17-24 March Weekly Current Affairs 2024
पौड़ी गढ़वाल में निर्मित तारामंडल एवं पर्वतीय संग्रहालय का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई?
(A) महात्मा गांधी
(B) CDS बिपिन रावत
(C) अनिल चौहान
(D) पंडित गोविंद बल्लभ पंत
Ans.b
हाल ही में सुखबीर सिंह संधु को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया यह उत्तराखंड में किस पद पर रह चुके हैं?
(A) राज्यपाल
(B) मुख्य सचिव
(C) मुख्य चुनाव आयुक्त
(D) सूचना आयुक्त
Ans.b
हाल ही में किसे "राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण" के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया?
(A) पुष्पक ज्योति
(B) वाई एस थपलियाल
(C) राधा रतूड़ी
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans.a
हाल ही में किसे "चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड" का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(A) पुष्पक ज्योति
(B) वाई एस थपलियाल
(C) राधा रतूड़ी
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
चौथे शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम का आयोजन कहां किया गया?
(a) शंघाई(b) मास्को
(c) नई दिल्ली
(d) ताशकंद
(c) नई दिल्ली
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) स्टार्टअप फोरम का चौथा संस्करण 19 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया. इस बैठक में एससीओ के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. शंघाई सहयोग संगठन साल 2001 में स्थापित एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है. भारत साल 2017 में इस संगठन का सदस्य बना था.
हाल ही में प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान-2023 के लिए किसे नामित किया गया है?
(a) गुलज़ार
(b) अमिताभ कान्त
(c) प्रभा वर्मा
(d) खुशवंत सिंह
(c) प्रभा वर्मा
प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रभा वर्मा को उनके काव्य उपन्यास 'रौद्र सात्विकम' के लिए केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, 2023 से सम्मानित किया जाएगा. साल 1991 में स्थापित, सरस्वती सम्मान देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है. यह हर साल किसी भारतीय भाषा में लिखी गई और पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है.
इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
(a) नवीन जिंदल
(b) गौतम अडानी
(c) रतन टाटा
(d) दीपक मेहता
(a) नवीन जिंदल
जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने तत्काल प्रभाव से इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है. आईएसए ने एक बयान में कहा कि जिंदल ने दिलीप ओमन का स्थान लिया है.
भारतीय मूल के लियो वराडकर किस देश के प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया?
(a) आयरलैंड
(b) फ़िनलैंड
(c) पुर्तगाल
(d) स्पेन
(a) आयरलैंड
भारतीय मूल के लियो वराडकर (Leo Varadkar) ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह सत्तारूढ़ फाइन गेल पार्टी के नेता के रूप में भी पद छोड़ दिया है. वराडकर साल 2017 में देश के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री और पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे.
विश्व वानिकी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 19 मार्च
(b) 20 मार्च
(c) 21 मार्च
(d) 22 मार्च
(c) 21 मार्च
दुनिया में लोगों को वनों और पेड़ों के महत्व की याद दिलाने के लिए हर साल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2012 में विश्व वानिकी दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी. विश्व वानिकी दिवस 2024 का थीम 'वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान'
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?
(a) मनिका बत्रा
(b) शरत कमल
(c) सौरभ चौधरी
(d) नीरज चोपड़ा
(b) शरत कमल
खेल रत्न पुरस्कार विजेता और दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक होंगे. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है. शरत कमल ओलंपिक में भारत के 19वें ध्वजवाहक होंगे. टोक्यो ओलंपिक 2020 में पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मैरी कॉम ने बतौर ध्वजवाहक भारत का नेतृत्व किया था.
इसरो ने रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की, इसे क्या नाम दिया गया है?
(a) 'पुष्पक'
(b) 'सार्थक'
(c) 'आकाश यान'
(d) 'विक्रम'
(a) 'पुष्पक'
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कर्नाटक के चैलकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से 'पुष्पक' (Pushpak) नामक अपने रीयूजेबल लांच व्हीकल (आरएलवी) के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की. यह आरएलवी का तीसरा लैंडिंग मिशन था.
चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में किसे अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?
