उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2023 जनवरी-फरवरी Part-2
(1) हाल ही में उत्तराखंड में महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए बिल पास किया गया है। क्षैतिज आरक्षण का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ?
(a) अनुच्छेद 14
(b) अनुच्छेद 15
(c) अनुच्छेद 15 (3)
(d) अनुच्छेद 16 (4)
व्याख्या :- क्षैतिज आरक्षण का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 15 (3) में किया गया है । उत्तराखंड की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने एक बिल पास किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की संख्या को बढ़ाना है। इस बिल के तहत सार्वजनिक सेवाओं और पदों पर महिलाओं को 30% आरक्षण मिलेगा।
इस प्रस्ताव को राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा 10 जनवरी 2023 को पारित किया।
(2) राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) ओडिशा
व्याख्या-: प्री स्तर पर नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसे 12 जुलाई 2022 को लागू किया गया।
देश में नई शिक्षा नीति 2020, 1986 की शिक्षा नीति में संशोधित कर कस्तूरीरंगन समिति के द्वारा लाई गई।
भारत में पहली बार शिक्षा नीति 1968 में दौलत सिंह कोठारी समिति के द्वारा लागू की गई थी।
(3) 26 जनवरी 2023 में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड राज्य की झांकी के लिए किसे चुना गया है?
(a) केदारखंड की झांकी
(b) मानसखंड की झांकी
(c) बद्रीनाथ धाम की झांकी
(d) टिहरी डैम की झांकी
व्याख्या :- 26 जनवरी 2023 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखंड राज्य की ओर से मानसखंड को झांकी के लिए चुना गया है। झांकी के आगे तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरण बारहसिंगा, घुरल अल्मोड़ा उत्तराखंड में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों का झांकी के पिछले हिस्से में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा । उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण का भी झांकी के मॉडल में समावेश किया गया है।
उत्तराखंड 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ झांकी का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। उत्तराखंड राजपथ पर झांकी प्रदर्शन में पहली बार 2003 में भाग लिया था 2003 में उत्तराखंड की झांकी फूलदेई पर आधारित थी।
(4) विश्वस्तरीय "कायकिंग कैनोइंग अकादमी" उत्तराखंड के किस जनपद में स्थापित की जाएगी
(a) देहरादून जनपद
(b) उत्तरकाशी जनपद
(c) चमोली जनपद
(d) टिहरी जनपद
व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने घोषणा की है कि उत्तराखंड के टिहरी जनपद में विश्वस्तरीय कायकिंग कैनोइंग सुविधाओं से युक्त ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
(5) स्कूली शिक्षा में उत्तराखंड को देशभर में कौनसा स्थान मिला ?
(a) 7वां
(b) 15वां
(c) 35वां
(d) 45वां
(6) उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए नमामि गंगे के साथ किसका अनुबंध हुआ है?
(a) आईआईटी रुड़की
(b) पंतजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट
(c) गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय
(d) सिंचाई अनुसंधान संस्थान
व्याख्या :- 31 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पंतजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से आयोजित गंगा बेसिन क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम के अवसर पर प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए नमामि गंगे और पंतजलि के बीच अनुबंध हुआ।
(7) निक्षय मित्र पंजीकरण में देश का पहला राज्य कौन बना है।
(a) केरल
(b) गुजरात
(c) उत्तराखंड
(d) उत्तर प्रदेश
व्याख्या :- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया है कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान में सबसे अधिक निक्षय मित्रों का पंजीकरण कर उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान पाया है। उत्तराखंड टीवी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर देश भर में सर्वाधिक निक्षय मित्र पंजीकरण वाला पहला राज्य बना है।
(8) हाल ही में किन्हें वर्ष 2022 का एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
(a) अर्चना गंगवार
(b) स्वाति सिंह
(c) शशि कला पांडे
(d) वंदना कटारिया
व्याख्या :- हाल ही में साइकिलिस्ट स्वाति सिंह को वर्ष 2022 का एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया है
(9) हाल ही में किन्हें "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" लंदन का एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया ?
(a) गणेश मार्तोलिया
(b) डॉ. राकेश कुमार
(c) लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह
(d) पुष्कर सिंह धामी
व्याख्या :- उत्तराखंड के वर्तमान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार को "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" लंदन का एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और परीक्षा आयोजित कराने के तौर तरीकों में पारदर्शिता के लिए दिया जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय हरिद्वार में स्थित है जिसकी स्थापना 15 मई 2001 को की गई
(10) हाल ही में अल्मोड़ा के जुगल पेटशाली को किस पुरस्कार से नवाजा गया है?
