भारतीय सूर्य मिशन आदित्य L-1
1. किस देश ने अपना पहला सूरज मिशन लॉन्च किया है?
Ans. भारत
2. भारत के पहले सूरज मिशन का नाम क्या है?
Ans. आदित्य L-1
3. सूरज मिशन आदित्य L-1 को कहां से छोड़ा गया?
Ans. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से
4. आदित्य L-1 सूरज मिशन को किस अंतरिक्ष एजेंसी ने लांच किया है?
Ans. इसरो
ISRO
● ISRO भारत की स्पेस एजेंसी का नाम है
● ISRO Indian Space Research Organisation भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
● मुख्यालय- बेंगलुरु कर्नाटक
● स्थापना- 5 अगस्त 1969
● संस्थापक- विक्रम साराभाई (पहले अध्यक्ष)
● वर्तमान अध्यक्ष- एस सोमनाथ
5. आदित्य L-1 मिशन को किस रॉकेट से लांच किया गया?
Ans. PSLV XL C57
6. आदित्य L-1 किसका अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन है?
Ans. सूरज
7. आदित्य L-1 मिशन में L का क्या तात्पर्य है?
Ans.लैग्रेंज
● सूर्य के केंद्र से पृथ्वी के केंद्र तक एक सरल रेखा खींचने पर जहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल बराबर होता है वह लैग्रेंज बिंदु कहलाता है।
● लैग्रेंज बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल समान रूप से लगने से दोनों का प्रभाव बराबर हो जाता है इस स्थिति में वस्तु को ना तो सूर्य अपनी ओर खींच सकता और नहीं पृथ्वी अपनी ओर खींच सकती है और वास्तु अधर में लटकी रहेगी
● पृथ्वी व सूर्य के मध्य पांच लैग्रेंज बिंदु हैं L1 L2 L3 L4 L5 इसरो धरती से 800 किलोमीटर ऊपर L1 बिंदु के आसपास आदित्य L1 स्थापित करना चाहता है
8. L1 बिंदु पृथ्वी से कितनी दूर है?
Ans. 1.5 मिलियन किलोमीटर or 15 लाख किलोमीटर
● जो सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी का एक प्रतिशत है
9. आदित्य L 1 सूर्य व पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेजियन पॉइंट L1 के पास किस ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा?
Ans. हेलो ऑर्बिट
10. आदित्य L1 मिशन का प्रमुख विज्ञान उद्देश्य क्या है?
Ans. ● सौर ऊपरी वायुमंडलीय (क्रोमोस्फीयर और कोरोना) गतिशीलता का अध्ययन
● क्रोमोस्फीयर और कोरोना हीटिंग का अध्ययन
● सन एवं अर्थ L1 की कक्षा से सूर्य का अध्ययन और
● सौर प्रभामंडल का अध्ययन
11. भारत सूर्य मिशन लॉन्च करने वाला एशिया का कौन सा देश बन गया है?
Ans. पहला
12. आदित्य L1 मिशन लॉन्चिंग के ठीक कितने दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा?
Ans. 127 दिन
13. आदित्य L1 मिशन के साथ कितने पेलोड भेजे गए हैं?
Ans. 7
सूर्य से संबंधित प्रश्न
1. अगर सूर्य की तुलना पृथ्वी से की जाए तो पृथ्वी सूर्य से कितना बड़ा है?
Ans. 109 गुना
2. सूर्य का ताप कैसे मापा जाता है?
Ans. पायरोमीटर से
3. सूर्य की सबसे बाहरी परत को किस रूप से जाना जाता है?
Ans. कोरोना
4. सूर्य की सतह का तापमान लगभग कितना है?
Ans. 6000 डिग्री सेल्सियस
5. सूर्य के प्रकाश को धरती तक आने में कितना समय लगता है?
Ans. 8.16 मिनट
6. सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में पृथ्वी की अनुमानित गति क्या है?
Ans. 30 किलोमीटर प्रति सेकंड
7. सूर्य विभिन्न गैसों से मिलकर बना है उसका नाम और प्रतिशत कितना है?
Ans. हाइड्रोजन 70% हीलियम 28%
8. सूर्य और पृथ्वी के बीच की अधिकतम दूरी को क्या कहते हैं?
Ans. उपसौर
9. सूर्य और पृथ्वी के बीच के न्यूनतम दूरी को क्या कहते हैं?
Ans. उपसौर
10. सूर्य की सतह क्या कहलाती है?
Ans. प्रकाश मंडल
11. सूर्य ग्रहण कब होता है?
Ans. चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आने पर
Question of the Day
🤔 सूरज क्या है?
Ans. Please Comment

Comments