उत्तराखंड वीकली करंट अफेयर्स 24 से 31 मार्च 2024
1. म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नामित किया गया है?
(a) अभय ठाकुर(b) अभिषेक सक्सेना
(c) दीपक सिन्हा
(d) सैयद अकबरूद्दीन
(a) अभय ठाकुर
अनुभवी राजनयिक अभय ठाकुर को हाल ही में म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. अभय ने पिछले साल भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान वार्ता का मार्गदर्शन करने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे.
2. उत्तराखंड में इसरो का नोडल सेंटर कहाँ बनाया जा रहा है?
A. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की
B. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
C. वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी
D. ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय
Ans.c
वीर माधव सिंह भंडारी देहरादून में स्थित है जिसकी स्थापना 2005 में की गई थी
3. हाल ही में जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ की 148वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
(a) हरिवंश नारायण सिंह
(b) राजनाथ सिंह
(c) वेंकैया नायडू
(d) आर के सिन्हा
(a) हरिवंश नारायण सिंह
राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ, आईपीयू की 148वीं बैठक में भाग लिया उन्होंने भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. अंतर-संसदीय संघ राष्ट्रीय संसदों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है इसकी स्थापना 1889 में की गयी थी.
4. हाल ही में पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में 59 किग्रा युवा वर्ग में किसने गोल्ड मेडल जीता?
(a) अजय राठी
(b) अतुल कुमार
(c) विनय
(d) ऋषभ सिंह
(c) विनय
मिस्र में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के विनय ने 59 किग्रा युवा वर्ग में 120 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 18 वर्षीय एथलीट विनय उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले है.
5. उत्तराखंड में Essence of Women Hood कार्यक्रम में कितनी महिलाओं को सम्मानित किया गया है?
A.30
B.40
C.50
D.60
Ans.c
6 हाल ही में किसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
(a) राजीव कुमार शर्मा
(b) सदानंद वसंत दाते
(c) अजय आनंद
(d) अभिनव शर्मा
(b) सदानंद वसंत दाते
महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है. वहीं पीयूष आनंद को एनडीआरएफ महानिदेशक और राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.
7. दिव्यांगजनों के लिए चुनाव प्रक्रिया आसान बनाने के लिए कौन-सा ऐप लांच किया गया है?
(a) ‘दृष्टि’
(b) ‘शिखर’
(c) ‘सक्षम’
(d) ‘विश्वास’
(c) 'सक्षम'
निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में पहुंच और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए सक्षम ऐप लांच किया है. चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क विकलांगता वाले दिव्यांगजन घर से मतदान कर सकते हैं.
8 चंद्रयान -3 लैंडिंग साइट को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ मान्यता दे दी, इसका क्या नाम रखा गया था?
(a) 'अटल'
(b) 'शिव शक्ति'
(c) 'सार्थक'
(d) 'अभय'
(b) 'शिव शक्ति'
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने हाल ही में इसरो के चंद्रयान -3 लैंडिंग साइट के नाम 'शिव शक्ति' पॉइंट को मान्यता दे दी है. पीएम मोदी ने 26 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 लैंडिंग साइट को 'शिव शक्ति' नाम दिया था. गौरतलब है कि चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त 2023 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था. भारत, चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना था
9. सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
(a) चंडीगढ़
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) जयपुर
(a) चंडीगढ़
पांच दिवसीय सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सीआईएफएफ) का आयोजन 27 से 31 मार्च तक चंडीगढ़ में किया जायेगा. अभिनेता बोमन ईरानी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और कान्स विजेता फ्रांसीसी फिल्म द टेस्ट ऑफ थिंग्स को पहली फिल्म में रूप में प्रदर्शित किया जायेगा.
10. इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में दो स्वर्ण पदक किसने जीते?
(a) अश्मिता चालिहा
(b) नाहिद दिवेचा
(c) मालविका बंसोड़
(d) अपर्णा बालन
(b) नाहिद दिवेचा
महाराष्ट्र की नाहिद दिवेचा ने पंचकुला में इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं.
11. हाल ही में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया है?
(A) सनराइजर्स हैदराबाद
(B) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
(C) मुंबई इंडियंस
(D) गुजरात टाइटल्स
Ans.a
12. बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप का टाइटल किस टीम ने जीता?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) पंजाब
(c) हरियाणा
(d) केरल
(c) हरियाणा
हरियाणा ने बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में 19 पदकों की शानदार संयुक्त बढ़त के साथ बालक और बालिकाओं दोनों श्रेणियों में टीम खिताब जीता. दिल्ली और महाराष्ट्र क्रमशः 34 और 31 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.
13. हाल ही में किसने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली?
(a) ए.एम. खानविलकर
(b) अलोक सिन्हा
(c) रितु राज अवस्थी
(d) रविशंकर प्रसाद
(c) रितु राज अवस्थी
न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली. भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने उन्हें शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति रितु राज इससे पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके है. वहीं पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली.
14. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किस भारतीय को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया?
(a) मनमोहन झा
(b) सैयद अकबरुद्दीन
(c) कमल किशोर
(d) रामास्वामी अय्यर
(c) कमल किशोर
भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी कमल किशोर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है. 55 वर्षीय किशोर आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्याल!!य (यूएनडीआरआर) में सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे.
15. हाल ही में चर्चा में रहा पॉपोकैटेपेटल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
(a) जापान
(b) मेक्सिको
(c) इटली
(d) केन्या
(b) मेक्सिको
मेक्सिको के राष्ट्रीय आपदा निवारण केंद्र के अनुसार, पॉपोकैटेपेटल ज्वालामुखी (Popocatepetl volcano) में पिछले महीने कई बार विस्फोट हुए. पॉपोकैटेपेटल ज्वालामुखी देश की राजधानी से सिर्फ 50 मील की दूरी पर स्थित है. मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है.
16. हाल ही में ख़बरों में रहा बाल्टीमोर ब्रिज किस देश में है?
(a) फ्रांस
(b) चीन
(c) ब्राजील
(d) यूएसए
(d) यूएसए
हाल ही में यूएसए के मैरीलैंड के बाल्टीमोर (Baltimore) शहर में एक बड़ा हादसा हो गया जब सिंगापुर का एक बड़ा मालवाहक जहाज 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' (Francis Scott Key Bridge) से टकरा गया और पुल टूटकर पानी में गिर गया. यह ब्रिज बाल्टीमोर शहर में पटाप्सको नदी (Patapsco River) पर साल 1977 में बनाया गया था.
Today questions
1. हाल ही में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया है?
(A) सनराइजर्स हैदराबाद
(B) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
(C) मुंबई इंडियंस
(D) गुजरात टाइटल्स
2. चंद्रयान -3 लैंडिंग साइट को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ मान्यता दे दी, इसका क्या नाम रखा गया था?
(a) 'अटल'
(b) 'शिव शक्ति'
(c) 'सार्थक'
(d) 'अभय'
Comments