(a) अकादमी अमृत पुरस्कार
(b) व्यास सम्मान पुरस्कार
(c) सरस्वती सम्मान पुरस्कार
(d) बिहारी पुरस्कार
व्याख्या :- संगीत नाटक अकादमी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 86 कलाकारों के लिए वन टाइम संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार की घोषणा की है। जिसमें उत्तराखंड की जुगल पेटशाली को अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा ₹100000 की नगद राशि दी जाती है।
(11) किस अभियान पर आधारित एक किताब को कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF PRIZE 2022 का विजेता चुना गया है?
(a) कुली बेगार आंदोलन
(b) पाणी रखो आंदोलन
(c) रक्षा सूत्र आंदोलन
(d) चिपको आंदोलन
व्याख्या :- हाल ही में शेखर पाठक की चिपको आंदोलन पर लिखित पुस्तक के लिए "कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईआईएफ बुक प्राइस 2022" से सम्मानित किया जाएगा। इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद मनीषा चौधरी ने
"द चिपको मूवमेंट ऑफ पीपल्स हिस्ट्री" के नाम से किया है। पुरस्कार में सम्मान पत्र और 15 लाख रुपए की राशि दी जाती है। बता दें कि शेखर पाठक उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार, पर्यावरणविद, पर्वतारोही और लेखक हैं। इन्हें 2007 में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इन्हीं के द्वारा 1983 में पहाड़ संस्था को स्थापित किया गया था।
(12) देश का पहला कार्टोग्राफिक म्यूजियम कहां स्थित है
(a) कौसानी
(b) हर्षिल
(c) मसूरी
(d) ऋषिकेश
व्याख्या :- उत्तराखंड राज्य के मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में देश का पहला कार्टोग्राफी अर्थात मानचित्र कला म्यूजियम बनाया गया है। इस म्यूजियम में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई नापने वाले सर जॉर्ज एवरेस्ट के संग्रह पात्र और अभिलेखों को देख पाएंगे। साथ ही प्रसिद्ध पर्वतारोही नैन सिंह रावत के सिंह रावत के अभिलेखों को भी रखा गया है।
(13) किस राज्य ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाने के लिए विधेयक पारित किया है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) गुजरात
(d) हरियाणा
व्याख्या :- उत्तराखंड सरकार द्वारा 2018 में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए एक कानून लाया गया था। जिसमें 1 से 5 साल की कैद और sc-st के मामले में 2 से 7 साल की कैद की सजा का प्रावधान किया गया था। वर्तमान समय में इसी कानून को पहले से सख्त कर दिया गया है। 5 साल की सजा के स्थान पर 10 साल तक की सजा और साथ ही जुर्माने की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जबरन धर्मांतरण में पाए गए दोषी को जमानत भी नहीं मिल सकेगी।
(14) बद्रीनारायण को किस कविता के लिए हिंदी के साहित्य अकादमी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया ?
(a) नील नदी का वृक्ष
(b) तुमड़ी के शब्द
(c) नया बस्ता
(d) जहाज का पंछी
व्याख्या :- 22 दिसंबर 2022 को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई। जिसमें हिंदी साहित्य के लिए बद्रीनारायण को उनकी कविता के लिए "तुमड़ी के शब्द" काव्य संग्रह के लिए सम्मानित किया गया। तथा अंग्रेजी के लिए अनुराधा राय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक सम्मानित किया जाएगा। अंग्रेजी भाषा में लिखा गया उपन्यास "all the life nature be lived के लिए अनुराधा रॉय को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 दिया जाएगा।
बता दें कि साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में की गई थी। साहित्य अकादमी पुरस्कार संविधान की 22 भाषाओं व दो अन्य अंग्रेजी तथा राजस्थानी भाषा में दिया जाता है। देश का दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान साहित्य अकादमी पुरस्कार है जबकि पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार को माना जाता है। हिंदी में प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार माखनलाल चतुर्वेदी को 1955 में उनकी रचना "हिमतरंगिनी" के लिए को दिया गया था।
आज का सवाल
Q.साइलेंट वैली नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश
C. केरल
D. तमिलनाडु
Comments