उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट नंबर 10
1. 'कूजा (KUJA) एक्ट' का सबन्ध है :
(a) महिला संरक्षण से
(b) वन संरक्षण से
(c) शराब बंदी से
(d) भूमि बंदोबस्त से
Ans.d
● वर्ष 1960 में पर्वतीय क्षेत्रों में जमींदारी व्यवस्था को समाप्त करते हुए कुमाऊं एवं उत्तराखंड जमीदारी उन्मूलन अधिनियम लागू किया गया
● जबकि उत्तराखंड में कुंज क्रांति 3 अक्टूबर 1824 को हुई जो कि उत्तराखंड के इतिहास का पहला विद्रोह माना जाता है
2. सन् 1919 ई० में कुमाऊँ परिषद का तीसरा अधिवेशन सम्पन्न हुआ:
(a) टनकपुर
(b) काशीपुर
(c) देहरादून में
(d) कोटद्वार में
Ans.d
●प्रथम अधिवेशन 23 अक्टूबर 1917 अल्मोड़ा अध्यक्ष जयदत्त जोशी
● दूसरा अधिवेशन 24-25 दिसंबर 1918 हल्द्वानी अध्यक्ष तारादत्त गैरोला
● तीसरा अधिवेशन 1919 कोटद्वार अध्यक्ष बद्री दत्त जोशी
● चौथा अधिवेशन 1920 स्थान काशीपुर अध्यक्ष हर गोविंद पंत
● पांचवा अधिवेशन 1923 स्थान टनकपुर अध्यक्ष बद्रीनाथ पांडे
● छठ अधिवेशन 1926 गनियातोली रानीखेत अध्यक्ष बैरिस्टर मुकंदी लाल
3. 'पंचाचूली पर्वत चोटी' की ऊंचाई कितनी है?
(a) 6904 मीटर
(b) 6856 मीटर
(c) 7456 मीटर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
● पश्चिमी नंदा देवी पर्वत 7817 मी
● कामेट पर्वत 7756 मी
● माणा पर्वत 7272 मी
● बद्रीनाथ पर्वत 7140 मी
● चौखंबा पर्वत 7178 मी
● त्रिशूल पर्वत 7120 मी
● सतोपंथ पर्वत 7084 मी
● नीलकंठ पर्वत 6597 मी
● भागीरथी पर्वत उत्तरकाशी 6856 मी
4. नरसिंह देव कत्यूरी ने अपनी राजधानी कार्तिकेयपुर से हटाकर स्थापित की ?
(a) गरुड़ में
(b) बैजनाथ में
(c) सोमेश्वर में
(d) कौसानी मे
Ans.b
● कार्तिकापुर राजवंश उत्तराखंड का प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है इस वंश के प्रथम तीन परिवारों के 14 नरेशों ने 300 वर्ष तक शासन किया जिनकी प्रारंभिक राजधानी जोशीमठ में थी
5. उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग का गठन किया गया:
(a) अगस्त, 2018 ई० में
(b) सितम्बर, 2018 ई० में
(c) अगस्त, 2017 ई० में
(d) सितम्बर, 2012 ई० में
Ans.c
● उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का नया नाम "उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग" किया गया इसके पहले अध्यक्ष एसएस नेगी थे
6. 1921 ई० में गठित फारेस्ट ग्रीवेंस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था:
(a) स्टिफ हरवर्ट को
(b) पी० विंढम को
(c) डैनियल विलसन को
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
● 1921 के वन आंदोलन को देखकर सरकार ने 13 अप्रैल 1921 में एक समिति बनाई जिसे "फॉरेस्ट ग्रीवेंस कमेटी कहा" गया और इसका अध्यक्ष पी विंडम को बनाया गया इस समिति ने अपनी रिपोर्ट 28 अक्टूबर 1921 को पेश की।
7. उत्तराखण्ड में 'हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन के संस्थापक हैं :
(a) डॉ० खड़क सिंह वल्दिया
(b) डॉ० अनिल प्रकाश जोशी
(c) डॉ कमल जोशी
(d) राजीव नयन बहुगुणा
Ans.b
● अनिल प्रकाश जोशी एक पर्यावरणकर्ता है जिनका संबंध कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से है
● अनिल जोशी ने पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हेस्को) की स्थापना 1979 में देहरादून में की
