10-17 March Weekly Current Affairs
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया?
(a) मध्य प्रदेश(b) हिमाचल प्रदेश
(c) गुजरात
(d) अरुणाचल प्रदेश
(c) गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने गांधी आश्रम स्मारक का मास्टर प्लान भी लॉन्च किया. पीएम मोदी ने कहा कि 12 मार्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन बापू ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी. कोचरब आश्रम साल 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था.
2. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
(a) नायब सैनी
(b) बंडारू दत्तात्रेय
(c) भूपेन्द्र यादव
(d) अतुल प्रधान
(a) नायब सैनी
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सैनी साल 2014 में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए थे. वह साल 2016 में खट्टर कैबिनेट में शामिल हुए थे. साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र सांसद बने थे.
3. फरवरी महीने के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसने जीता?
(a) रोहित शर्मा
(b) जो रूट
(c) डेविड वार्नर
(d) यशस्वी जयसवाल
(d) यशस्वी जयसवाल
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रन बनाने के बाद आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीता है. वहीं फरवरी माह के लिए आईसीसी विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिया गया.
4. केंद्रीय सतर्कता आयोग में नए सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) ए.एस. राजीव
(b) राजीव कुमार
(c) अनूप अवस्थी
(d) अजय सिन्हा
(a) ए.एस. राजीव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ए.एस. राजीव को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है. ए.एस. राजीव एक वरिष्ठ बैंकर की तरह कार्य किये हैं, उनके पास चार प्रमुख बैंकों सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. केंद्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्ष भारतीय सरकारी निकाय है इसकी स्थपना साल 1964 में की गयी थी.
5. एक्सरसाइज कटलैस एक्सप्रेस 2024 का आयोजन किस देश में किया गया?
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) सेशेल्स
(d) जापान
(c) सेशेल्स
मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 'कटलैस एक्सप्रेस' (Cutlass Express) 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक सेशेल्स के पोर्टविक्टोरिया में आयोजित किया गया. भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस तीर' ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया. इस अभ्यास में 16 देशों ने भाग लिया. भारतीय नौसेना साल 2019 से इस अभ्यास में भाग ले रही है.
6. सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" का शुभारंभ किसने किया?
(a) अमित शाह
(b) राजनाथ सिंह
(c) अर्जुन राम मेघवाल
(d) अनुराग ठाकुर
(c) अर्जुन राम मेघवाल
केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" (Subhash Abhinandan) का शुभारंभ किया. यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है. गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है.
7. हाल ही में एमआईआरवी टेक्नोलॉजी के साथ किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
(a) अग्नि-4
(b) अग्नि-5
(c) त्रिशूल
(d) नाग
(b) अग्नि-5
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट किया. अग्नि-5 मिसाइल, 5,500 से 5,800 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली एक इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है.
8. नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है?
(a) सुखबीर संधु
(b) ज्ञानेश कुमार
(c) राजीव सिन्हा
(d) (a) और (b) दोनों
(d). (a) और (b) दोनों
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व नौकरशाहों सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार को नए चुनाव आयुक्त के तौर पर चुना गया है. बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने इन नामों पर मुहर लगायी है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस चयन प्रकिया में हिस्सा लिया. चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी.
9. हाल ही में चर्चा में रही 'महतारी वंदन योजना' किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी?
(a) बिहार
(b) मध्य प्रदेश
(c) असम
(d) छत्तीसगढ़
(d) छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हाल ही में 'महतारी वंदन योजना' योजना शुरू की है. इस बहुचर्चित स्कीम को महिलाओं के लिए शुरू की गई है. जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
10. प्रसार भारती की नई सेवा पीबी-'शब्द' को किसने लांच किया?
(a) अमित शाह
(b) अजीत डोभाल
(c) एस जयशंकर
(d) अनुराग ठाकुर
(d) अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने प्रसार भारती की समाचार साझाकरण सेवा पीबी-'शब्द' (PB-SHABD) को लॉन्च किया. इस प्लेटफ़ॉर्म को मीडिया परिदृश्य से ग्राहकों को वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, फोटो और अन्य फॉर्मेट में दैनिक समाचार फ़ीड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. प्रसार भारती देश का सार्वजनिक सेवा प्रसारक है.