(a) रविन्द्र जडेजा
(b) रुतुराज गायकवाड़
(c) अजिंक्य रहाणे
(d) शिवम दुबे
(b) रुतुराज गायकवाड़
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सफल कार्यकाल के बाद कप्तानी छोड़ दी है. रुतुराज ने साल 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्हें सीएसके ने 2022 संस्करण में 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 21 मार्च
(b) 22 मार्च
(c) 23 मार्च
(d) 24 मार्च
(b) 22 मार्च
विश्व में मीठे जल के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1992 में एक प्रस्ताव अपनाया जिसके द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया गया. साल 1992 में, रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में एजेंडा 21 के तहत विश्व जल दिवस का पहला औपचारिक प्रस्ताव रखा गया था.
स्टार्ट-अप महाकुंभ' का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) बेंगलुरु
(b) मुंबई
(c) नई दिल्ली
(d) कोलकाता
(c) नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्ट-अप महाकुंभ (Start-up Mahakumbh) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत 1.25 लाख स्टार्टअप्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जिसमें 12 लाख युवा शामिल हैं.
इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 18 मार्च
(b) 19 मार्च
(c) 20 मार्च
(d) 21 मार्च
(c) 20 मार्च
इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस (अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस) संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 मार्च को आयोजित किया जाने वाला एक ग्लोबल इवेंट है. 12 जुलाई 2012 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया था. इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सरल और खुशहाल जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
हाल ही में तेलंगाना के प्रभारी राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी किसे दी गयी है?
(a) आनंदीबेन पटेल
(b) कलराज मिश्र
(c) सीपी राधाकृष्णन
(d) महेंद्र नाथ यादव
(c) सीपी राधाकृष्णन
इसरो ने गगनयान क्रू की सहायता के लिए कौन-सा ऐप लांच किया है?
(a) 'सखी'
(b) 'मदद'
(c) 'आकाश'
(d) 'समर्थ'
(a) 'सखी'
तिरुवनंतपुरम के थुम्बा में स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने गगनयान क्रू की सहायता के लिए एक बहुउद्देश्यीय ऐप 'सखी' (Space-borne Assistant and Knowledge Hub for Crew Interaction-SAKHI) लांच किया है. यह ऐप अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य और पृथ्वी पर इसरो के साथ संचार बनाए रखने में मदद करेगा. इसरो साल 2025 में गगनयान मानव मिशन को लांच कर सकता है.
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
(a) डेनमार्क
(b) जर्मनी
(c) फिनलैंड
(d) आइसलैंड
(c) फिनलैंड
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, यूरोपीय देश फिनलैंड दुनिया का सबसे अधिक खुशहाल देश है. फिनलैंड लगातार सातवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत पिछले साल की तरह ही 126वें स्थान पर बरक़रार है. वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान रैंक में 108वें स्थान पर और श्रीलंका 128वें स्थान पर है. अमेरिका 23वें स्थान पर है.
हाल ही में खाद्य और प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है?
(a) अनुराग ठाकुर
(b) अर्जुन राम मेघवाल
(c) स्मृति ईरानी
(d) किरण रिजिजू
(d) किरण रिजिजू
केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को खाद्य और प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय के अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, रिजिजू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा है.
भारत किस देश के साथ एक्सरसाइज ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’ का आयोजन कर रहा है?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) यूएसए
(d) कनाडा
(c) यूएसए
भारत और यूएसए के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास, ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’ (Tiger Triumph – 24) का आयोजन 18 से 31 मार्च 2024 के बीच किया जा रहा है. इस सैन्य अभ्यास का ‘हार्बर फेज’ 18 से 25 मार्च 24 तक निर्धारित है.
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में किसे चुना है?
(a) शीतल देवी
(b) अरुणिमा सिन्हा
(c) देव राठी
(d) जय कुमार
(a) शीतल देवी
पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता शीतल देवी को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में नियुक्त किया है. वहीं लोक सभा चुनाव को देखते हुए ईसीआई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया.
हाल ही में चर्चा में रहा 'कोविन्द समिति' निम्न में से किससे संबंधित है?
(a) न्यायाधीशों की नियुक्ति
(b) एक साथ चुनाव
(c) इलेक्टोरल बांड
(d) समान नागरिक संहिता
(b) एक साथ चुनाव
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation, One Election) की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था. हाल ही में समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
Today Question
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
(a) डेनमार्क
(b) जर्मनी
(c) फिनलैंड
(d) आइसलैंड
विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 21 मार्च
(b) 22 मार्च
(c) 23 मार्च
(d) 24 मार्च
Comments