● अनिल प्रकाश जोशी को 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया इन्हीं के द्वारा "गांव बचाओ आंदोलन" भी शुरू किया गया था
8. अजयपाल के बाद तिब्बत पर आक्रमण करने वाला शासक था :
(a) मान शाह
(b) श्याम शाह
(c) पृथ्वीपति शाह
(d) महिपति शाह
Ans.a
● चीन पर पहला सफल आक्रमण करने वाला पावर शासक मानशाह था जबकि चीन पर सर्वाधिक आक्रमण करने वाला पावर शासक महिपतशाह था (तीन बार)
9. निम्न में से, उत्तराखण्ड में पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली अन्तिम नदी है:
(a) पनार नदी
(b) दाबका नदी
(c) बाकरा नदी
(d) लधिया नदी
Ans.d
● लधिया नदी, काली नदी में मिलने वाली उत्तराखंड की अंतिम नदी है।
● काली और लधिया नदी का संगम चूका चंपावत के पास होता है।
10. श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थापक थे :
(a) श्री मंहत हरदास
(b) श्री महंत नारायण दास
(c) श्री महंत इन्दिरेश चरण दास
(d) श्री महंत लक्ष्मण दास
Ans.c
11. 1857 ई० के सैन्य विद्रोह के समय कुमाऊँ कमिश्नर थे :
(a) जानें हैलेट बैटन
(b) जार्ज विलियम ट्रेल
(c) हेनरी रैमजे
(d) ई० गार्डनर
Ans.c
● भारत में 1857 की क्रांति की शुरुआत 10 मई 1857 में मेरठ से हुई थी इस समय भारत का वायसराय लोर्ड कैनिंग था
● जबकि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत 22 मई 1857 को हुई
● 1857 की क्रांति के दौरान ही अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह ने विसुंग गांव के कालू मेहरा को पत्र लिखकर एक गुप्त संगठन में भाग लेने को कहा
● और कालू मेहरा को ही उत्तराखंड का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कहा जाता है
12. निम्न में से उत्तराखण्ड राज्य की सबसे पुरानी नहर है:
(a) शारदा नहर
(b) पूर्वी गंगा नहर
(c) राम गंगा नहर
(d) ऊपरी गंगा नहर
Ans.d
● ऊपरी गंगा नहर गंगा नदी पर स्थित भीमगोडा बैराज से निकल गई है जो हरिद्वार से कानपुर तक जाती है
● निर्माण पी बी कार्टले के नेतृत्व में डलहौजी ने करवाया जबकि ऊपरी गंगा नहर की परिकल्पना गवर्नर थॉमसन ने की थी
● इसकी खुदाई 1842 में शुरू हुई और इसका कार्य पूरा 1854 में हुआ
13. 1948 ई० में कुमाऊँ रेजिमेंट का मुख्यालय स्थायी रूप से किस स्थान पर स्थापित हुआ था ?
(a) भिकियासैंण में
(b) सल्ट नें
(c) चौखुटिया में
(d) रानीखेत में
Ans.d
● कुमाऊं रेजिमेंट की स्थापना 27 अक्टूबर 1945 को आगरा में हुई इसका मुख्यालय मई 1948 में अल्मोड़ा लाया गया।
● कुमाऊं रेजिमेंट की स्थापना 5 मई 1887 अल्मोड़ा में की गई
14. उत्तराखण्ड में कैंची धाम की स्थापना की थी:
(a) महाराज नीम करौली ने
(b) स्वामी श्रद्धा नंद ने
(c) मुंशी राम ने
(d) महारानी गुलेरिया ने
Ans.a
● कैंची धाम की स्थापना 15 जून 1964 को की गई
15. उड़ान-1 योजना के तहत देहरादून से पंतनगर के बीच हवाई सेवा संचालित करने की जिम्मेदारी किस कम्पनी को दी गयी ?
(a) डेकन एविएशन
(b) पवन हंस
(c) हेरीटेज एवीएशन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
16. गोपेश्वर तथा बाड़ाहाट के स्तम्भ लेख है :
(a) 2 सदी ई० के
(b) 6 सदी ई० के
(c) 5 सदी ई० के
(d) 8 सदी ई० के
Ans.b
17. निम्न में से किस पर डाक टिकट जारी नहीं किया गया है ?