11. न्यूजीलैंड के लिए वर्ष के उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर के सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) टिम साउदी
(b) रचिन रवींद्र
(c) डेरिल मिशेल
(d) विल यंग
(b) रचिन रवींद्र
क्राइस्टचर्च में आयोजित एएनजेड न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार समारोह में रचिन रवींद्र और मेली केर को क्रमशः न्यूजीलैंड के उत्कृष्ट पुरुष और महिला क्रिकेटरों के रूप में सम्मानित किया गया. रचिन को उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया. वह यह अवार्ड पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है.
12. हाल ही में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के साथ, अब पूरे भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं?
(a) 80
(b) 90
(c) 99
(d) 102
(d) 102
हाल ही में अहमदाबाद में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किए जाने के बाद, अब पूरे भारत में कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो देश के 250 से अधिक जिलों को कवर कर रही है. वंदे भारत एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी हाई स्पीड, स्व-चालित ट्रेन है. देश की पहली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को फरवरी 2019 में नई दिल्ली - कानपुर - इलाहाबाद - वाराणसी मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी.
13. 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, इस समिति के अध्यक्ष कौन है?
(a) रघुराम राजन
(b) रामनाथ कोविंद
(c) सौम्या स्वामीनाथन
(d) उर्जित पटेल
(b) रामनाथ कोविंद
'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी. इस समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में किया गया था. इस पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुआई में 8 मेंबर की कमेटी ने यह रिपोर्ट तैयार की है. समिति में पूर्व राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद भी शामिल है.
14. हाल ही में जारी वैश्विक मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंक क्या है?
(a) 75
(b) 78
(c) 125
(d) 134
(d) 134
मानव विकास पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में भारत 134वें स्थान पर है. वहीं भारत एक पड़ोसी चीन और श्रीलंका, उच्च मानव विकास श्रेणी में क्रमशः 75वें और 78वें स्थान पर हैं. भारत को 'मध्यम मानव विकास' के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है. भूटान 125वें और बांग्लादेश 129वें स्थान पर है.
15. हाल ही में चर्चा में रही 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' निम्न में से किसके द्वारा जारी की गई है?
(a) रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
(b) नीति आयोग
(c) यूएनडीपी
(d) वी-डेम संस्थान
(d) वी-डेम संस्थान
वी-डेम संस्थान द्वारा जारी 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' की रिपोर्ट में भारत को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता से जुड़े कई मेट्रिक्स पर डाउनग्रेड किया गया है. डेम इंस्टीट्यूट दुनिया भर में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर नज़र रखता है. वी-डेम इंस्टीट्यूट (वेरायटीज़ ऑफ डेमोक्रेसी) की स्थापना 2014 में स्टाफ़न लिंडबर्ग द्वारा की गई थी. स्टाफ़न लिंडबर्ग एक स्वीडिश राजनीतिक विशेषज्ञ हैं.
16. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किसके साथ समझौता किया है?
(a) जे-पाल
(b) नीति आयोग
(c) वर्ल्ड बैंक
(d) एशियन डेवलपमेंट बैंक
(a) जे-पाल
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (J-PAL), दक्षिण एशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. जे-पाल ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर लाने के लिए समावेशी विकास पर एक नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य करेगा. J-PAL एक वैश्विक अनुसंधान केंद्र है जो गरीबी से जुड़े मुद्दों पर काम करता है.
17. भारत सरकार ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए किसके साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
(a) वर्ल्ड बैंक
(b) एडीबी
(c) वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
(d) न्यू डेवलपमेंट बैंक
(b) एडीबी
भारत सरकार और एडीबी ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए 23 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत फिनटेक शिक्षा को मजबूत करने, स्टार्ट-अप सफलता दर को बढ़ावा देने और फिनटेक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक संस्थान (आईएफआई) की स्थापना की जाएगी.
