
(b) चमोली
(c) पिथौरागढ़
(d) देहरादून
Ans.b
● उत्तरकाशी 8016, चमोली 8030, पिथौरागढ़ 7090, देहरादून 3088
13. पुरस्कृत फिल्म 'देवभूमि' का निर्देशन किसने किया था ?
(a) गोरान पैस्केलेविच
(b) बेला नेगी
(c) शालिनी शाह
(d) तिग्मांशु धूलिया
Ans.a
14. उत्तराखण्ड में विकास खण्डों की संख्या है।
(a) 95
(b) 90
(c) 100
(d) 54
Ans.a
● सबसे ज्यादा पौड़ी गढ़वाल 15 विकासखंड
● सबसे कम बागेश्वर में रुद्रप्रयाग - 3-3
15. निम्नांकित में से कौन एक खिलाड़ी उत्तराखण्ड से नहीं हैं ?
(a) ललित उपाध्याय
(b) जसपाल राणा
(c) उन्मुक्त चन्द
(d) ऋषभ पंत
Ans.a
16. निम्न में से कौन सा वन्यजीव विहार हिम तेन्दुओं के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध है?
(a) सोना नदी वन्यजीव विहार
(b) बिनसर वन्यजीव विहार
(c) गोविन्द वन्यजीव विहार
(d) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
Ans.c
17. हेली नेशनल पार्क की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 1924
(b) 1930
(c) 1936
(d) 1951
Ans.c
● 1936 में हेली नेशनल पार्क की स्थापना हुई जबकि 1957 में इसका नाम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर गया इसका कुल क्षेत्रफल 520.82 वर्ग किलोमीटर है।
18. निम्नलिखित में से किस ताल में मानव कंकाल पाए गये हैं ?
(a) डोडी ताल
(b) रूपकुण्ड
(c) हेमकुण्ड
(d) नौकुचिया ताल
Ans.b
● रूपकुंड चमोली जनपद के विकासखंड देवाल में स्थित है
● यह झील समुद्र तल से 4780 मीटर की ऊंचाई पर त्रिशूल पर्वत की तलहटी में स्थित है
● इस झील से रूपगंगा जलधार निकलती है।
19. उत्तराखण्ड में 'वन राजी' जनजाति किस जनपद में निवास करती है
(a) चम्पावत
(b) पिथौरागढ़
(c) बागेश्वर
(d) उत्तरकाशी
Ans.b
20. 'रम्माण' किस वर्ष नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखण्ड की झाँकी का हिस्सा रही ?
(a) 2016
(b) 2011
(c) 2008
(d) 2012
Ans.a
21. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे लम्बा हिमनद कौन सा है ?
(a) मिलम
(b) सतोपंथ
(c) पिण्डारी
(d) गंगोत्री
Ans.d
● राज्य का सबसे बड़ा ग्लेशियर गंगोत्री ग्लेशियर है जो 30 किलोमीटर लंबा तथा 2 किलोमीटर चौड़ा है
● यह उत्तरकाशी जनपद में स्थित है
22. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान कहाँ स्थित है ?
(a) देहरादून
(b) चमोली
(c) उत्तरकाशी
(d) पिथौरागढ़
Ans.c
● नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना 14 नवंबर 1965 को उत्तरकाशी में हुई
● इसके प्रथम प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह थे।
23. निम्न में से कौन 'पुरुषार्थ' के सम्पादक थे ?
(a) बद्री दत्त पाण्डे
(b) गिरिजा दत्त नैथाणी
(c) सदानन्द कुकरेती
(d) देवी दत्त रतूड़ी
Ans.b
24. उत्तराखण्ड के उस जिले का नाम बताइए जहाँ कार्तिक स्वामी मन्दिर स्थित है ।
(a) उत्तरकाशी
(b) चमोली
(c) रूद्रप्रयाग
(d) अल्मोड़ा
Ans.c
25. 'होली हिमालय' पुस्तक के लेखक का नाम बताइये ।
(a) पातीराम
(b) ई. सेरमन ओकले
(c) सरला बहन
(d) जिम कॉर्बेट
Ans.b
26. कुमाऊँ का अन्तिम चन्द राजा कौन था ?
(a) मोहन चन्द
(b) महेन्द्र चन्द
(c) कल्याण चन्द
(d) प्रद्युम्न चन्द
Ans.b
27. गढ़वाल के उस शासक का नाम बताइए जो कि 'आदिनाथ' के नाम से जाना जाता था ।
(a) अजय पाल
(b) सहज पाल
(c) मान पाल
(d) श्याम पाल
Ans.a
28. देहरादून किस वर्ष रेलमार्ग से जुड़ा ?
(a) 1910
(b) 1900
(c) 1890
(d) 1885
Ans.b
● राज्य में पहली रेल 24 अप्रैल 1884 को काठगोदाम से रामपुर के मध्य चली
29. खत्तलिंग हिमानी किस नदी का उद्गम है ?
(a) मंदाकिनी
(b) नन्दाकिनी
(c) भिलंगना
(d) पिण्डर
Ans.c
● खतलिंग ग्लेशियर से भिलंगना नदी का उद्गम हुआ है इसकी प्रमुख सहायक नदी दूधगंगा, बालगंगा, मेदेगंगा व धर्म गंगा है।
30. उत्तराखण्ड से खड़ी बोली के पहले कवि कौन थे ?
(a) सुमित्रा नंदन पंत
(b) पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल
(c) लोकरत्न पंत गुमानी
(d) चन्द्र कुँवर बर्तवाल
Ans.c
● गुमानी पंत का जन्म 1790 में काशीपुर में हुआ इनका पूरा नाम लोकनाथ या लोकरत्न पंत था
● जॉर्ज गिर्येसन ने इन्हें कुमाऊं का प्राचीन कवि माना है।
● गुमानी पंत टिहरी नरेश सुदर्शन शाह के दरबार में भी रहते थे।
31. शिव प्रसाद डबराल 'चारण' जाने जाते हैं एक........ के रूप में।
(a) राजनेता
(b) इतिहासकार
(c) चित्रकार
(d) समाज सेवी
Ans.b
● इनका जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था
● इन्हें घुमक्कड़ शोक के कारण इनसाइक्लोपीडिया आफ उत्तराखंड कहां जाता है।
● दुगड्डा स्थित अपने घर पर उत्तराखंड विद्या भवन पुस्तकालय खोला है और दुगड्डा ही शिवप्रसाद डबराल की कर्मस्थली थी।
● इनकी प्रमुख रचनाएं उत्तराखंड का इतिहास 12 भागों में, गोरा बादल, गढ़वाली मेघदूत, उत्तराखंड के अभिलेख व मुद्रा।
32. उत्तराखण्ड में दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है ?
(a) त्रिशूल
(b) कामेट
(c) चौखम्बा
(d) पंचाचूली
Ans.b
● राज्य की सबसे ऊंची चोटी पश्चिमी नंदादेवी 7817 मी
● दूसरी सबसे ऊंची चोटी कमेंट 7756 मी
● त्रिशूल 7120 मी
● चौखंबा 7138 मी
Today question
1. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान कहाँ स्थित है ?
(a) देहरादून
(b) चमोली
(c) उत्तरकाशी
(d) पिथौरागढ़
2. निम्नलिखित में से किस ताल में मानव कंकाल पाए गये हैं ?
(a) डोडी ताल
(b) रूपकुण्ड
(c) हेमकुण्ड
(d) नौकुचिया ताल
Comments