(a) पं० गोविन्द वल्लभ पंत
(b) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय
(c) मोनाल पक्षी
(d) वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली
Ans.b
● मोनाल पक्षी 1975
● बुरांश 1977
● वीर सिंह गढ़वाली 1994
● ब्रह्म कमल 1982
● IMA 1982
● देहरादून रेल 2000
● केदारनाथ 2001
● बद्रीनाथ 2003 में
● नैन सिंह रावत 2004
● हेमवती नंदन बहुगुणा 2018
● गढ़वाल राइफल 2016
● कुमाऊं राइफल 2017
● सुमित्रानंदन पंत 2015
● नंदा देवी 2014
● रूप कुंड 2006
18. वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान की भूकम्प वेधशाला स्थापित है:
(a) घुत्तू टिहरी गढ़वाल में
(b) मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में
(c) झाझरा, देहरादून में
(d) रानीखेत, अल्मोड़ा में
Ans.c
● वाडिया इंस्टीट्यूट की स्थापना 1968 में दिल्ली में की गई इसके संस्थापक DN वाडिया थे
● इसे 1976 में देहरादून स्थानांतरित किया गया
19. देहरादून कर्णपुर मोहल्ला बसाया गया:
(a) राजा करण सिंह के नाम पर
(b) महारानी अहिल्याबाई के नाम पर
(c) महारानी कर्णावती के नाम पर
(d) दानवीर पूरन सिंह नेगी के नाम पर
Ans.c
● महारानी कर्णावती पृथ्वीपति शाह की संरक्षिका थी
● शिवप्रसाद डबराल ने रानी करर्णावती को नाक कटी रानी के नाम से पुकारा
● जबकि निकोलस मनुची ने अपनी पुस्तक स्टोरियो दी मुगोर में कर्णावती को "साक्षात दुर्गा" कहा है
● कर्णावती के द्वारा 1636 में मुगल (शाहजहां) सेनापति नावाजत खा की सेना के नाक कान कटवा दिए थे
20. आटागाड़ सहायक नदी है:
(a) पिंडर नदी की
(b) अलकनन्दा नदी की
(c) यमुना नदी की
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. a
● इसका उद्गम चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा जिलों में स्थित दूधातोली श्रृंखला से हुआ है जिसे उत्तराखंड का पामीर कहा जाता है।
21. उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी प्रवाह प्रणाली है:
(a) रामगंगा प्रवाह प्रणाली
(b) गंगा प्रवाह प्रणाली
(c) यमुना प्रवाह प्रणाली
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
22. वर्ष 1926 ई० में किस परिषद/संस्था का विलय कांग्रेस में हो गया ?
(a) उत्तरांचल परिषद
(b) पर्वतीय राज्य परिषद्
(c) गढ़वाल जागृत परिषद्
(d) कुमाऊँ परिषद्
Ans.d
23. पिथौरागढ़ में स्थित ध्वजेश्वर (जयंती मंदिर), पंचेश्वर व थल केदार (केदारज्यू) मंदिर किस देवता के हैं?
(a) विष्णुदेव
(b) महादेव
(c) ब्रह्मदेव
(d) शनिदेव
Ans.b
24. उत्तराचंल विधेयक लोक सभा में पारित हुआ:
(a) 8 अगस्त, सन् 2000 ई० को
(b) 1 अगस्त, सन् 2000 ई० को
(c) 28 अगस्त, सन् 2000 ई० को
(d) 1 अगस्त, सन् 2001 ई० को
Ans.a
● 10 अगस्त 2000 को राज्यसभा में
● 28 अगस्त 2000 को भारत के राष्ट्रपति के नारायण द्वारा स्वीकृति दी गई
25. गढ़वाल का जॉन ऑफ आर्क' कहा जाता है :
(a) महारानी कर्णावती को
(b) तीलू रौतेली को
(c) गौरा देवी को
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
● तीलू रौतेली को गढ़वाल की लक्ष्मी बाई कहां जाता है जबकि इनका वास्तविक नाम तिलोतमा देवी था
● इनकी हत्या कत्यूरी सैनिक रामू रजवार ने की
● इनकी मूर्ति बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल में स्थित है
26. प्रसिद्ध बद्रीनाथ तीर्थ को एक अन्य नाम से भी जाना जाता है, वह है:
(a) वाल्मीकी तीर्थ
(b) गौतम तीर्थ
(c) मुक्तिप्रदा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.c
27. उत्तराखण्ड राज्य विधेयक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया :
(a) 21 मार्च, 2001 ई० को
(b) 20 मार्च, 2001 ई० को
(c) 20 मार्च, 2002 ई० को
(d) 21 मार्च, 2002 ई० को
Ans.c
28. पद्मश्री पाने वाले उत्तराखण्ड के प्रथम वैज्ञानिक हैं:
(a) भैरव दत्त जोशी
( b) डॉ० श्री कृष्ण जोशी
(c) आदित्य नारायण पुरोहित
(d) नीलांबर पंत
Ans.d
29. 'मैं अपनी आँखे उन पहाड़ियों की ओर उठाऊँगा जहाँ से मुझे सहायता मिलती है।' यह शब्द उत्तराखण्ड के किस स्थान पर अंकित हैं ?