18. रणजी ट्रॉफी 2024 का ख़िताब किस टीम ने जीता?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मुंबई
(c) विदर्भ
(d) बिहार
(b) मुंबई
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 जीत ली. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी खिताब जीता है. इसके साथ ही मुंबई ने प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में अपना 42वां खिताब भी जीता. रहाणे रणजी ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई के 26वें कप्तान भी बन गए है.
19. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 13 मार्च
(b) 14 मार्च
(c) 15 मार्च
(d) 16 मार्च
(c) 15 मार्च
उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन, लोग उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने वाले उपायों पर चर्चा करते है. यह राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस से अलग है.
20. भारत के पहले एलिवेटेड 8-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किसने किया?
(a) द्रौपदी मुर्मू
(b) नरेंद्र मोदी
(c) अमित शाह
(d) राजनाथ सिंह
1. (b) नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया. द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किमी है, जिसमें से 18.9 किमी हरियाणा में पड़ता है, जबकि शेष 10.1 किमी दिल्ली में है. इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक से निजात मिलेगी. द्वारका एक्सप्रेसवे भारत का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल शहरी एक्सप्रेसवे है.
21. एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर्स) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसने जीता?
(a) रॉबर्ट डाउनी जूनियर
(b) किलियन मर्फी
(c) जॉनी बर्न
(d) क्रिस्टोफर नोलन
(b) किलियन मर्फी
एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (96th Academy Awards) की घोषणा कर दी गयी है. लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में इस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित ओपेनहाइमर ने इस अवार्ड शो में अपना जलवा बिखेरते हुए 7 अवार्ड अपने नाम किये. फिल्म ओपेनहाइमर के लिए किलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया. 'बार्बी' को ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. 'व्हाट वॉज आई मेड फॉर?' गाने के लिए बिली एलीश और फिनीस को अवॉर्ड मिला है.
22. मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिजकोवा किस देश की है?
(a) स्विटजरलैंड
(b) पनामा
(c) फ़िनलैंड
(d) चेक रिपब्लिक
(d) चेक रिपब्लिक
71वें मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 27 साल बाद भारत में किया गया. चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा 71वें मिस वर्ल्ड की विजेता बनी. इस पेजेंट में 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रेजेंट किया. इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया.
23. पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली?
(a) फैज ईसा
(b) आसिफ अली जरदारी
(c) नवाज शरीफ
(d) इमरान खान
(b) आसिफ अली जरदारी
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है यह उनका दूसरा कार्यकाल है. पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति काजी फैज ईसा ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई. आसिफ अली पाकिस्तान की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं. 68 वर्षीय जरदारी को नेशनल असेंबली और सीनेट में 255 वोट मिले. शहबाज शरीफ हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे.
24. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने हाल ही में किस राज्य में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
(d) महाराष्ट्र
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी. इस अवसर पर उन्होंने सिंधुदुर्ग औद्योगिक महोत्सव और स्वरोजगार कॉन्क्लेव का भी उद्घाटन किया. एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र, सिंधुदुर्ग की अनुमानित परियोजना लागत 182 करोड़ रुपये है.
25. भारत के किस राज्य में दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन टनल का उद्घाटन किया गया?
(a) असम
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) त्रिपुरा
(d) अरुणाचल प्रदेश
(d) अरुणाचल प्रदेश
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की अपनी एक दिवसीय यात्रा के तहत सेला सुरंग (Sela Tunnel) का उद्घाटन किया. जो दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन टनल है. यह सुरंग चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तेजपुर (Tezpur) को तवांग (Tawang) से जोड़ती है. सेला सुरंग का निर्माण 13,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा इसका निर्माण किया गया है.
26. हाल ही में 'मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से किसे सम्मानित किया गया?
(a) नीता अंबानी
(b) जया बच्चन
(c) माधुरी दीक्षित नेने
(d) स्मृति ईरानी
(a) नीता अंबानी
71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. नीता को 'ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' दिया गया. इस बार मिस वर्ल्ड फिनाले का आयोजन भारत के किया गया था.
Today Question
भारत के किस राज्य में दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन टनल का उद्घाटन किया गया?
(a) असम
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) त्रिपुरा
(d) अरुणाचल प्रदेश
Comments