(a) फूलों की घाटी
(b) चोपता
(c) औली
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
30. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा विश्व प्रसिद्ध भारतीय धरोहर स्थलों में से हैं
(a) केदारनाथ व जिम कार्बेट नेशनल पार्क
(b) नन्दा देवी नेशनल पार्क व वैली ऑफ फ्लावर
(c) बिनसर व वैली ऑफ फ्लावर
(d) जिम कार्बेट नेशनल पार्क व बिनसर
Ans. b
● नंदा देवी नेशनल पार्क की स्थापना 1982 में की गई इसे यूनेस्को में 1988 में शामिल किया गया
● वैली ऑफ फ्लावर की स्थापना 1982 में की गई इस यूनेस्को में 14 मई 2005 को शामिल किया गया।
31. पीरान-कलियर में उर्स मनाया जाता है:
(a) हजरत अली उद्दीन अली अहमद साबिर का
(b) गुलशेर अली अहमद का
(c) निजामुद्दीन औलिया का
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
32. उत्तराखण्ड का रेणुका देवी मेला लगता है:
(a) जनपद रुद्रप्रयाग में
(b) जनपद अल्मोड़ा में
(c) जनपद देहरादून में
(d) जनपद उत्तरकाशी में
Ans.d
33. राजा सुदर्शन शाह ने अपने राज्य की राजधानी टिहरी की स्थापना किस वर्ष की ?
(a) 28 दिसम्बर, 1816 ई० को
(b) 28 दिसम्बर, 1819 ई० को
(c) 28 दिसम्बर, 1814 ई० को
(d) 28 दिसम्बर, 1815 ई० को
Ans.d
34. 'भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान', मुक्तेश्वर की स्थापना 1893 ई० में की गयी थी :
(a) डॉ० सी०जी० ब्लोनफील्ड द्वारा
(b) विक्टर मोहन जोशी द्वारा
(c) डॉ० एल्फ्रेड लिंग्गार्ड द्वारा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.c
35. निम्न में से, उत्तराखण्ड में नंधौर अभ्यारण्य स्थित है:
(a) चमोली जिले में
(b) उत्तरकाशी जिलें में
(c) पौड़ी गढ़वाल जिले में
(d) नैनीताल जिले में
Ans.d
36. उत्तरांचल राज्य की प्रथम निर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष थे :
(a) यशपाल आर्य
(b) हरबंश कपूर
(c) प्रकाश पंत
(d) गोविन्द सिंह कुंजवाल
Ans.a
37. ऊँचे बुग्याल क्षेत्र में रहने वाले चरवाहों को कहते है :
(a) बकर वाल
(b) पालसी
(c) पातछ
(d) उपर्युक्त सभी
Ans.d
38. औद्योगिक नीति 2008 के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र को बाँटा गया?
(a) 5 श्रेणियों में
(b) 2 श्रेणियों में
(c) 4 श्रेणियों में
(d) 3 श्रेणियों में
Ans.b
Today Question
उत्तरांचल राज्य की प्रथम निर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष थे :
(a) यशपाल आर्य
(b) हरबंश कपूर
(c) प्रकाश पंत
(d) गोविन्द सिंह कुंजवाल
निम्न में से, उत्तराखण्ड में नंधौर अभ्यारण्य स्थित है:
(a) चमोली जिले में
(b) उत्तरकाशी जिलें में
(c) पौड़ी गढ़वाल जिले में
(d) नैनीताल जिले में
Comments